गए थे शिकायत करने लग गया जुर्माना, वेस्टइंडीज के कोच पर ICC ने इसलिए सुनाई सजा

Daren Sammy Fined after WI vs AUS 1st Test: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 159 रन से जीत दर्ज की. मैच के दौरान थर्ड अंपायर के कुछ फैसलों पर वेस्टइंडीज टीम ने आपत्ति जताई. तीसरे अंपायर की सार्वजनिक आलोचना करने पर कोच डैरेन सैमी पर ICC ने जुर्माना लगाया.

Daren Sammy Fined after WI vs AUS 1st Test: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 159 रन से जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए कंगारू टीम को 180 रन पर ढेर कर दिया, लेकिन दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 310 रन जड़ दिए, जिसके जवाब में इंडीज टीम 141 रन पर ढेर हो गई. इस मैच में थर्ड अंपायर द्वारा दिए गए कुछ निर्णयों पर वेस्टइंडीज टीम ने सवाल उठाए. वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले टेस्ट के दौरान तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक की सार्वजनिक आलोचना करने पर दंडित किया है. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए पहले टेस्ट के दूसरे दिन कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर सैमी पर उनके मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. आईसीसी की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डैरेन सैमी को खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए बनाए गए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. यह अनुच्छेद “किसी अंतरराष्ट्रीय मैच या उसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अंपायर या टीम की सार्वजनिक आलोचना या अनुचित टिप्पणी” से संबंधित है, चाहे वह टिप्पणी किसी भी समय की गई हो.

सैमी ने रेफरी से की थी शिकायत

सैमी पर जुर्माने के अलावा उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है. यह उनका पिछले 24 महीनों में पहला अपराध है. वेस्टइंडीज कोच ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया, जिससे इस मामले में औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी. विवादित अंपायरिंग से परेशान सैमी ने मैच रेफरी श्रीनाथ से की शिकायत थी और मैदानी अंपायर रिचर्ड केटलबरो और नितिन मेनन, तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और चौथे अंपायर ग्रेगरी ब्रैथवेट ने सैमी के खिलाफ आरोप लगाए थे. इसी मैच में पैट कमिंस को इशारा करने की वजह से जेडेन सील्स पर भी जुर्माना लगाया गया था.

डैरेन सैमी ने क्या कहा था?

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट में तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने कई विवादास्पद निर्णय दिए, जिनमें शाई होप और रोस्टन चेज को आउट दिए जाने के फैसले भी शामिल थे. दिन का खेल समाप्त होने के बाद डैरेन सैमी ने खुलकर तीसरे अंपायर की आलोचना की और फैसलों में “स्थिरता” की मांग करते हुए मैच रेफरी श्रीनाथ से भी मुलाकात की. सैमी ने मैच के बाद कहा, “हम सिर्फ यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि फैसला लेने की प्रक्रिया क्या है. हम सिर्फ एक चीज़ चाहते हैं और वो है स्थिरता. जब किसी चीज़ को लेकर संदेह हो, तो सभी के लिए एक जैसा रवैया अपनाएं.” उन्होंने आगे कहा, “मैंने खासकर इस अंपायर के साथ इंग्लैंड में भी ऐसा अनुभव किया है. यह निराशाजनक है. मैं बस चाहता हूं कि फैसले स्थिर और निष्पक्ष हों.”

3 जुलाई से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच

मैच के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने भी अंपायर की जिम्मेदारी तय करने की बात की थी. उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाता है, तो गलत अंपायरिंग पर उन पर भी फाइन लगना चाहिए. खैर, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन जोश हेजलवुड की पांच विकेट की शानदार गेंदबाजी के दम पर यह टेस्ट जीत लिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस सीरीज का दूसरा मैच 3 जुलाई से सेंट जॉर्ज में खेला जाएगा. 

शुरू हो गई WWE फाइट, कोच मोर्कल से टैग टीम में भिड़े अर्शदीप और आकाश दीप, देखें वीडियो

यौन शोषण के आरोप में घिरे RCB के स्टार, महिला ने शिकायत दर्ज कर योगी सरकार से लगाई गुहार

IPL 2025 के तीन सितारे एक ही मैच में छाए, सेचुरी मियांदाद का टूटा रिकॉर्ड, तूफानी फिफ्टी और पहाड़ जैसा स्कोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >