Chennai: Royal Challengers Bangalore players celebrate the wicket of Wriddhiman Saha of Sunrisers Hyderabad during Indian Premier League cricket match between Sunrisers Hyderabad and Royal Challengers Bangalore at the M. A. Chidambaram Stadium, in Chennai, Wednesday, April 14, 2021. (PTI Photo/Sportzpics) (PTI04_14_2021_000261A)
Copied link
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 SRH vs RCB Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 6ठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. यह आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है. हैदराबाद की टीम आरसीबी के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 143 रन ही बना पायी. आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन बनाया था. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते है.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
हैदराबाद को हराकर आरसीबी ने प्वाइंट टेबल पर किया कब्जा
हैदराबाद को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर आरसीबी की टीम प्वाइंट टेबल में नंबर एक पर कब्जा कर लिया है. दो मैचों में दो जीत के बाद आरसीबी के 4 प्वाइंट हो गये हैं. दिल्ली की टीम पहले नंबर से एक पायदान नीचे उतर कर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
हैदराबाद की लगातार दूसरी हार
हैदराबाद की यह लगातार दूसरी हार थी. पहले मुकाबले में केकेआर से 10 रनों की हार मिली थी. अब आरसीबी ने 6 रन से हरा दिया. इस हार के बाद हैदराबाद की टीम दो मैचों में दो हार के साथ अंक तालिका में 7वें नंबर पर पहुंच चुकी है.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
आरसीबी की ओर से शाहबाज अहमद ने की घातक गेंदबाजी
आरसीबी की ओर से शाहबाज अहमद ने दो ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट चटकाये. शाहबाज ने सभी विकेट एक ही ओवर में लिये और एक समय जीत की ओर से बढ़ रही हैदराबाद की टीम को संकट में डाल दिया. शाहबाज के अलावा मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिये. एक विकेट जैमीसन ने लिये.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
हैदराबाद की ओर से वॉर्नर ने सबसे अधिक रन बनाये
हैदराबाद की ओर से डेविड वॉर्नर ने सबसे अधिक रन बनाये. उन्होंने 37 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों की मदद से 54 रन बनाये. इसके अलावा मनीष पांडे ने 38 रन बनाये. राशिद खान ने 17 और बेयरस्टो ने 12 रन बनाये. इसके बाद किसी भी बल्लेबाज ने दहाई अंक को नहीं छूआ.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
आरसीबी की लगातार दूसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 6 रन से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया और आईपीएल 2021 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. हैदराबाद की टीम आरसीबी के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 143 रन ही बना पायी.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
हैदराबाद को 7वां झटका, होल्डर 4 रन पर आउट
हैदराबाद को 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर होल्डर के रूप में 7वां झटका लगा. मोहम्मद सिराज ने होल्डर को क्रिस्चियन के हाथों कैच आउट कराया.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
हैदराबाद को 6ठा झटका, शंकर 3 रन पर आउट
हैदराबाद को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. हर्षल पटेल ने विजय शंकर को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
शाहबाज की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद को लगातार दो गेंद में दो झटका
शाहबाज अहमद ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को लगातार दो गेंदों में दो झटका दिया. उसके बाद इसी ओवर में एक और विकेट चटकाकर हैदराबाद को तीसरा झटका दिया. शाहबाज ने पहले बेयरस्टो को 11 के स्कोर पर आउट किया, फिर दूसरी गेंद पर मनीष पांडे को 38 रन पर अपना शिकार बनाया. पांडे ने 39 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और दो छक्के लगाये. शाहबाज के तीसरे शिकार अब्दुल समद हुए, जिसे शाहबाज ने खुद कैच किया. शाहबाज ने दो ओवर में केवल 7 रन देकर 3 विकेट लिये हैं.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
हैदराबाद को दूसरा झटका, अर्धशतक बनाकर वॉर्नर आउट
हैदराबाद को 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा है. डेविड वॉर्नर का जैमीसन ने अपना शिकार बनाया. वॉर्नर ने 37 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने एक छक्का और 7 चौके जमाये. वॉर्नर का कैच क्रिस्चियन ने बाउंड्री पर पास लपका. वॉर्नर के आउट होने के बाद बेयरस्टो क्रीज पर उतरे हैं.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
11 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट पर 87 रन
11 ओवर में हैदराबाद ने एक विकेट खोकर 87 रन बना लिया है. इस समय डेविड वॉर्नर 47 रन और मनीष पांडे 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
हैदराबाद को पहला झटका, साहा आउट
हैदराबाद को मोहम्मद सिराज ने पहला झटका दिया. उन्होंने रिद्धिमान साहा को मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराया. साहा ने 9 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल 1 रन बनाया. हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट पर 3 ओवर में 15 रन है.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
हैदराबाद की ओर से होल्डर ने सबसे अधिक विकेट चटकाये
हैदराबाद की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे अधिक विकेट चटकाये. उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिये. जबकि राशिद खान ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिये. भुवनेश्वर, नदीम और नटराजन ने एक-एक विकेट लिये.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
मैक्सवेल की तूफानी पारी, आरसीबी ने हैदराबाद को दिया 150 रन का लक्ष्य
मैक्सवेल की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाया. मैक्सवेल ने 41 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मद से 41 गेंदों में 59 रन बनाये. जबकि कप्तान कोहली ने 33 रन बनाये.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
आरसीबी को 7वां झटका, जैमीसन होल्डर के दूसरे शिकार
आरसीबी को 20वें ओवर में 7वां झटका लगा. होल्डर ने अपने चौथे ओवर की पहली गेंद पर जैमीसन को अपना दूसरा शिकार बनाया.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
आरसीबी को 5वां झटका, सुंदर 8 रन पर राशिद के दूसरे शिकार हुए
आरसीबी को 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. वाशिंगटन सुंदर राशिद खान की गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश में मनीष पांडे को अपना कैच थमा दिया. सुंदर ने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 चौके की मदद से 8 रन बनाये.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
आरसीबी को चौथा झटका, एबी डिविलियर्स राशिद के शिकार
आरसीबी को 14वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा. राशिद खान ने एबी डिविलियर्स को अपना शिकार बनाया. एबी का शानदार कैच शॉट ओवर पर कप्तान डेविड वॉर्नर ने लिया. आरसीबी का स्कोर 14 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट पर 100 रन है. एबी के आउट होने के बाद वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने आये.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
आरसीबी को बड़ा झटका, कोहली 33 रन बनाकर आउट
आरसीबी को 13वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा. विराट कोहली होल्डर की गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश में विजय शंकर के हाथों लपके गये. शंकर ने असंभव वाला कैच लपका. कोहली ने 29 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके जमाये. कोहली के आउट होने के बाद एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी के लिए आये हैं. आरसीबी को स्कोर इस समय 91 रन है.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
नदीम के ओवर में मैक्सवेल और कोहली का हमला, दो छक्का और दो चौके जमाये
नदीम के चौथे ओवर में मैक्सवेल और कोहली ने हमला कर दिया. मैक्सवेल ने पहली तीन गेंद पर दो छक्का और एक चौका लगाया, तो पांचवीं गेंद पर कोहली ने चौका जमा दिया. इस ओवर में दोनों ने 22 रन बनाये. नदीम ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 36 रन देकर 1 विकेट चटकाया. आरसीबी का स्कोर इस समय दो विकेट पर 85 रन है. कोहली 31 और मैक्सवेल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
9 ओवर में आरसीबी का स्कोर दो विकेट पर 58 रन
आरसीबी ने 9 ओवर की समाप्ति पर दो विकेट पर 58 रन बना लिया है. इस समय कोहली 22 रन और मैक्सवेल 7 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
आरसीबी को दूसरा झटका, शाहबाज ने शाहबाज को किया आउट
आरसीबी को 7वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा. झारखंड के शाहबाज नदीम ने शाहबाज अहमद को अपना शिकार बनाया. शाहबाज का शानदार कैच राशिद खान ने लिया. शाहबाज के आउट होने के बाद मैक्सवेल बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
शाहबाज अहमद ने जमाया पारी का पहला छक्का
शाहबाज अहमद ने पारी का पहला छक्का जमाया है. शाहबाज ने शाहबाज नदीम की तीसरी गेंद को बाउंड्री के बाहर छक्के के लिए भेज दिया. आरसीबी का स्कोर पांच ओवर में एक विकेट पर 36 रन है.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
आरसीबी को पहला झटका, पडिक्कल 11 रन बनाकर आउट
आरसीबी को तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर पडिक्कल की रूप में पहला झटका लगा. भुवनेश्वर कुमार ने पडिक्कल को शाहबाज नदीम के हाथों कैच कराया. पडिक्कल ने 13 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके जमाये.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
होल्डर की चौथी गेंद पर बाल-बाल बचे पडिक्कल
हैदराबाद की ओर से होल्डर ने दूसरा ओवर डाला. इस ओवर में पडिक्कल ने पहली और पांचवीं गेंद पर शानदार चौका जमाया. लेकिन इसी ओवर की चौथी गेंद पर वो बाल-बाल बच गये. होल्डर की गेंद को पडिक्कल आगे बढ़कर मारने की कोशिश में मिस कर गये, गेंद को विकेट कीपर ने लपक भी लिया, लेकिन बल्ले से गेंद को कोई संपर्क नहीं हुआ था.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
पहले ओवर में बेंगलुरु का स्कोर 6 रन
बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए आरसीबी की टीम ने पहले ओवर में बिना कोई नुकसान के 6 रन बना लिया है. कोहली ने पांच रन बनाये, तो पडिक्कल ने 1 रन.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
कोहली ने चौके से की पारी की शुरुआत
आरसीबी की ओर से कोहली और पडिक्कल ने पारी की शुरुआत की. कोहली ने भुवनेश्वर कुमार की दूसरी गेंद पर चौका जमाया और अपना खाता खोला.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
हर्षल पटेल ने पहले मैच में लिये थे पांच विकेट
हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल पर सबकी नजरें रहेंगी. पटेल ने मुंबई के खिलाफ शानदार पांच विकेट लिये थे इसी मैदान पर. 4 ओवर में ही गेंदबाजी में उन्होंने केवल 27 रन दिये थे.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
आज भी पारी की शुरुआत करेंगे कोहली
विराट कोहली आज भी पारी की शुरुआत करेंगे. कोहली के साथ पडिक्कल ओपनिंग करने आयेंगे. कोहली ने टॉस जीतने के बाद बताया कि वो आज भी सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरेंगे और उनके साथ पडिक्कल नजर आयेंगे. कोहली ने बताया तीसरे नंबर पर शाहबाज अहमद बल्लेबाजी करने उतरेंगे.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
पाटीदार बाहर, पडिक्कल की वापसी
आरसीबी की टीम में पडिक्कल की वापसी हुई है. उन्हें पाटीदार की जगह टीम में शामिल किया गया था. पिछले मैच में पाटीदार ने निराश किया था और अपने डेब्यू मैच में केवल 8 रन बनाये थे.
हैदराबाद ने टॉस जीता, आरसीबी को बल्लेबाजी का न्योता
आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस तरह आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
चेपक स्टेडियम में आईपीएल 2021 का तीसरा मुकाबला, कैसा रहा रिकॉर्ड
चेपक स्टेडियम में आईपीएल 2021 का यह तीसरा मुकाबला होने जा रहा है. अब तक यहां दो मैच हो चुके हैं. जिसमें पहले मैच में आरसीबी की टीम ने मुंबई को दो विकेट से हराया था. उसके बाद मुंबई और केकेआर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें मुंबई ने केकेआर को 10 रन से हराया. पहले मुकाबले में कोहली ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
आरसीबी के खिलाफ हैट्रिक जीत दर्ज करने मैदान पर उतरेगी हैदराबाद की टीम
हैदराबाद की टीम आरसीबी के खिलाफ जब आज मैदान पर उतरेगी, तो उसकी निगाहें लगातार तीसरी जीत पर होगी. आईपीएल 2020 में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए थे, जिसमें एक में आरसीबी की टीम को जीत मिली थी, लेकिन अंतिम के दो मुकाबले को हैदराबाद की टीम ने जीता. आईपीएल 2020 में हैदराबाद से हारकर आरसीबी की टीम टूर्नामेंट से हुई थी बाहर.
5:07 AM. 15 Apr 215:07 AM. 15 Apr
आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद का पलड़ा भारी
आईपीएल में अब तक आरसीबी और हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने 10 बार कोहली सेना को हराया है. जबकि आरसीबी की टीम हैदराबाद को केवल 7 मैचों में ही हरा पायी है.
12:14 AM. 15 Apr 2112:14 AM. 15 Apr
अब से कुछ देर बाद आरसीबी और हैदराबाद के बीच भिड़ंत
आईपीएल 2021 के 6ठे मुकाबले में अब से कुछ देर के बाद विराट कोहली की टीम और डेविड वॉर्नर की टीमों में भिड़ंत होगी. आरसीबी जहां लगातार दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगी, तो हैदराबाद को पहली जीत की तलाश है.
मुख्य बातें
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 SRH vs RCB Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 6ठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. यह आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है. हैदराबाद की टीम आरसीबी के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 143 रन ही बना पायी. आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन बनाया था. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते है.