वेस्टइंडीज को मिला दूसरा क्रिस गेल, ला रहा चौकों-छक्कों का बवंडर, सात मैचों में जड़ा तीसरा शतक

Keacy Carty in WI vs IRE: वेस्टइंडीज के केसी कार्टी ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 170 रनों की जबरदस्त पारी खेली और टीम को 385/7 तक पहुंचाया. 142 गेंदों में 15 चौके और 8 छक्के जड़ते हुए उन्होंने लगातार दूसरा शतक लगाया. शुरुआती झटकों के बावजूद कार्टी ने नंबर तीन पर उतरकर रिकॉर्ड पारी खेली.

Keacy Carty in WI vs IRE: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज केसी कार्टी ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में शानदार 170 रनों की पारी खेलकर तहलका मचा दिया है. नंबर तीन पर उतरकर कार्टी ने अपनी जबरदस्त फॉर्म को जारी रखा और टीम को 385/7 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. 142 गेंदों की इस शानदार पारी में उन्होंने 15 चौके और 8 छक्के लगाए. यह प्रदर्शन तब आया जब वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही थी और ब्रैंडन किंग (1) और एविन लुईस (14) जैसे दोनों ओपनर जल्दी आउट हो गए थे. इससे पहले वाले मैच में भी कार्टी ने शतक जड़ा था, टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार कार्टी ने फिर इस मैच में शतक जड़ दिया है. 

केसी कार्टी की 170 रनों की पारी उन्हें वेस्टइंडीज की ओर से वनडे में संयुक्त रूप से छठा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वालों की सूची में शाई होप के साथ खड़ा करती है. अगर सिर्फ ओपनर के अलावा बल्लेबाजों की बात करें, तो यह स्कोर सर विव रिचर्ड्स के नाबाद 189 और 181 रनों के बाद तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. हालांकि वनडे में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अब भी क्रिस गेल के 215 रनों (जिम्बाब्वे के खिलाफ) के नाम है, लेकिन कार्टी की निरंतरता और अहम मौकों पर बड़ा स्कोर बनाने की क्षमता उन्हें टीम का बहुमूल्य खिलाड़ी बनाती है.

इस सीरीज से इतर भी कार्टी का फॉर्म बेहतरीन रहा है. उन्होंने पिछले सात वनडे मुकाबलों में 94.50 की औसत और 102.71 की स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. आयरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में भी उन्होंने शतक लगाया था. ये आंकड़े उन्हें वेस्टइंडीज के इतिहास में लगातार सात वनडे पारियों में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी बनाते हैं, जो अब सिर्फ विव रिचर्ड्स और क्रिस गेल के पीछे हैं. इतना ही नहीं, वे ब्रायन लारा और फिल सिमंस के बाद ऐसे सिर्फ तीसरे वेस्टइंडीज खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लगातार सात वनडे पारियों में तीन शतक जमाए हैं.

मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, दो विकेट गिर जाने के बाद बाद कार्टी ने कप्तान शाई होप (75 रन) के साथ अहम साझेदारी निभाई और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अंत में जस्टिन ग्रीव्स ने सिर्फ 23 गेंदों में 50 रन ठोककर टीम को ऊंचे स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. वेस्टइंडीज का यह स्कोर वनडे इतिहास में उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा, जो दो साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ बनाए गए 389 रनों से थोड़ा पीछे रह गया. इसके जवाब में आयरलैंड 29. 5 ओवर में 165 रन ही बना सका.

बारिश के कारण मैच को डीआरएस मेथड से 46 ओवरों का कर दिया गया, जिसमें आयरलैंड को 363 रन बनाने थे, लेकिन उसकी पारी में कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका और उसने 198 रन से मैच गंवा दिया. इस मैच में जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की. पहला मैच में जीत के बाद दूसरा मैच बारिश के कारण धुल गया था. अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. 

डुप्लेसी और प्रीति जिंटा पर मूवी की मांग, दिल्ली कैपिटल्स ने जारी किया ‘मूवी टीजर’, देखें वीडियो

पहली बार इस खेल में जीता भारतीय और बजा राष्ट्रगान, गर्व से फूले रवि शास्त्री, कहा- ये तो बस शुरुआत है

शर्मनाक कलंक का रिकॉर्ड! जीत में छिप गया CSK का दर्द, पहली बार IPL में हुई ऐसी शर्मसार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >