Women's T20 World Cup: जेमिमा रोड्रिग्ज और ऋचा घोष से छीनी पाकिस्तान के मुंह से जीत, भारत का जीत से आगाज

Women's T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की. जेमिमा रोड्रिग्ज और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने कमाल का प्रदर्शन किया. जेमिमा ने चौका जड़कर अपनी टीम को जीत तो दिलायी ही अपना अर्धशतक भी पूरा किया. भारत ने एक ओवर शेष रहते मैच जीत लिया.

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंद दिया. जेमिमा रोड्रिग्ज और ऋचा घोष ने हार के मुंह से जीत छीन ली. जेमिमा ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली और विजयी चौका उनके ही बल्ले से निकाला. उनका भरपूर साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने दिया. ऋचा ने नाबाद नाबाद 31 रन बनाये. दोनों ने चौथे विकेट के लिये 33 गेंद में 58 रन की अटूट साझेदारी की.

पाकिस्तान ने दिया था 150 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने एक खराब शुरुआत के बाद भी कप्तान बिस्माह मरूफ के नाबाद 68 रन की पारी के दम पर 20 ओवरों में 149 रन जोड़े. पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया. कप्तान मरूफ के अलावा आयशा नसीम ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली. दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 81 रन की अटूट साझेदारी की. इस लक्ष्य को भारत ने 19 ओवर में हासिल कर लिया.

Also Read: WPL Auction: स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा के लिये 1 करोड़ रुपये से अधिक बोली की उम्मीद
रोड्रिग्ज ने चौका जड़कर दिलायी जीत

जेमिमा रोड्रिग्स को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 38 गेंपर अपनी नाबाद 53 रनों की पारी में 8 चौके जड़े. इस बीच ऋचा घोष ने 20 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाये. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके जड़े. एक समय टीम इंडिया दबाव में आ गयी थी जब युवा शेफाली वर्मा का कैच स्ट्रेट बाउंड्री पर नशरा संधू की गेंद पर सिदरा अमीन ने पकड़ा. तब तक शेफाली ने 25 गेंद पर 33 रन बना लिये थे. वह शानदार लय में नजर आ रही थी.

जेमिमा ने चौका लगाकर पूरा किया अर्धशतक

जेमिमा रोड्रिग्ज ने न केवल अपनी टीम को जीत दिलायी, बल्कि विजयी चौका लगाकर अपना अर्धशतक भी पूरा किया. इस तरह भारत ने टी20 विश्व कप में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया. यह टी20 विश्व कप में सबसे बड़े लक्ष्य पीछा करने में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने भी 33 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया. यास्तिका भाटिया 17 रन बनाकर आउट हुईं. पाकिस्तान की ओर से नशरा संधू ने 15 रन देकर दो विकेट चटकाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >