Womens World Cup Final: शैफाली और दीप्ति का अर्धशतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 299 रन का टारगेट

Womens World Cup Final: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन का स्कोर खड़ा किया. मैच जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम को 299 रन बनाना होगा. भारत की ओर से शैफाली वर्मा ने 87 और दीप्ति शर्मा ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

Womens World Cup Final: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो शुरुआत शानदार रही. ओपनर स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 104 रनों की शतकीय साझेदारी बनी. भारत को पहला झटका 104 रन पर मंधाना के रूप लगा. मंधाना ने 58 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली. उसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और शैफाली के बीच दूसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी बनी. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जमाने वाली जेमिमा रोड्रिग्स कुछ खास नहीं कर पाईं और 37 गेंदों में 1 चौके की मदद से 24 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौट गई. चौथे विकेट के लिए दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर के बीच 58 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी बनी. जिसने स्कोर को 298 तक पहुंचाने में मददगार साबित हुई.

ऋचा घोष ने खेली विस्फोटक पारी

भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 34 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके और दो छक्के जमाए. इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर 20, अमनजोत कौर 12 और राधा यादव ने 3 रनों की पारी खेली. राधा यादव नाबाद लौटीं.

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया

फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. फाइनल में भारतीय टीम तीसरी बार पहुंची है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार फाइनल खेल रही है.

बारिश के कारण देर से शुरू हुआ मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला वनडे विश्व कप फाइनल का मुकाबला बारिश के कारण देर से शुरू हुआ. हालांकि बारिश को देखते हुए मैच के लिए सोमवार को ‘रिजर्व-डे’ रखा गया है. बारिश के कारण अगर रविवार को मैच पूरा नहीं हुआ तो यह सोमवार को खेला जायेगा. यह पहली बार है जब महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में से कोई भी टीम फाइनल में नहीं पहुंची है. भारत ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को रोमांच से भरे दूसरे सेमीफाइनल में पांच विकेट से हराया था, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में इंग्लैंड को 125 रनों से रौंदा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >