क्या एशिया कप में खेलेंगे बुमराह? जस्सी को लेकर गंभीर-अगरकर की बढ़ी परेशानी

Will Jasprit Burmah Play in Asia Cup 2025: इंग्लैंड दौरे में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ तीन टेस्ट खेले और आखिरी मैच से पहले ही टीम से रिलीज कर दिए गए. कार्यभार प्रबंधन को लेकर उनके कम खेलने के फैसले पर कई सवाल खड़े हुए. अब चर्चा है कि क्या वह सितंबर में होने वाले एशिया कप 2025 में नजर आएंगे या नहीं?

Will Jasprit Burmah Play in Asia Cup 2025: भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. मैच समाप्त होता इससे पहले ही उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया. इंग्लैंड दौरे में 31 वर्षीय बुमराह ने तीन मैचों में 119.4 ओवर डाले और 14 विकेट लिए, जिसमें दो बार पांच विकेट शामिल हैं. इंग्लैंड दौरे से पहले ही अगरकर ने कहा था कि बुमराह कार्यभार प्रबंधन के तहत सिर्फ तीन टेस्ट खेलेंगे, लेकिन सीरीज के अंत तक यह भी साफ हो गया कि टीम प्रबंधन चाहता था वह और खेलें. इसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर प्रेस कांफ्रेंस तक में कई कड़े सवाल उठे, लेकिन टीम का हर सदस्य इस मुद्दे पर बेहद सतर्क और चतुराई से जवाब देता रहा. ऐसे में अब एक और सवाल उठ रहा है कि क्या बुमराह एशिया कप में खेल पाएंगे?

शुभमन गिल की कप्तानी में खेले तीन मैचों में बुमराह ने 14 विकेट चटकाए, लेकिन पूरी सीरीज में नहीं खेल पाए. मैनचेस्टर टेस्ट में बुमराह की गेंदबाजी औसत रही एक पारी में 100 से ज्यादा रन दिए और स्पीड 140 किमी/घंटा से कम रही. इसी वजह से अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह सितंबर में होने वाले एशिया कप 2025 से भी बाहर रहेंगे, जो टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है. फिलहाल भारतीय टीम भारत का अगला अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट एशिया कप है, जो 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर को समाप्त होगा. इसके कम से कम एक हफ्ते बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से और दूसरा टेस्ट 10-14 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा. इसके बाद नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट होंगे.

इंग्लैंड दौरे के दौरान ही 29 जुलाई को बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि बुमराह पूरी तरह फिट हैं और चौथे टेस्ट मैच में उन्होंने सिर्फ एक पारी में गेंदबाजी की थी. पहले तक टीम प्रबंधन का यही रुख दिखा कि तीन मैच खिलाने का निर्णय उनका है, लेकिन जैसे ही बुमराह ने आखिरी मैच से इनकार किया, डोएशे ने बयान दे दिया कि यह निर्णय बुमराह का था. सवाल उठाया कि कोई खिलाड़ी खुद यह कैसे तय कर सकता है कि वह कितने मैच खेलेगा? यह तो फिटनेस रिपोर्ट और टीम प्रबंधन के निर्णय पर निर्भर होना चाहिए. अगर बुमराह फिट थे, तो उन्हें सीरीज के निर्णायक मैच में खेलना चाहिए था.

क्या एशिया कप में बुमराह खेलेंगे? 

हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह एशिया कप में खेल सकते हैं, क्योंकि यह टी20 फॉर्मेट में होगा और इसमें वर्कलोड कम रहेगा. इसके बाद भारत को घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को तय करना होगा कि बुमराह को उस टेस्ट सीरीज में शामिल किया जाए या नहीं. माना जा रहा है कि अगर बुमराह एशिया कप खेलते हैं तो वेस्टइंडीज सीरीज से आराम मिल सकता है. बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, “यह एक कठिन निर्णय होगा, क्योंकि बुमराह टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देते हैं और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक दांव पर हैं. जहां तक टी20 की बात है, वह जनवरी में न्यूजीलैंड सीरीज में खेल सकते हैं, जो टी20 विश्व कप की तैयारी का हिस्सा होगी.”

सूत्र ने आगे कहा, “अगर बुमराह एशिया कप खेलते हैं और भारत फाइनल तक पहुंचता है, तो अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में उनका खेलना मुश्किल होगा. ऐसे में सवाल है क्या उन्हें वेस्टइंडीज सीरीज में उतारा जाए या फिर एक महीने का आराम देकर सीधे एशिया कप और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट खेलने को तैयार किया जाए. वनडे की बात करें तो घरेलू टी20 विश्व कप तक उनसे ज्यादा वनडे खेलने की उम्मीद नहीं है.”

ये भी पढ़ें:-

हैरी ब्रुक बने ऋषभ पंत तो खिलखिला पड़ीं लड़कियां, क्रीज पर मचाई ऐसी कूद-फांद, देखें वीडियो

‘ऐसे बात नहीं कर सकते’, केएल राहुल को अंपायर धर्मसेना ने दी चेतावनी, इस बात पर बढ़ा मामला

OMG! 1 ओवर में 45 रन और 43 गेंद में 153, इस बल्लेबाज ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >