IND vs PAK: वर्ल्ड कप में कब होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, नई तारीख पर सामने आया बड़ा अपडेट

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का बहुचर्चित मुकाबला 15 की बजाय 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा और पीसीबी अपने दो मैचों की तारीखों में बदलाव के आईसीसी और बीसीसीआई के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है.

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का बहुचर्चित मुकाबला 15 की बजाय 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा और पीसीबी अपने दो मैचों की तारीखों में बदलाव के आईसीसी और बीसीसीआई के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है.पाकिस्तानी टीम अब श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में 12 अक्टूबर की बजाय 10 अक्टूबर को खेलेगी जिससे भारत के खिलाफ मैच से पहले तीन दिन का समय मिल जायेगा.

नवरात्रि के कारण तारीख में होगा बदलाव

नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण भारत और पाकिस्तान मैच एक दिन पहले कराया जा रहा है. आईसीसी और बीसीसीआई ने पीसीबी से उसके दो मैचों के कार्यक्रम में बदलाव के लिये संपर्क किया था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद जल्दी ही संशोधित कार्यक्रम जारी करेगी क्योंकि कुछ और मैचों के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है.

पाकिस्तानी टीम का आईसीसी विश्व कप 2023 का मौजूदा कार्यक्रम इस प्रकार है

छह अक्टूबर : बनाम नीदरलैंड, हैदराबाद

12 अक्टूबर : बनाम श्रीलंका , हैदराबाद

15 अक्टूबर : बनाम भारत, अहमदाबाद

20 अक्टूबर : बनाम आस्ट्रेलिया, बेंगलुरू

23 अक्टूबर : बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई

27 अक्टूबर : बनाम दक्षिण अफ्रीका, चेन्नई

31 अक्टूबर : बनाम बांग्लादेश, कोलकाता

चार नवंबर : बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरू

वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

12 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

13 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

14 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

14 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

15 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

11 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

12 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

12 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

Also Read: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीत भारत ने बनाए कई रिकॉर्ड्स, पढ़ें यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >