‘वापस सही ट्रैक पर आ जा’, सचिन की सलाह और उम्मीद ने जताई पृथ्वी की वापसी की उम्मीद

Prithvi Shaw Advised by Sachin Tendulkar: पृथ्वी शॉ को कभी भारत का अगला बड़ा क्रिकेट सितारा माना गया था, लेकिन उनका करियर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया. मैदान से बाहर की गलतियों और अनुशासनहीनता के चलते वे टीम से बाहर हो गए और IPL 2025 की नीलामी में भी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. हाल ही में शॉ ने बताया कि इस मुश्किल दौर में उन्हें सचिन तेंदुलकर से प्रेरणादायक सलाह मिली, जिससे उन्हें दोबारा करियर संवारने की उम्मीद जगी है.

Prithvi Shaw Advised by Sachin Tendulkar: पृथ्वी शॉ ने जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, तब उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितरा माना जा रहा था. उन्होंने टीम इंडिया को अंडर-19 विश्वकप जिताया, जिसमें शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, रियान पराग और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल थे. इन सबसे पहले पृथ्वी को डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन शॉ जितनी तेजी से चढ़े, उतनी ही तेजी से धड़ाम हुए. उन्होंने अक्टूबर 2018 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर सबसे कम उम्र में शतक लगाने का कारनामा किया था, लेकिन यह दाएं हाथ का मुंबई का बल्लेबाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया. शॉ ने जुलाई 2021 के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है और पिछले साल आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में भी कोई खरीदार नहीं मिला. बीते कुछ सालों में मैदान के बाहर गलत वजहों से सुर्खियों में रहे शॉ ने हाल ही में बताया कि उन्हें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से एक खास सलाह मिली थी.

पृथ्वी ने न्यूज 24 को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, “सचिन सर को मेरी जर्नी के बारे में पता है. अर्जुन (तेंदुलकर) और मैं 8-9 साल की उम्र से दोस्त हैं. हम दोनों साथ खेले और बड़े हुए हैं. सर भी कई बार हमारे साथ होते थे. करीब दो महीने पहले MIG क्लब में उनकी प्रैक्टिस के दौरान मैं भी वहां था और हम दोनों की बातचीत हुई. जब चीजें बिगड़ती हैं और आप ट्रैक से भटक जाते हैं, तो ऐसे में एक मेंटर की जरूरत होती है जो आपके अंदर की चिंगारी को फिर से जगा सके.” 

सचिन ने पृथ्वी को दी सलाह

पृथ्वी ने कहा सचिन सर ने मुझसे कहा, ‘पृथ्वी, मैं आज भी तुम पर भरोसा करता हूं और करता रहूंगा.’ क्योंकि उन्होंने मुझे बचपन से देखा है. आज भी वो मुझसे कहते हैं, ‘वापस सही ट्रैक पर आ जा, जैसे पहले था.’ उन्होंने कहा कि अगले 13-14 साल में सब कुछ संभव है. उनका मुझ पर यकीन करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है.”

शॉ ने मुंबई टीम से नाता तोड़ा

शॉ ने भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 मुकाबला खेला है, इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 79 मैच खेले हैं. भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान शॉ ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में मुंबई के लिए कोई प्रतिस्पर्धात्मक मैच खेला था. हाल ही में उन्होंने मुंबई क्रिकेट टीम से नाता तोड़ते हुए ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) के जरिए किसी नई घरेलू टीम से जुड़ने का रास्ता साफ किया है. 

शॉ ने मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) को लिखे पत्र में कहा कि वे मुंबई के साथ बिताए समय के लिए आभारी हैं, जहां उन्होंने 2017 में डेब्यू किया था, लेकिन अब वे अपने “विकास और क्रिकेटिंग ग्रोथ” के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं.पृथ्वी शॉ ने जितनी तेजी से सफलता हासिल की, उतनी ही तेजी से वह अपने करियर में गिरावट का शिकार भी हुए. गिल जैसे साथी खिलाड़ी आज टीम इंडिया के कप्तान बन गए, जबकि शॉ राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. अब 25 वर्षीय शॉ अपने करियर को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश में लगे हैं और सचिन तेंदुलकर की कही बातें उन्हें नई उम्मीद दे रही हैं.

इंग्लैंड से ही हमारे साथ…, थर्ड अंपायर के विवादित फैसलों से वेस्टइंडीज को झटका, भड़के कोच सैमी ने रेफरी…

‘पहले टेस्ट में 450 रन होते तो भी चेज कर लेते’, गिल की कप्तानी में खेल चुके इंग्लिश बल्लेबाज का दावा

ICC ने अब T20I के नियम में किया बदलाव, नई व्यवस्था से असमानता होगी समाप्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >