Chennai: Rahul Chahar of Mumbai Indians celebrates the wicket of Nitesh Rana of Kolkata Knight Riders during Indian Premier League 2021 cricket match between Kolkata Knight Riders and Mumbai Indians at the M. A. Chidambaram Stadium, in Chennai, Tuesday, April 13, 2021. (PTI Photo/Sportzpics) (PTI04_13_2021_000284B)
Copied link
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 MI vs KKR Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी करते हुए केकेआर को आईपीएल 2021 के पांचवें मुकाबले में 10 रन से हरा दिया. मुंबई के 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में केवल 142 रन ही बना पायी. केकेआर की ओर से राणा ने शानदार 57 रन बनाये. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में केकेआर ने टॉस जीता और मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले खेलते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट हो गयी. मैच से जुड़ी हर अपडेट यहां देखें.
5:12 AM. 14 Apr 215:12 AM. 14 Apr
मुंबई की ओर से राहुल चाहर ने चटकाये 4 विकेट
मुंबई की ओर से राहुल चाहर ने चार विकेट चटकाये और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया. चाहर ने 4 ओवर में 27 रन दिये. इसके अलावा बोल्ट ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिये. क्रुनाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 13 रन देकर एक विकेट लिये.
5:12 AM. 14 Apr 215:12 AM. 14 Apr
राणा का विकेट मैच का टर्निंग प्वाइंट, आउट होते ही धराशायी हुई केकेआर की टीम
केकेआर की टीम जीत की दहलीज पर पहुंच कर हार गयी. नीतिश राणा का विकेट केकेआर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. राणा जब आउट हुए थे, उस समय टीम का स्कोर 4 विकेट पर 122 रन था. उसके बाद टीम ने 5 ओवर में 18 रन बनाया और तीन विकेट गवां दिया. आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए चाहिए थे 19 रन. बोल्ट ने आखिरी ओवर में केवल 4 रन दिया और दो विकेट चटकाये. राणा ने 47 गेंद खेलकर दो छक्के और 6 चौकों की मदद से 57 रन बनाये. राणा के अलावा केवल गिल ने दोहरे अंक को छूआ. गिल ने 33 रन बनाये.
5:07 AM. 14 Apr 215:07 AM. 14 Apr
मुंबई की शानदार वापसी केकेआर को 10 रन से हराया
मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी करते हुए केकेआर को आईपीएल 2021 के पांचवें मुकाबले में 10 रन से हरा दिया. मुंबई के 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में केवल 142 रन की बना पायी.
5:07 AM. 14 Apr 215:07 AM. 14 Apr
केकेआर को दो गेंद में दो झटका, रसेल और कमिंस आउट
केकेआर को आखिरी ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर दो झटका लगा. तीसरी गेंद पर रसेल और उसके बाद कमिंस को बोल्ट ने बोल्ड आउट किया.
5:07 AM. 14 Apr 215:07 AM. 14 Apr
केकेआर को पांचवां झटका, शाकिब 9 रन पर आउट
राणा के आउट होने के बाद केकेआर को लगातार दूसरा झटका लगा. शाकिब 9 रन बनाकर क्रुनाल पांड्या के शिकार हुए. केकेआर को स्कोर 16वें ओवर में 5 विकेट पर 122 रन है. इस समय नये खिलाड़ी के रूप में दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल आये हैं.
5:07 AM. 14 Apr 215:07 AM. 14 Apr
चाहर की घातक गेंदबाजी, राणा 57 रन बनाकर आउट
दीपक चाहर ने घातक गेंदबाजी करते हुए केकेआर को चौथा झटका दिया. उन्होंने नीतिश राणा को अपना चौथा शिकार बनाया. राणा आगे बढ़कर मारने की कोशिश में स्टंप हो गये. राणा ने 47 गेंदों में दो छक्के और 7 चौकों की मदद से 57 रन बनाये.
5:07 AM. 14 Apr 215:07 AM. 14 Apr
राणा की तूफानी बल्लेबाजी, जमाया लगातार दूसरा अर्धशतक
नीतिश राणा ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया है. उन्होंने 40 गेंदों में दो छक्के और 6 चौकों की मदद से अपना फिफ्टी पूरा किया. इधर चाहर ने मॉर्गन को अपना तीसरा शिकार बनाया.
5:07 AM. 14 Apr 215:07 AM. 14 Apr
केकेआर को दूसरा झटका, चाहर के दूसरे शिकार हुए त्रिपाठी
केकेआर को 11वें ओवर में दूसरा झटका लगा है. राहुल चाहर ने अपने दूसरे ओवर में राहुल त्रिपाठी को 5 रन पर अपना दूसरा शिकार बनाया. केकेआर का स्कोर 11 ओवर में दो विकेट पर 85 रन है. त्रिपाठी के आउट होने के बाद मॉर्गन बल्लेबाजी करने आये हैं.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
केकेआर को पहला झटका, गिल 33 रन पर आउट
राहुल चाहर ने मुंबई को पहली सफलता दिलायी. उन्होंने गिल को 33 के स्कोर पर पोलार्ड के हाथों कैच आउट कराया. गिल ने 24 गेंदों में एक छक्के और पांच चौके जमाये. केकेआर का स्कोर 9 ओवर में 1 विकेट पर 73 रन है.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
7 ओवर में केकेआर का स्कोर 50 रन
केकेआर की शुरुआत अच्छी हुई है. 7 ओवर में राणा और गिल ने टीम के स्कोर को 50 रन तक पहुंचा दिया है. राणा 26 और गिल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
केकेआर ने चौके से की पारी की शुरुआत, क्रीज पर राणा-गिल की जोड़ी
केकेआर की शुरुआत अच्छी हुई है. राणा ने पहली ही गेंद पर चौका जमाया और अपना खाता खोला. चार ओवर में मुंबई का स्कोर बिना विकेट गवांये 28 रन बना लिया है.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
केकेआर की ओर से रसेल ने पांच विकेट चटकाये
केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाये. मॉर्गन ने उन्हें 18वें ओवर में गेंदबाजी पर उतारा. उन्होंने अपने पहले ओवर में ही मुंबई के दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. फिर 20वें ओवर में तीन खिलाड़ियों को आउट किया. रसेल के अलावा कमिंस ने दो और कृष्ण, हसन व चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाये.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और सूर्यकुमार को छोड़कर सभी ने किया निराश
मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 43 और सूर्यकुमार यादव ने 56 रन की पारी खेली. उसके बाद सभी बल्लेबाजों ने निराश किया. पांड्या भाईयों ने 15-15 रन का योगदान दिया. बाकी के सभी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाये.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
रसेल का विकेट का पंच, केकेआर ने मुंबई को 152 रन पर रोका
आईपीएल 2021 के पांचवें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 152 रन बनाया और पूरी टीम आउट हो गयी. केकेआर के आंद्रे रसेल ने 18वें ओवर में गेंदबाजी करने आये और मुंबई के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. रसेल ने दो ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट लिये.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
रसेल की घातक गेंदबाजी, एक ही ओवर में मुंबई को दिया दो झटका
आंद्रे रसेल ने अपने पहले ओवर में मुंबई इंडियंस को दो झटका दिया. पहले पोलार्ड को कार्तिक के हाथों कैच कराया. उसके बाद जनसेन को शून्य के स्कोर पर कमिंस के हाथों कैच कराया. इस समय क्रुनाल पांड्या और राहुल चाहर क्रीज पर हैं.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
मुंबई को 6ठा झटका, पोलार्ड 5 रन बनाकर आउट
आंद्रे रसेल ने पहले अपने ओवर में ही मुंबई को 6ठा झटका दिया. रसेल की दूसरी गेंद पर पोलार्ड विकेट के पीछे कार्तिक के हाथों लपके गये. पोलार्ड ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से केवल 5 रन बनाये.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
मुंबई को पांचवां झटका, हार्दिक पांड्या 15 रन बनाकर आउट
मुंबई को 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या के रूप में पांचवां झटका लगा है. पांड्या कृष्ण की गेंद पर रसेल के हाथों लपके गये. पांड्या ने 2 चौकों की मदद से 17 गेंदों में 15 रन बनाये. पांड्या के आउट होने के बाद क्रुनाल पांड्या आये हैं.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
मुंबई को बड़ा झटका, रोहित शर्मा कमिंस की गेंद पर बोल्ड
मुंबई इंडियंस को 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा के रूप में चौथा झटका लगा. पेट कमिंस की गेंद पर कट करने की कोशिश में रोहित प्लेडाउन हो गये. गेंद गिल्ली उड़ा दी. रोहित ने 32 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाये.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
14वें ओवर में रोहित के बल्ले से निकला पहला छक्का
मुंबई इंडियंस ने 14वें ओवर में तीन विकेट पर 106 रन का स्कोर बना लिया है. इस समय रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं. रोहित शर्मा ने कृष्ण की चौथी गेंद पर पारी का पहला छक्का जमाया.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
मुंबई को तीसरा झटका, इशान किशन 1 रन पर आउट
मुंबई को 12वें ओवर की पहली गेंद पर पेट कमिंस ने तीसरा झटका दिया. इशान किशन केवल एक रन बनाकर बाउंड्री के पास कृष्ण के हाथों कैच आउट हुए. हार्दिक पांड्या क्रीज पर आये हैं.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
मुंबई को दूसरा झटका, सूर्यकुमार अर्धशतक बनाकर आउट
मुंबई इंडियंस को 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. सूर्यकुमार यादव 56 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर गिल के हाथों कैच आउट हुए. सूर्यकुमार ने 36 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौके और दो छक्के जमाये.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
सूर्यकुमार का तेज, छक्का जड़ पूरा किया अर्धशतक
सूर्यकुमार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने पेट कमिंस की गेंद पर छक्का जड़कर 50 रन पूरा किया. सूर्यकुमार ने इस दौरान दो छक्के और 6 चौके जमाये.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
आठवें ओवर में सूर्यकुमार ने पारी का पहला छक्का जमाया
सूर्यकुमार यादव ने प्रसिद्ध कृष्ण के ओवर की तीसरी गेंद पर पारी का पहला छक्का जमाया. कृष्ण के इस ओवर में सूर्यकुमार ने दो चौके भी जमाये. आठवें ओवर में मुंबई ने 16 रन जोड़े. जिसमें 15 रन सूर्यकुमार ने बनाये. दोनों के बीच 50 रन से अधिक की साझेदारी बन चुकी है.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
6ठे ओवर में केकेआर ने तेज गेंदबाज को आक्रमण पर उतारा
केकेआर के कप्तान मॉर्गन ने 6ठे ओवर में तेज गेंदबाज को आक्रमण पर उतारा. पेट कमिंस ने इस ओवर में 6 रन दिये. इस समय सूर्यकुमार 22 और रोहित 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
पांच ओवर में मुंबई का स्कोर 37 रन
पांच ओवर में मुंबई इंडियंस ने एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिया है. चक्रवर्ती के ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जमाया.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
केकेआर ने चौथे ओवर में किया गेंदबाजी में बदलाव, शाकिब को आक्रमण पर उतारा
केकेआर ने चौथे ओवर में गेंदबाजी में बदलाव किया और शाकिब अल हसन को आक्रमण पर उतारा. इस ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों ने केवल 4 रन ही बना पाये.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
भज्जी के ओवर में सूर्यकुमार यादव ने तीन चौके जमाये
डी कॉक के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये सूर्यकुमार यादव ने तीन चौके जमाये. तीसरे ओवर में मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 24 रन हो गया है.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
मुंबई को दूसरे ओवर में पहला झटका, चक्रवर्ती की फिरकी में फंसे डी कॉक
मुंबई इंडियंस को दूसरे ओवर में बड़ा झटका लगा. वरुण चक्रवर्ती ने क्वांटन डी कॉक को अपना शिकार बनाया. डी कॉक केवल दो रन ही बना पाये. डी कॉक के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आये हैं.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और डी कॉक ने की पारी की शुरुआत, पहले ओवर में 3 रन
मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और डी कॉक ने पारी की शुरुआत की. पहले ओवर में दोनों ने टीम के लिए 3 रन जोड़े. केकेआर की ओर से पहला ओवर में हरभजन सिंह ने डाला.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
केकेआर के खिलाफ 1000 रन पूरे कर सकते हैं रोहित शर्मा
केकेआर के खिलाफ रोहित शर्मा अगर आज 61 रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो वो इस टीम के खिलाफ 1000 रन पूरा करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
मुंबई से पिछली हार का बदला लेने मैदान पर उतरेंगे नाइट राइडर्स
मुंबई और केकेआर के बीच आखिरी बार शारजाह के शेख जायेद स्टेडियम में 16 अक्टूबर 2020 को हुआ था. जिसमें मुंबई की टीम ने केकेआर को 8 विकेट से हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 5 विकेट पर 148 रन बनाया था, जिसे मुंबई ने 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. उस मुकाबले में डी कॉक ने 78 और रोहित शर्मा ने 35 रन बनाये थे.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
मुंबई में एक बदलाव, केकेआर ने विजयी टीम को रखा बरकरार
मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. क्रिस लिन की जगह क्विंटन डिकॉक को अंतिम एकादश में शामिल किया है. जबकि केकेआर पिछले मुकाबले में जो प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरी थी, उसी को आज भी बरकरार रखा है.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर मॉर्गन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. इस तरह मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
केकेआर पर मुंबई का पलड़ा भारी
आईपीएल में अब तक दोनों टीमें 27 बार आमने-सामने हो चुकी हैं. जिसमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई की टीम 21 मैच जीत चुकी है, जबकि केकेआर की टीम केवल 6 मैच जीतने में कामयाब हुई है.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
पहला मैच जीत का उत्साह में है केकेआर की टीम
आईपीएल 2021 में केकेआर की टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. पहले मुकाबले में केकेआर ने हैदराबाद को 10 रन से हराया था. आईपीएल में केकेआर की टीम 100 मैच जीत चुकी है.
3:44 AM. 14 Apr 213:44 AM. 14 Apr
आईपीएल 2021 का पहला मुकाबला हार चुका है मुंबई
आईपीएल 2021 की शुरुआत मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा नहीं रहा. विराट कोहली की अगुआई वाली आरसीबी की टीम ने रोहित सेना को दो विकेट से हराया था. हालांकि आईपीएल में 2013 के बाद से अब तक मुंबई अपना पहला मुकाबला नहीं जीत पाया है.
12:18 AM. 14 Apr 2112:18 AM. 14 Apr
अब से कुछ देर के बाद मुंबई और केकेआर में भिड़ंत
आईपीएल 2021 के पांचवां मुकाबले में अब से कुछ देर के बाद दो चैंपियन टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होगा. मुंबई और केकेआर की टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम, चेपक स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
मुख्य बातें
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 MI vs KKR Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी करते हुए केकेआर को आईपीएल 2021 के पांचवें मुकाबले में 10 रन से हरा दिया. मुंबई के 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में केवल 142 रन ही बना पायी. केकेआर की ओर से राणा ने शानदार 57 रन बनाये. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में केकेआर ने टॉस जीता और मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले खेलते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट हो गयी. मैच से जुड़ी हर अपडेट यहां देखें.