वर्ल्ड कप 2023 में विदेशी खिलाड़ियों के बल्ले से जमकर बरसे रन, टॉप 10 में केवल एक भारतीय

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जमाया. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 128 गेंदों का सामना किया, जिसमें 21 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 201 रनों की पारी खेली थी.

ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता. इस वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड बने, तो कई रिकॉर्ड टूटे. लेकिन रन बनाने के मामले में विदेशी खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया. सर्वोच्च स्कोर के मामले में टॉप 10 में 9 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, तो सूची में एक मात्र भारतीय खिलाड़ी नजर आ रहा है.

वर्ल्ड कप 2023 में मैक्सवेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जमाया. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 128 गेंदों का सामना किया, जिसमें 21 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 201 रनों की पारी खेली थी. टूर्नामेंट में सर्वोच्च स्कोर बनाने के मामले में मैक्सवेल टॉप पर रहे.

मिशेल मार्श सूची में दूसरे स्थान पर

ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श वर्ल्ड कप में सर्वोच्च स्कोर बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 132 गेंदों का सामना किया, जिसमें 17 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 177 रन की पारी खेली.

Also Read: Cricket World Cup: हार के बाद PM मोदी ने बढ़ाया भारत का मनोबल, ऑस्ट्रेलिया को दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

डी कॉक ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली 174 रनों की विस्फोटक पारी

न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी डी कॉक ने भी वर्ल्ड कप में कई यादगार पारी खेली. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 174 रनों की जो विस्फोटक पारी खेली, उसे हमेशा याद रखा जाएगा. डी कॉक ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 140 गेंदों का सामना किया, जिसमें 15 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 174 रन बनाए थे.

डेविड वॉर्नर और डेविड कॉनवे के बल्ले से भी बरसे रन

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेविड कॉनवे के बल्ले से भी जमकर रन निकले. डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ 124 गेंदों में 14 चौकों और 9 छक्कों की मदद से कुल 163 रन बनाए. सर्वोच्च स्कोर करने के मामले में वॉर्नर चौथे नंबर पर रहे. जबकि डेविड कॉनवे नंबर पांच पर रहे. कॉनवे ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 121 गेंदों में 19 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 152 रन बनाया.

वर्ल्ड कप में सर्वोच्च स्कोर करने के मामले में टॉप 10 में केवल रोहित शर्मा

वर्ल्ड कप में सर्वोच्च स्कोर करने के मामले में टॉप 10 में केवल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शामिल हैं. रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 84 गेंदों में 16 चौकों और 5 छक्कों की मदद से कुल 131 रनों की पारी खेली थी.

वर्ल्ड कप में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची

ग्लेन मैक्सवेल – 201 रन

मिशेल मार्श – 177 रन

डी कॉक – 174 रन

डेविड वॉर्नर – 163 रन

डेविड कॉनवे – 152 रन

डेविड मलान – 140 रन

ट्रेविस हेड – 137 रन

डेरिल मिशेल – 134 रन

रासी वैन डेर डुसेन – 133 रन

रोहित शर्मा – 131 रन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >