डिविलियर्स ने मचाया गदर, युवराज की टीम हुई ढेर, WCL में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, पॉइंट्स टेबल में भी इंडिया का बुरा हाल

WCL 2025 IND CH vs SA CH: विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में एबी डीविलियर्स ने 30 गेंदों में 63 रन की धमाकेदार पारी खेलकर साउथ अफ्रीका चैंपियंस को 208 रन तक पहुंचाया. जवाब में इंडिया चैंपियंस 111/9 पर संघर्ष कर रही थी, तभी बारिश के कारण मैच रुक गया. DLS नियम के तहत दक्षिण अफ्रीका को 88 रन से विजेता घोषित किया गया.

WCL 2025 India Champions vs South Africa Champions: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी की है. मंगलवार को नॉर्थम्पटन में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने इंडिया चैंपियंस के खिलाफ महज 30 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेली. AB de Villiers की इस पारी में तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 210.00 रहा. उनकी पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 208 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारत ने 111 रन पर ही 9 विकेट गंवा दिए. हालांकि इसके बाद बारिश आ गई और मुकाबले को रोकना पड़ा. अंततः प्रोटियाज को 88 रन से विजयी घोषित कर दिया गया. 

पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ डीविलियर्स सिंगल डिजिट में आउट हो गए थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने अपने पुराने अंदाज में ‘Mr. 360’ की छाप छोड़ी और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को फिर से अपनी क्लास की झलक दिखाई. उनके अलावा जेजे स्मट्स (17 गेंदों में 30 रन, 3 चौके, 1 छक्का), हाशिम अमला (19 गेंदों में 22 रन, 4 चौके) और जैक्स रुडोल्फ (20 गेंदों में 24 रन, 2 चौके) ने भी उपयोगी योगदान दिया. इन पारियों की बदौलत साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 20 ओवर में 208/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. इंडिया चैंपियंस की ओर से यूसुफ पठान और अभिमन्यु मिथुन ने दो-दो विकेट लिए.

एबी डीविलियर्स ने इससे पहले 2021 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए आखिरी बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला था, जहां उन्होंने 14 मैचों में 313 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रन* रहा था. लेकिन उनका बल्ला अब भी रन उगल रहा है. 340 टी20 मैचों में डीविलियर्स ने 9,424 रन बनाए हैं, उनका औसत 37.24 और स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा है. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 69 अर्धशतक लगाए हैं. डीविलियर्स ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. उनकी बल्लेबाजी की एक झलक इस वीडियो से मिल जाएगी. 

भारत की पारी रही निराशाजनक

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में रही. कप्तान युवराज सिंह फील्डिंग के दौरान लगी चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं. टॉप ऑर्डर बुरी तरह बिखर गया और भारत की पारी 111/9 (18.2 ओवर) तक ही पहुंच सकी, जिसके बाद बारिश ने खेल रोक दिया. DLS के अनुसार भारत लक्ष्य से काफी पीछे था. केवल स्टुअर्ट बिन्नी ने कुछ संघर्ष करते हुए 39 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए. सुरेश रैना (16), विनय कुमार (13) और इरफान पठान (10) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाया. आखिरकार बारिश नहीं रुकी तब भारत को डीएलएस मेथड की वजह से 88 रन से हार का सामना करना पड़ा. 

पॉइंट्स टेबल में भी भारत का बुरा हाल

साउथ अफ्रीका से करारी हार के बाद इंडिया चैंपियंस की स्थिति अंकतालिका में और भी खराब हो गई है. पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने से भारत को एक अंक मिला था, लेकिन इस मैच में हार के चलते टीम अब केवल एक अंक के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है. पहले यह टीम चौथे पायदान पर थी. दूसरी ओर, एबी डीविलियर्स की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने लगातार दो जीत दर्ज कर चार अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है. उन्होंने पाकिस्तान चैंपियंस को पीछे छोड़ा, जिसके अब तक दो अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है. वेस्टइंडीज चैंपियंस भी दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. इंडिया की हार का मुख्य कारण उसकी कमजोर बल्लेबाजी रही, जिसने जीत की संभावनाओं पर पानी फेर दिया.

WCL 2025 पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारटाईकोई परिणाम नहींअंकनेट रन रेट
साउथ अफ्रीका चैंपियंस220004+2.813
पाकिस्तान चैंपियंस210013+0.25
वेस्टइंडीज चैंपियंस211002+0.29
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस1000110
इंग्लैंड चैंपियंस302011-0.561
इंडिया चैंपियंस201011-4.345
IND C vs SA C मैच के बाद का हाल

इन्हें भी पढ़ें:-

वनडे सीरीज पर भी कब्जा, इंग्लैंड को हराकर भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इन दो खिलाड़ियों ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

IND vs ENG: क्यों जैक क्रॉली के साथ झगड़े थे गिल, खुद किया इस बात का खुलासा

IND vs ENG: मैनचेस्टर में होगी स्लेजिंग! शुभमन गिल के बहस वाले बयान पर बोले बेन स्कोक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >