IND vs PAK: वसीम अकरम ने बताया इस स्ट्रेटजी से होगा पाकिस्तानी वार, फाइनल में भारत फेवरेट लेकिन एक इनिंग और…

Wasim Akram on IND vs PAK Asia Cup 2025 Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाएगा. यह दोनों टीमों के बीच मौजूदा टूर्नामेंट में तीसरी भिड़ंत होगी. वसीम अकरम ने दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच महामुकाबले पर अपनी टिप्पणी की है.

Wasim Akram on IND vs PAK Asia Cup 2025 Final: भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2025 के फाइनल में आमने-सामने होने जा रही हैं. यह महामुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह पहली बार होगा जब एशियाई सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में यह तीसरी बार होगा जब दोनों टीमें भिड़ेंगी. पिछले दो मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी. गौर करने वाली बात यह है कि पाकिस्तान को अब तक सिर्फ भारत ने ही हराया है. अब रविवार को होने वाले फाइनल में टीम इंडिया का लक्ष्य होगा पाकिस्तान को हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाना. ऐसे में फाइनल को लेकर रोमांच चरम पर है. इसी बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने बड़े मैच को लेकर अपनी राय और भविष्यवाणी साझा की है.

मीडिया से बातचीत के ‘स्विंग ऑफ सुल्तान’ वसीम अकरम ने कहा, “फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच है. निश्चित तौर पर भारत फेवरेट है, लेकिन आपने देखा है, क्रिकेट प्रेमियों ने देखा है, मैंने देखा है, इस फॉर्मेट में कुछ भी हो सकता है. एक इनिंग और एक अच्छा स्पेल खेल का रुख बदल सकता है. पाकिस्तान टीम को आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा और अपनी लय को बनाए रखना होगा. खिलाड़ियों को खुद पर भरोसा रखते हुए समझदारी से खेलना होगा. अगर पाकिस्तान शुरुआती झटके देने में सफल रहता है, विशेषकर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के विकेट गिरते हैं तो भारत पर दबाव बना सकता है. अंत में मुझे उम्मीद है कि जीत उसी टीम की होगी, जो बेहतर क्रिकेट खेलेगी.”

भारत ने दोनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की

अब तक खेले गए दोनों मैचों में भारत ने पावरप्ले में ही पाकिस्तान पर पूरी तरह दबदबा बना लिया था. ग्रुप स्टेज के मैच में भारत को 128 रन का लक्ष्य मिला था. टीम इंडिया ने पहले छह ओवरों में ही 61 रन जड़कर जीत की नींव रख दी थी. अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार की तेज तर्रार पारी की बदौलत भारत ने 15.5 ओवर में ही 6 विकेट से मैच जीत लिया. 

वहीं सुपर-4 में पाकिस्तान ने 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में भारत ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 69 रन बना डाले. हालांकि बीच के ओवरों में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की तेज शुरुआत ने दबाव बनने नहीं दिया. एक बार फिर यहां पर अभिषेक शर्मा का तूफान आया, उन्होंने 39 गेंद में 74 रन की पारी खेली और शुभमन गिल के साथ 9.5 ओवर में ही स्कोर 105 रन पहुंचा दिया था. बाद में तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने 18.5 ओवर में भारत को 174 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दिला दी. 

सर्वोच्च रन स्कोरर और विकेट टेकर भारतीय

इन दोनों मैचों में भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब चला था. केवल पाकिस्तान के खिलाफ ही नहीं अभिषेक शर्मा ने पूरे एशिया कप 2025 में शानदार बल्लेबाजी की है. उन्होंने अब तक की 6 पारियों में 309 रन बनाए हैं, जिनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, गेंदबाजी में भारत के स्पिनर कुलदीप यादव छाए रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक सबसे अधिक 13 विकेट अपने नाम किए हैं. इन दो मैच विनर की बदौलत भारत पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर जीत के लिए उतरेगा. 

ये भी पढ़ें:-

ये फाइनल जैसा था… कप्तान सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर के लिए अर्शदीप को कैसे मोटिवेट किया?

अक्षर पटेल की गलती और गेंद बाउंड्री के पार, लेकिन अंपायर ने सिक्सर से किया इनकार, आड़े आया ये बड़ा नियम

खिलाड़ी हो तो सूर्यकुमार जैसा, दुनिथ वेल्लालागे को लगाया गले, बड़े भाई की तरह दिया भरोसा, इमोशनल वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >