WI vs IND, 2nd T20: वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में भारत को 5 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज को फिलहाल 1-1 से बराबर कर लिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 19.4 ओवर में केवल 138 रन पर ऑल आउट हो गयी. जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 19.2 ओवर में केवल 5 विकेट खोकर 141 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. वेस्टइंडीज की ओर से सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग ने शानदार 68 रन की पारी खेली. जबकि तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय ने छह विकेट चटकाये.

Live Updates
11:41 AM. 2 Aug 22 6:11 AM. 2 Aug

वेस्टइंडीज की ओर से ओबेद मैकॉय ने चटकाये 6 विकेट

वेस्टइंडीज की ओर से ओबेद मैकॉय ने सबसे अधिक विकेट चटकाये. उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. उन्होंने 4 ओवर में केवल 17 रन दिया और 6 विकेट चटकाये. जिसमें उनका एक ओवर मेडन रहा. शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ दी मैच दिया गया.

11:41 AM. 2 Aug 22 6:11 AM. 2 Aug

वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में भारत को 5 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज को फिलहाल 1-1 से बराबर कर लिया है. भारतीय टीम 19.4 ओवर में केवल 138 रन पर ऑल आउट हो गयी. जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 19.2 ओवर में केवल 5 विकेट खोकर 141 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

6:11 AM. 2 Aug 22 12:41 AM. 2 Aug

भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 139 रन का लक्ष्य

भारत ने आज खराब बल्लेबाजी की. बल्लेबाजों ने दम लगाया लेकिन वे अपने निजी स्कोर को बड़े रन में तब्दील नहीं कर पाये. भारती की सलामी जोड़ी जल्द ही पेवेलियन लौट गयी. मीडिल ऑर्डर ने भी कोई खास कमान नहीं दिखाया. एक भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक तक भी नहीं पहुंच पाया. भारत पूरे 20 ओवर खेल भी नहीं पाया और दो गेंद शेष रहते 138 पर ऑलआउट हो गया.

6:11 AM. 2 Aug 22 12:41 AM. 2 Aug

रवींद्र जडेजा आउट, भारत को छठा झटका

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आउट हो गये हैं. भारत को छठा झटका लगा है. जडेजा 27 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं. जडेजा ने 30 गेंद की अपनी पारी में एक छक्का लगाया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आये हैं.

6:11 AM. 2 Aug 22 12:41 AM. 2 Aug

हार्दिक पांड्या आउट, टीम इंडिया को पांचवां झटका

टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा है. सेट बल्लेबाज हार्दिक पांड्या आउट हो गये हैं. उन्होंने 31 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली. पांड्या ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने दिनेश कार्तिक क्रीज पर आये हैं.

6:11 AM. 2 Aug 22 12:41 AM. 2 Aug

ऋषभ पंत आउट, भारत को चौथा झटका

टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आउट हो गये हैं. उन्होंने 11 गेंद पर 24 रन बनाये. अपनी पारी में पंत ने दो छक्के और एक चौका लगाया. पंत की जगह बल्लेबाजी करने रवींद्र जडेजा क्रीज पर आये हैं.

मुख्य बातें

वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज को फिलहाल 1-1 से बराबर कर लिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 19.4 ओवर में केवल 138 रन पर ऑल आउट हो गयी. जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 19.2 ओवर में केवल 5 विकेट खोकर 141 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. वेस्टइंडीज की ओर से सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग ने शानदार 68 रन की पारी खेली. जबकि तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय ने छह विकेट चटकाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >