कौन हैं वो लड़कियां जिनके साथ जुड़ा वॉशिंगटन सुंदर का नाम?

Washington Sundar Rumored Girlfriend: टीम इंडिया के खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर का नाम साहिबा बाली और वर्शिनी सौंदरराजन के साथ जोड़ा जा रहा है. दुबई कैफे के वीडियो और आईपीएल में दिखने के बाद अफवाहें तेज हैं. लेकिन सुंदर ने किसी रिश्ते की बात नहीं मानी है. जानें इस पूरी खबर की सच्चाई और फैक्ट्स.

Washington Sundar Rumored Girlfriend: ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. पिछले एक साल में उनका नाम दो महिलाओं के साथ जोड़ा गया है. इंटरनेट पर फैंस यह जानने को बेताब हैं कि वॉशिंगटन सुंदर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आखिर कौन है. जिन दो नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, वे साहिबा बाली और वर्शिनी सौंदरराजन हैं. हालांकि, भारतीय क्रिकेटर की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है.

साहिबा बाली के साथ क्या है कनेक्शन?

साहिबा बाली एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और क्रिकेट एंकर हैं. वह स्टार स्पोर्ट्स के लिए काम करती हैं. अपने काम की वजह से साहिबा अक्सर इंटरनेशनल क्रिकेट और क्रिकेटर्स के आस-पास नजर आती हैं. साहिबा जोमैटो के साथ भी काम कर चुकी हैं और उन्होंने ‘लैला मजनू’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी एक्टिंग की है. क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में उनकी मौजूदगी के कारण वॉशिंगटन सुंदर के साथ उनका नाम जुड़ने लगा.

वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह के साथ साहिबा बाली, Pic- Instagram/Sahibabali
साहिबा बाली, Pic- Social Media/X

दुबई कैफे का वीडियो और अफवाहें

वॉशिंगटन सुंदर और साहिबा बाली के रिश्ते की अफवाहों ने तब सबसे ज्यादा जोर पकड़ा जब 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई के एक कैफे का वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कई तरह की थ्योरी बनानी शुरू कर दीं. इंटरनेट पर इन दोनों की डेटिंग को लेकर खूब चर्चा हुई. लेकिन असल में साहिबा का क्रिकेट इवेंट्स में होना उनका काम है, जिसे फैंस ने कुछ और समझ लिया.

वर्शिनी सौंदरराजन का नाम क्यों जुड़ा

साहिबा के अलावा वॉशिंगटन सुंदर का नाम वर्शिनी सौंदरराजन के साथ भी जोड़ा गया. इंटरनेट पर इन दोनों के रिश्ते को लेकर भी चर्चा होती रही है. इसकी वजह थी कि वर्शिनी को अक्सर आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम में देखा गया. वह खासकर उन मैचों में नजर आईं जिनमें वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे थे. वर्शिनी एक भारतीय एक्ट्रेस, टीवी प्रेजेंटर और मॉडल हैं. स्टेडियम में बार-बार दिखने के अलावा दोनों के बीच कोई और कनेक्शन सामने नहीं आया है.

वर्शिनी सौंदरराजन, Pic- Social Media/X

रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

क्रिकेट जगत में अक्सर खिलाड़ियों का नाम किसी न किसी के साथ जुड़ता रहता है. लेकिन वॉशिंगटन सुंदर के मामले में यह केवल अफवाह है. न तो सुंदर और न ही साहिबा या वर्शिनी ने किसी रिश्ते की बात मानी है. कोई भी ऐसा इंटरव्यू, सोशल मीडिया पोस्ट या साझा बयान नहीं है जो इस रिश्ते को सच साबित करे. यह केवल वायरल क्लिप और स्टेडियम में दिखने के आधार पर बनाई गई बातें हैं, जिन्हें पुख्ता सबूत नहीं माना जा सकता. वॉशिंगटन अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं.

अभी क्या कर रहे हैं वॉशिंगटन सुंदर?

टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे वॉशिंगटन सुंदर इस समय आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं. वह गुजरात टाइटंस (GT) टीम का हिस्सा हैं. सीजन के अपने पहले मैच में उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 3.1 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया था. हालांकि इस मैच में उनकी टीम को तीन विकेट से हार मिली थी. अभी टूर्नामेंट की शुरुआत है और आगे उनके पास खुद को साबित करने का पूरा मौका है.

ये भी पढ़ें-

LSG vs DC: इकाना में पंत के सामने अक्षर की चुनौती, जानें पिच और मौसम का हाल

अंपायर ने राहुल तेवतिया को बैट बदलने पर किया मजबूर, जानें क्या है सच्चाई?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी 48 टीमें फाइनल, यहां देखें हर ग्रुप की डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >