WI vs IND T20: रोहित शर्मा फिट, सीरीज पर कब्जा करने उतरेगा भारत, श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन पर होगी नजर

वेस्टइंडीज और भारत के बीच चौथा और पांचवां टी-20 मुकाबला अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला जायेगा. भारत चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा. रोहित शर्मा कमर में खिंचाव के बाद तीसरे मैच में मैदान से बाहर चले गये थे. उनके फिट होकर वापसी करने की उम्मीद है. श्रेयस अय्यर बड़ी पारी खेल सकते हैं.

भारत चौथे और पांचवें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को हराकर पांच मैचों की सीरीज जीतने और इस साल के आखिर में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अपनी टीम को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा. शनिवार और रविवार को होने वाले इन मैचों में श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन पर भी नजर होगी, जिनके लिए टी-20 विश्व कप की टीम में जगह बनाना मुश्किल बनता जा रहा है. भारत अभी पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है और वह अमेरिकी दर्शकों के सामने आखिरी दो मैच जीतकर इसे अपने नाम करना चाहेगा.

श्रेयस अय्यर से बड़ी पारी की उम्मीद

भारत की वर्तमान टीम में जिस एक खिलाड़ी पर सभी की नजर टिकी रहेगी वह श्रेयस अय्यर हैं. दीपक हुड्डा ने मौकों का अच्छा फायदा उठाया है और ऐसे में मध्यक्रम में अय्यर के लिए जगह बनाना मुश्किल होता जा रहा है. एशिया कप के लिए केएल राहुल और विराट कोहली की टीम में वापसी तय है और ऐसे में अय्यर को बाहर बैठना पड़ सकता है. उन्होंने अब तक तीन मैचों में शून्य, 11 और 24 रन बनाये हैं और वह तेज गेंदबाजों की उठती गेंदों के सामने असहज नजर आते हैं.

Also Read: IND vs WI: भारत के सभी खिलाड़ियों को मिला अमेरिका का वीजा, फ्लोरिडा में ही होंगे आखिरी दो मैच
द्रविड़ सभी को दे रहे भरपूर मौका

जब से राहुल द्रविड़ कोच बने हैं तब से किसी भी खिलाड़ी को पर्याप्त मौके मिले हैं लेकिन अय्यर के मामले में वह वनडे की तरह टी-20 में अच्छी फॉर्म बनाकर नहीं रख पाए. द्रविड़ ने पिछले ढाई महीनों में अय्यर को नौ टी-20 मैचों में मौका दिया लेकिन पहले 10 ओवरों में खेलने का मौका मिलने के बावजूद वह एक बार भी अर्धशतक नहीं बना पाये. अगर अय्यर को आखिरी दो मैचों में मौका मिलता है तो उनके पास बड़ा स्कोर बनाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं होगा.

सूर्यकुमार यादव कर रहे प्रभावित

पिछले मैच में अपने बेहतरीन शॉट से सभी को हैरान करने वाले सूर्यकुमार यादव को इस बार शीर्ष क्रम में अपने कप्तान रोहित शर्मा का साथ मिल सकता है. तीसरे मैच में रोहित को पीठ दर्द के कारण क्रीज छोड़नी पड़ी थी. तब वह 11 रन पर खेल रहे थे. लेकिन तीन दिन के विश्राम के बाद वह खेलने के लिए तैयार होंगे. रोहित जहां अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भी गौर करेंगे वही निगाहें ऋषभ पंत पर भी टिकी रहेंगी जो अपने शॉट से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं.

Also Read: WI vs IND T20: अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते दिखे सूर्यकुमार यादव, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
आवेश खान का कोई खास प्रदर्शन नहीं

आवेश खान पिछले दो मैचों में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाये थे लेकिन टीम प्रबंधन के पास उनको बनाये रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं है क्योंकि हर्षल पटेल अभी पसली की चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं. यह देखना भी दिलचस्प होगा कि कुलदीप यादव को श्रृंखला में मैच खेलने के लिए मिलता है या नहीं क्योंकि हर्षल के पूरी तरह फिट नहीं होने पर भारत अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतर सकता है.

टीमें इस प्रकार हैं

टीम इंडिया : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, ईशान किशन, दिनेश कार्तिक, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल.

वेस्टइंडीज : निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शमरह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, ओबेद मैककॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस , हेडन वॉल्श.

मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >