VIVO IPL 2021 MI vs RCB Live Score Streaming : रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 2 विकेट से हराया

IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 MI vs RCB Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले में कोहली की आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया. मुंबई ने आरसीबी को 160 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे आरसीबी की टीम ने 8 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. आरसीबी की ओर से सबसे अधिक डिविलियर्स ने 48 रन बनाये. आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल ने पांच विकेट चटकाये. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया. मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

8 साल बाद भी मुंबई नहीं बदल पाया अपनी किस्मत

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2021 में भी अपनी किस्मत बदलने में नाकामयाब रहा. पिछले 8 सालों से मुंबई आईपीएल में अपना पहला मुकाबला नहीं जीत पाया है.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को 2 विकेट से हराया

मुंबई और आरसीबी के बीच आईपीएल 2021 का उद्घाटन मुकाबला बेहद रोमांच रहा. जिसमें विराट सेना आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की. आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे. आखिर ओवर की पहली गेंद में डिविलियर्स ने एक रन बनाया. फिर दूसरी गेंद में पटेल ने दो रन बनाये. अब आरसीबी की 4 गेंदों में 4 रन चाहिए थे. लेकिन चौथी गेंद पर डिविलियर्स रन आउट हो गये. अब दो गेंदों में दो रन चाहिए थे. पांचवीं गेंद में सिराज ने एक रन लिया. अब एक गेंद में आरसीबी को एक रन चाहिए थे. जेंसन की आखिरी गेंद पर पटेल ने एक रन लेकर टीम को जीत दिला दी.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

आरसीबी को 6ठा झटका, क्रिश्चियन 1 रन पर आउट

आरसीबी को 17वें ओवर में 6ठा झटका लगा है. क्रिश्चियन को बुमराह ने राहुल चाहर के हाथों कैच आउट कराया. क्रिश्चियन ने एक रन बनाया.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

जेंसन ने एक ओवर में आरसीबी को दिया दो झटका, मैक्सवेल के बाद शाहबाज भी आउट

जेंसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में आरसीबी को दो झटका दिया. पहले मैक्सवेल का विकेट चटकाया, फिर उसी ओवर में शाहबाज अहमद को 1 रन पर चलता किया.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

आरसीबी को चौथा झटका, मैक्सवेल 39 रन बनाकर आउट

आरसीबी को चौथा झटका लगा है. मैक्सवेल 28 गेंदों में 39 रन बनाकर मार्को जेंसन की गेंद पर आउट हुए. मैक्सवेल ने दो छक्के और 3 चौके जमाये.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

आरसीबी को तीसरा झटका, कोहली को 33 रन पर बुमराह किया आउट

आरसीबी को 13वें ओवर में तीसरा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज के रूप में आये कप्तान कोहली को बुमराह ने अपना शिकार बनाया. बुमराह ने कोहली को पगदाबा आउट किया. कोहली ने 4 चौके की मदद से 29 गेंदों में 33 रन बनाये.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

क्रीज में जमे कोहली और मैक्सवेल

आरसीबी को दो झटका लगने के बाद कप्तान कोहली ने मैक्सवेल ने संभाल लिया है. दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब तक दोनों के बीच 38 रनों की साझेदारी हो चुकी है. आरसीबी का स्कोर 11 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बन चुका है.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

आरसीबी को दूसरा झटका, रजत पाटीदार सस्ते में आउट

आरसीबी को दूसरा झटका लगा है. डेब्यू मैच में रजत पाटीदार कुछ खास नहीं कर पाये और ट्रेंट बोल्ट के शिकार हो गये. उन्होंने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाये.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

आरसीबी को पहला झटका, पांड्या के शिकार हुए सुंदर

मुंबई को पहली सफलता क्रुणाल पांड्या ने दिलाया. उन्होंने सुंदर को क्रिस लिन के हाथों कैच आउट कराया. सुंदर ने 16 गेंदों में 10 रन बनाया. सुंदर के आउट होने के बाद पाटीदार बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे हैं.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

कोहली ने किया ओपनिंग

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली आज पारी की शुरुआत करने वाशिंगटन सुंदर के साथ आये. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी कोहली ने पारी की शुरुआत की थी और धमाकेदार प्रदर्शन किया था. उसी समय उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया था कि वो आईपीएल में भी ओपनिंग करते नजर आयेंगे.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू, सुंदर के साथ ओपनिंग करने आये विराट कोहली

मुंबई के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम मैदान पर बल्लेबाजी करने उतर चुकी है. वाशिंगटन सुंदर और विराट कोहली ओपनिंग करने आये हैं. तीन ओवर में आरसीबी ने बिना नुकसान के 21 रन बना लिया है.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

मुंबई की ओर से क्रिस लिन से सबसे अधिक 49 रन बनाये

मुंबई इंडियंस की ओर से क्रिस लिन ने सबसे अधिक 49 रन बनाये. उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 31, इशान किशन ने 28 और हार्दिक पांड्या ने 13 रन बनाये. कप्तान रोहित शर्मा ने 19 रन की पारी खेली. इसके बाद मुंबई के किसी भी बल्लेबाज ने दोहरा अंक को भी नहीं छूआ.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

हर्षल पटेल का विकेट का पंच, आरसीबी ने मुंबई को 159 रन पर रोका

हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 159 रन पर रोक दिया. मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 159 रन ही बना पायी. आरसीबी की ओर से पटले ने 4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट चटकाये.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

मुंबई को पांचवां झटका, इशान किशन 28 रन बनाकर आउट

मुंबई को 18वें ओवर में इशान किशन के रूप में 5वां झटका लगा. किशन को हर्षल पटेल ने अपना शिकार बनाया. इशान ने आउट होने से पहले 19 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाये.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका, पांड्या आउट

मुंबई को 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या के रूप में चौथा झटका लगा है. पांड्या को हर्षल पटले ने आउट किया. पांड्या ने 2 चौके की मदद से 10 गेंदों में 13 रन बनाकर पगबाधा आउट हुए.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

मुंबई को तीसरा झटका, अर्धशतक बनाने से चूके क्रिस लिन

मुंबई इंडियंस को 13वें ओवर में तीसरा झटका लगा. क्रिस लिन 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 35 गेंदों पर 49 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर आउट हुए.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

मुंबई को दूसरा झटका, सूर्यकुमार 31 रन पर आउट

मुंबई को 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार यादव जैमीसन की आखिरी गेंद पर एबी डिविलियर्स को कैच दे बैठे. आउट होने से पहले सुर्यकुमार ने जैमीसन की चौथी गेंद पर शानदार छक्का जमाया था. सूर्यकुमार ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 23 गेंदों में 31 रन बनाया.

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

क्रिस लिन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, अर्धशतक के करीब पहुंचे

मुंबई की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 86 रन का स्कोर बना लिया है. क्रिस लिन अपने अर्धशतक के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. हालांकि 10वें ओवर में चहल ने शानदार वापसी की ओर अपने दूसरे स्पैल में केवल 3 रन दिये.

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

लिन अर्धशतक से केवल 10 रन दूर

क्रिस लिन इस समय शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. लिन इस समय 25 गेंदों में 3 छक्के और उतने की चौकों की मदद से 40 रन बनाकर खेल रहे हैं.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

कोहली ने दोनों छोर से तेज गेंदबाजों को आक्रमण पर लगाया, 9वें ओवर में डैनियल क्रिश्चियन को गेंद सौंपी

कोहली ने 9वें ओवर में तीसरी बार गेंदबाजी में बदलाव किया. दोनों छोर से उन्होंने तेज गेंदबाजों को आक्रमण पर लगाया. डैनियल क्रिश्चियन के पहले ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों ने 13 रन जोड़े. जिसमें एक चौका सूर्यकुमार और दूसरा चौका लिन के बल्ले से लगा.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

लिन ने छक्के से किया हर्षल पटेल का स्वागत

लिन आज अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने हर्षन पटेल का छक्के से स्वागत किया. दरअसल कोहली ने आठवें ओवर में पटेल के रूप में दूसरी बार गेंदबाजी में बदलाव किया. लेकिन लिन और सूर्यकुमार यादव ने उनका बेरहमी के साथ धुनाई कर दी. पटले पहली गेंद को नो बॉल डाला. अगली गेंद पर लिन ने छक्का जड़ दिया. फिर चौथी गेंद पर सूर्यकुमार ने चौका जड़ दिया. आठवें ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों ने 15 रन जोड़े.

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

चहल के दूसरे ओवर में लिन ने जमाया करारा छक्का

चहल के दूसरे ओर पारी के छठे ओवर में क्रिस लिन ने करारा छक्का जमाया. रोहित शर्मा के क्रिज पर रहते हुए शांत चल रहे लिन ने चहल की दूसरी गेंद पर छक्का जमाया. उसी ओवर में सुर्यकुमार यादव ने भी चहल को चौका जमाया. चहल का दूसरा ओवर काफी महंगा साबित हुआ. मुंबई का स्कोर 6 ओवर में एक विकेट पर 41 रन है.

11:35 PM. 9 Apr 21 11:35 PM. 9 Apr

रोहित के आउट होने के बाद सुर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए आये

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. उन्होंने आते ही पहली गेंद पर चौका जमाया. सूर्यकुमार यादव ने जैमीसन की गेंद को स्क्वायर लेग पर बाउंडरी के लिए भेज दिया. पांच ओवर में मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 30 रन है.

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

मुंबई को बड़ा झटका, रोहित शर्मा 19 रन बनाकर आउट

विराट कोहली ने चौथे ओवर में गेंदबाजी में पहला बदलाव किया. चहल को पहले बदलाव के रूप में गेंदबाजी आक्रमण पर उतारा. चहल के पहले ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार छक्का लगाया. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रोहित शर्मा चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गये. रोहित ने 1 चौके और छक्के की मदद से 15 गेंदों में 19 रन बनाये.

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

आईपीएल 2021 का पहला चौका और छक्का रोहित ने जमाया

आईपीएल 2021 का पहला चौका और छक्का रोहित शर्मा के बल्ले से निकला है. रोहित ने सिराज के दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में टूर्नामेंट का पहला चौका जमाया. जबकि चहल के पहले ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने छक्का लगाया. तीन ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना कोई नुकसान के 12 रन हो गया है. रोहित 13 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. लिन ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है.

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

जैमीसन की कसी हुई गेंदबाजी, दूसरे ओवर में मुंबई ने केवल एक रन बनाये

दूसरे ओवर में आरसीबी के गेंदबाज जैमीसन ने कसी हुई गेंदबाजी की. जिससे मुंबई की टीम दूसरे ओवर में केवल एक रन ही बना पायी. जैमीसन की पांचवीं गेंद पर लिन को जीवनदान भी मिला.

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

पहले ओवर में मुंबई का स्कोर 5 रन

आरसीबी के खिलाफ टॉस हारकर मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले ओवर में बिना नुकसान के 5 रन बना लिया है. रोहित शर्मा और क्रिस लिन की जोड़ी मैदान पर मौजूद है. आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर डाला, जिसमें रोहित ने 5 रन बनाया.

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

रजत पाटीदार ने अभ्यास मैच में जमाया था तूफानी शतक, अब करेंगे आईपीएल में डेब्यू

आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. पाटीदार ने अभ्यास मैच में तूफानी पारी खेली थी. उन्होंने 49 गेंदों में 104 रन बनाये थे. अब उसी विस्फोटक पारी का उन्हें कप्तान विराट कोहली ने इनाम दिया है प्लेइंग इलेवन में मौका देकर.

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

आरसीबी से पाटीदार को मौका, अर्जुन तेंदुलकर को करना होगा इंतजार

आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार को डेब्यू करने का मौका मिल गया, जबकि मुंबई इंडियंस की ओर से सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने के लिए अब भी इंतजार करना होगा.

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)

विराट कोहली (कप्तान), रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स (विकेट कीपर), ग्लेन मैक्सवेल, डैनियल क्रिश्चियन, वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (wk), हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, मार्को जेंसन, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

आरसीबी ने टॉस जीता, मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी की टीम ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतने के बाद विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इस तरह रोहित शर्मा की टीम मुंबई पहले बल्लेबाजी करेगी.

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

विराट कोहली को आईपीएल में अब भी है ट्रॉफी का इंतजार

आईपीएल में विराट कोहली सबसे सफल खिलाड़ी माने जाते हैं. विराट ने आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. लेकिन अपनी कप्तानी में आरसीबी को एक बार भी ट्रॉफी नहीं दिला पाये हैं.

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

8 साल से मुंबई इंडियंस को पहले मुकाबले में जीत का इंतजार

मुंबई इंडियंस को पिछले 8 सालों से जीत का इंतजार है. रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में भले ही मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाया है, लेकिन पहले मैच में उन्हें जीत अब भी जीत का इंतजार है. आज आरसीबी के खिलाफ रोहित अपने इस शर्मनाक रिकॉर्ड को हर हाल में तोड़ना चाहेंगे.

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

पहली बार मुंबई के मैच में मौजूद नहीं होंगे सचिन

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहले बार होगा कि टीम मेंटर सचिन तेंदुलकर टीम के साथ मौजूद नहीं होंगे. सचिन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फिलहाल अपने घर पर ही आराम कर रहे हैं.

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

आरसीबी संभावित एकादश

देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, मोहम्मद अजहरुद्दीन / रजत पाटीदार, डेनियल क्रिस्टियन, वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल.

8:23 PM. 9 Apr 21 8:23 PM. 9 Apr

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI

इशान किशन (wk), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, पीयूष चावला, जयंत यादव, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

6:41 PM. 9 Apr 21 6:41 PM. 9 Apr

अर्जुन तेंदुलकर कर सकते हैं डेब्यू

मुंबई इंडियंस की ओर से आज सबसे अधिक किसी खिलाड़ी पर नजर है, तो वो हैं सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर. अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 के ऑक्शन में मुंबई की टीम ने उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था. अगर आरसीबी के खिलाफ उन्हें मौका मिलता है, तो यह उनका आईपीएल में डेब्यू होगा. अर्जुन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं.

6:37 PM. 9 Apr 21 6:37 PM. 9 Apr

अब से कुछ देर बार आईपीएल 2021 की धमाकेदार ओपनिंग

आईपीएल 2021 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. अब से कुछ देर बार मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच उद्धाटन मुकाबला खेला जाएगा.

मुख्य बातें

IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 MI vs RCB Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले में कोहली की आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया. मुंबई ने आरसीबी को 160 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे आरसीबी की टीम ने 8 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. आरसीबी की ओर से सबसे अधिक डिविलियर्स ने 48 रन बनाये. आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल ने पांच विकेट चटकाये. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया. मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >