New Delhi: Kartik Tyagi of Rajasthan Royals celebrates the wicket of Kane Williamson during match 28 of the Indian Premier League between the Rajasthan Royals and the Sunrisers Hyderabad held at the Arun Jaitley Stadium in New Delhi, Sunday, May 2, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI05_02_2021_000239B)
Copied link
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 RR vs SRH Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 28वें मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को 55 रन से हरा दिया. टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 220 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर केवल 165 रन ही बना पायी. मैच से जुड़े हरेक अपडेट आप यहां देख सकते हैं…
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
7 मैच में हैदराबाद की 6ठी हार, अंक तालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद
हैदराबाद की किस्मत को नये कप्तान भी नहीं बदल पाये. डेविड वॉर्नर को हटा कर केन विलियमसन नये कप्तान बनाये गये, लेकिन इसके बावजूद टीम को हार से मुक्ती नहीं मिली. हैदराबाद 7 मैचों में 6 हार और एक मात्र जीत के बाद केवल 2 अंक लेकर आखिरी स्थान पर बनी हुई है.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
राजस्थान की ओर से मोरिस और रहमान ने 3-3 विकेट चटकाये
राजस्थान की ओर से क्रिस मोरिस और मुस्ताफिजुर रहमान ने 3-3 विकेट चटकाये. जबकि त्यागी और तेवतिया ने एक-एक विकेट लिये.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
नये कप्तान भी नहीं बदल पाये हैदराबाद का भाग्य, राजस्थान ने 55 रन से हराया
आईपीएल 2021 के 28वें मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को 55 रन से हरा दिया. टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 220 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर केवल 165 रन ही बना पायी.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
हैदराबाद को पांचवां झटका, नबी 17 रन बनाकर आउट
हैदराबाद को पांचवां झटका नबी के रूप में लगा. नबी 5 गेंदों में दो छक्के और 1 चौके की मदद से 17 रन बनाकर मुस्ताफिजुर की गेंद पर आउट हुए.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
हैदराबाद को दूसरा झटका, बेयरस्टो 30 रन बनाकर आउट
हैदराबाद को 9वें ओवर में दूसरा झटका लगा. बेयरस्टो 21 गेंदों में 1 छक्का और 4 चौके की मदद से 30 रन बनाया.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
हैदराबाद को पहला झटका, मनीष पांडे 31 रन बनाकर आउट
हैदराबाद को 7वें ओवर में पहला झटका लगा. मनीष पांडे 20 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाया.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
हैदराबाद की ओर से केवल तीन गेंदबाजों ने चटकाये विकेट
हैदराबाद की ओर से केवल तीन गेंदबाजों ने विकेट चटकाये. संदीप शर्मा, राशिद खान और विजय शंकर ने एक-एक विकेट लिये.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
बटलर का तूफानी शतक, राजस्थान ने हैदराबाद को दिया 221 रन का लक्ष्य
बटलर के तूफानी शतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट पर 220 रन बनाया. बटलर ने 124 रन की विस्फोटक पारी खेली.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
राजस्थान को तीसरा झटका, शतक बनाकर बटलर आउट
राजस्थान को 19वें ओवर में तीसरा झटका लगा है. जोस बटलर शतक बनाकर आउट हो गये. बटलर ने 64 गेंदों का सामना किया, जिसमें 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से 124 रन बनाये.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
बटलर ने जमाया आईपीएल 2021 का तीसरा शतक
जोस बटलर ने आईपीएल 2021 का तीसरा शतक जमाया. बटलर के अलावा आईपीएल 2021 में अब तक संजू सैमसन ने 119 रन की पारी खेली थी, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 101 रन बनाये हैं.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
बटलर का तूफानी शतक, अर्धशतक से चूके सैमसन
जोस बटलर ने तूफान पारी खेलते हुए 56 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया. लेकिन 17वें ओवर में संजू सैमसन अर्धशतक से चूक गये और 33 गेंदों में दो छक्के और 4 चौकों की मदद से 48 रन बनाकर अपना विकेट शंकर को दे दिया.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
बटलर की तूफानी पारी, छक्के से पूरा किया अर्धशतक
बटलर ने तूफानी पारी खेलते हुए छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. बटलर ने दो छक्के और 5 चौके अब तक जमाये हैं. बटलर का साथ संजू सैमसन भी दे रहे हैं और अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गये हैं.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
बटलर और सैमसन ने संभाला मोर्चा, राजस्थान का स्कोर 50 पार
जायसवाल के आउट होने के बाद बटलर और सैमसन ने मोर्चा संभाल लिया है. दोनों ने संभलकर खेलते हुए टीम के स्कोर को 50 पार पहुंचा दिया है.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
कप्तानी के साथ-साथ प्लेइंग इलेवन से भी बाहर हुए वॉर्नर
कप्तानी के साथ-साथ डेविड वॉर्नर प्लेइंग इलेवन से भी बाहर हो गये हैं.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
राजस्थान की खराब शुरुआत, यशसवी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट
राजस्थान को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा. यशसवी जायसवाल 13 गेंदों में दो चौके की मदद से 12 रन बनाकर राशिद खान के शिकार हुए.
विलियमसन की अगुवाई में सत्र का पहला मैच खेल रहे हैदराबाद ने अंतिम एकादश तीन बदलाव करते हुए मोहम्मद नबी, अब्दुल समद और भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया. राजस्थान की टीम के लिए अनुज रावत पदार्पण कर रहे हैं और कार्तिक त्यागी की वापसी हुई है.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
हैदराबाद के खिलाफ बटलर का प्रदर्शन
हैदराबाद के खिलाफ जोस बटलर का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है पिछले 8 पारियों में बटलर ने केवल 73 रन बनाये हैं.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)
जॉनी बेयरस्टो (विकेट कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, अब्दुल समद, मोहम्मद नबी, केदार जाधव, विजय शंकर, राशिद खान, संदीप शर्मा, खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
राजस्थान पर हैदराबाद का पलड़ा भारी
राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में हैदराबाद ने 7 मैच जीते हैं, तो राजस्थान ने 6 मैच में जीत दर्ज की है.
राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर हैदराबाद के नये कप्तान केन विलियमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
12:54 AM. 3 May 2112:54 AM. 3 May
नये कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगा हैदराबाद
आज हैदराबाद की टीम नये कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी. पांच मैच में शर्मनाक हार के बाद फ्रेंचाइजी ने डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटा दिया और केन विलियमसन को टीम का नया कप्तान बनाया.
8:25 PM. 2 May 218:25 PM. 2 May
नये कप्तान के साथ राजस्थान के खिलाफ भग्य बदलने उतरेगा हैदराबाद
आईपीएल 2021 के 28वें मुकाबले में राजस्थान और हैदराबाद की टीम आमने-सामने है. लगातार पांच मुकाबले हार कर पस्त हो चुकी हैदराबाद की टीम को एक जीत की तलाश है.
मुख्य बातें
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 RR vs SRH Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 28वें मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को 55 रन से हरा दिया. टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 220 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर केवल 165 रन ही बना पायी. मैच से जुड़े हरेक अपडेट आप यहां देख सकते हैं…