‘मैच के साथ सीरीज भी…’ शुभमन गिल ने शतक के बाद भरी हुंकार, बताया इंडियन टीम का प्लान

IND vs ENG Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल ने नाबाद 114 रनों की शानदार पारी खेलते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. गिल ने कहा कि टीम सिर्फ यह टेस्ट नहीं, बल्कि पूरी सीरीज जीतने के लक्ष्य से मैदान पर उतरी है. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर 310 रन बना लिए, जिसमें रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर गिल के साथ नाबाद लौटे.

IND vs ENG Shubman Gill Statement: इंग्लैंड दौरे पर दूसरा शतक लगाने के बाद भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने स्पष्ट किया है कि उनकी टीम सिर्फ यह टेस्ट मैच ही नहीं, बल्कि पूरी सीरीज जीतने के इरादे से आई है. बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुभमन गिल ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए शानदार बल्लेबाजी की. दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 216 गेंदों में 12 चौकों की मदद से नाबाद 114 रन बना लिए. मैच समाप्त होने तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए. गिल के साथ रवींद्र जडेजा भी नाबाद लौटे, उन्होंने भी कप्तान का शानदार साथ निभाते हुए 67 गेंद पर 1 रन बनाए.  

बीसीसीआई की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में गिल ने कहा, “हम इस टेस्ट मैच के साथ-साथ पूरी सीरीज को जीतना चाहते हैं.” यह वीडियो मैच के पहले शूट किया गया था, जिसमें प्रेस कांफ्रेंस के समय गिल की प्रेस कांफ्रेंस के केवल इतने हिस्से को ही हाइलाइट किया गया है. जहां एक ओर भारतीय टीम ने बीच-बीच में विकेट गंवाए, वहीं गिल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने बिना घबराए रन बनाते रहे और स्कोरबोर्ड को चलाए रखा. उन्होंने जो रूट की गेंद को स्क्वेयर लेग की ओर स्वीप करते हुए 199 गेंद पर चौके के साथ शतक पूरा किया और एक यादगार पारी को अंजाम दिया.

एलीट लिस्ट में गिल हुए शामिल

शुभमन गिल भारत के चौथे ऐसे कप्तान बने जिन्होंने बतौर कप्तान अपने शुरुआती दो टेस्ट में शतक जड़ा है. इससे पहले यह कारनामा विराट कोहली, विजय हजारे और सुनील गावस्कर ने किया था. गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक जमाकर दिलीप वेंगसरकर, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन की सूची में भी जगह बना ली है. बर्मिंघम में उन्होंने 96.5 प्रतिशत नियंत्रण के साथ अपनी शतकीय पारी पूरी की, जो उनकी बल्लेबाजी पर महारत को दर्शाता है.

मैदान पर असली नागिन डांस! श्रीलंका-बांग्लादेश मैच में फिर आया सांप, खिलाड़ियों में मची सनसनी, Video

मुश्किल समय में गिल ने संभाला

25 वर्षीय गिल ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने के बाद मुश्किल में पड़ी भारतीय पारी को संभाला. टीम का स्कोर जब 95/2 था, तब उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की. केएल राहुल और करुण नायर के जल्दी आउट होने के बाद गिल और यशस्वी ने संयम से खेला. गिल एक बार क्रिस वोक्स के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील में बाल-बाल बचे, लेकिन इसके बाद उन्होंने दबाव को खुद से दूर कर दिया और वोक्स के खिलाफ दो चौके जड़ दिए.

तीनों फॉर्मेट मिलाकर पूरे किए 16 शतक

यह शुभमन गिल का इंग्लैड में दूसरा, टेस्ट मैचों में सातवां और तीनों फॉर्मेट में कुल 16 वां शतक है. गिल अब 25 साल के कम उम्र में 16 शतकों के साथ एलिस्टेयर कुक, बाबर आजम और जैक्स कैलिस के ग्रुप में शामिल हो गए हैं. अब मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान के पास अपनी पारी को बड़ी करने के साथ भारत को भी एक सुरक्षित स्कोर तक ले जाने का मौका है.  

जसप्रीत बुमराह और रोनाल्डो! दूसरे टेस्ट में इंडियन प्लेइंग XI पर स्टेन ने किया ट्रोल, गिल-गंभीर पर ऐसे साधा निशाना

5 रन बनाने में गिरे 7 विकेट, श्रीलंका के सामने ऐसे बिखरा बांग्लादेश, असलंका और हसरंगा ने ढाया कहर

विराट से उल्टे रास्ते चले नितीश रेड्डी, लेकिन नतीजा वही मिला, उड़ गईं गिल्लियां और ताकते रह गए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >