Asia Cup 2023 Super 4: एशिया कप सुपर-4 राउंड के मैच कब और कहां देखें लाइव, देखें पूरा शेड्यूल

एशिया कप के सुपर फोर में 10 सितंबर को बेहद खास मुकाबला खेला जाएगा. इस दिन भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें ग्रुप मुकाबले में भी भीड़ चुकी हैं, लेकिन बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया और दोनों ही टीमों को एक-एक अंक बांट दिये गये थे.

एशिया कप 2023 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले पूरे हो चुके हैं. सुपर फोर के लिए चार टीमें भी सामने आ चुकी हैं. जिसमें ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश, ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें क्वालीफाई की हैं. सुपर फोर के मुकाबले 6 सितंबर से 15 सितंबर तक खेले जाएंगे.

सुपर फोर का शेड्यूल

6 सितंबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश- गद्दाफी स्टेडियम लाहौर, दोपहर- 3 बजे

9 सितंबर- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो, दोपहर 3 बजे

10 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान, आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो, दोपहर 3 बजे

12 सितंबर- भारत बनाम श्रीलंका, आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो, दोपहर 3 बजे

14 सितंबर- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो, दोपहर 3 बजे

15 सितंबर- भारत बनाम बांग्लादेश, आरप्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

एशिया कप 2023 के सुपर फोर के मुकाबले को भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव ब्रॉडकास्ट देख सकते हैं. इसके साथ ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.

सुपर फोर में 10 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

एशिया कप के सुपर फोर में 10 सितंबर को बेहद खास मुकाबला खेला जाएगा. इस दिन भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें ग्रुप मुकाबले में भी भीड़ चुकी हैं, लेकिन बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया और दोनों ही टीमों को एक-एक अंक बांट दिये गये थे. वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले को बेहद खास माना जा रहा है.

Also Read: केएल राहुल ने पास किया फिटनेस टेस्ट, एशिया कप 2023 के लिए जल्द ही जुड़ेंगे टीम से

17 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. फाइनल मुकाबले को भी भारतीय समय अनुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.

श्रीलंकाई मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया

श्रीलंका के मौसम विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. श्रीलंका मौसम विभाग के महानिदेशक अतुल्य करूणानायके ने कहा कि नौ सितंबर के बाद मौसम साफ रहेगा. भारत और पाकिस्तान का सामना 10 सितंबर को कोलंबो में होगा. अधिकारी ने कहा , साल में इस समय श्रीलंका के दक्षिण पश्चिम इलाके में अधिक बारिश होती है. पिछले दो सप्ताह में पश्चिम क्षेत्र में अधिक बारिश हुई लेकिन नौ सितंबर के बाद बारिश कम होगी.

क्या है प्वाइंट्स टेबल का हाल

ग्रुप चरण के मुकाबले खत्म होने के बाद प्वाइंट्स टेबल में ग्रुप ए में पाकिस्तान की टीम दो मुकाबले में एक जीत के बाद 3 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है. जबकि इसी ग्रुप में भारतीय टीम एक मैच जीतकर 3 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही. ग्रुप ए से नेपाल की टीम सुपर फोर से बाहर हो गयी. वहीं ग्रुप बी में दो मैचों में दो जीत के बाद 4 अंक लेकर श्रीलंका की टीम टॉप पर रहते हुए सुपर फोर के लिए क्वालीफाई की. जबकि दो में से एक मैच जीतकर बांग्लादेश की टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर फोर के लिए क्वालीफाई की.

Also Read: Watch: एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नई जर्सी में नजर आएगी पाकिस्तान की टीम, वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >