जब डेविड वॉर्नर बने ग्राउंड्समैन, लखनऊ में बारिश के दौरान पिच ढकते नजर आए दिग्गज खिलाड़ी, देखें वीडियो

डेविड वॉर्नर उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें अकसर मैदान के अंदर और बाहर मस्ती करते देखा जा सकता है. कई बार उन्हें तनाव वाले मैच के दौरान भी एंजॉय करते देखा गया है. ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच मैच में अचानक बारिश होने लगी. इसी दौरान डेविड वॉर्नर भी ग्राउंड्स मैन की मदद करने पहुंच गए.

वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच इस समय लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. जब श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब बारिश की एंट्री हुई, जिसके कारण मैच कुछ देर के लिए रोक दिया गया. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ग्राउंड्समैन की भूमिका में नजर आए. यह देख कुछ देर के लिए सभी हैरान रह गए.

डेविड वॉर्नर ने पिच ढकने में की ग्राउंड्स मैन की मदद, तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल

ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच मैच में अचानक बारिश होने लगी. जिसके बाद ग्राउंड्स मैन पिच को ढकने के लिए तेजी से भागे. इसी दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर भी ग्राउंड्स मैन की मदद करने पहुंच गए. अब उनका वीडियो और फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्रिकेट फैन्स लगातार उनकी तस्वीर और वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं.

Also Read: World Cup 2023: लगातार 14 मैच हारने के बाद अफगानिस्तान को मिली पहली जीत, वर्ल्ड कप में टूटा हार का सिलसिला

मैदान पर जमकर मस्ती करते हैं डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें अकसर मैदान के अंदर और बाहर मस्ती करते देखा जा सकता है. कई बार उन्हें तनाव वाले मैच के दौरान भी एंजॉय करते देखा गया है. आईपीएल मैच के दौरान एक बार डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी कर रहे थे. उसी समय वॉर्नर एक रन के लिए भागे. चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा तेजी से गेंद की ओर भागे. जडेजा गेंद उठाकर स्टंप में मारने के लिए जैसे ही एक्शन में आए, वॉर्नर क्रीज की ओर न भागकर बल्ले से तलवारबाजी शुरू कर दी. यह देख जडेजा के साथ-साथ फील्डिंग कर रहे सभी खिलाड़ी हंसने लगे. दरअसल वॉर्नर जडेजा की मिमिक्री कर रहे थे. जडेजा जब भी बल्ले से कुछ खास करते हैं, तो बल्ले से तलवारबाजी कर जश्न मनाते हैं.

Also Read: World Cup 2023: इस बार 2019 वर्ल्ड कप का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा, देखें आंकड़े
https://twitter.com/AnkitElvishB/status/1713881388682993727

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के सामने पहली जीत दर्ज करने की चुनौती

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आज वर्ल्ड कप 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज करने मैदान पर उतरी हैं. दोनों टीमों को अबतक हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में भारत के हाथों 6 विकेट से करारी हार मिली, तो दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 134 रन से रौंद डाला. दूसरी ओर श्रीलंका को भी पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से 102 रनों की बड़ी हार मिली तो, दूसरे मैच में पाकिस्तान ने 6 विकेट से हराया था. दोनों टीमें प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर मौजूद हैं. टूर्नामेंट में आगे बढ़ना है, तो दोनों की टीमों को लगातार मैचों में जीत दर्ज करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >