Abu Dhabi: Kolkata Knight Riders (KKR) batsman Shubman Gil plays a shot during their Indian Premier League (IPL) T20 cricket match against Sunrisers Hyderabad (SRH), at the Sheikh Zayed Stadium in Abu Dhabi, Sunday, Oct. 18, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI18-10-2020_000144A)
Copied link
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 PBKS vs KKR Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 21वें मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही लगातार चार हार के बाद केकेआर जीत की पटरी पर लौटा. केकेआर ने पहले पंजाब को 9 विकेट गिराकर 123 रन पर रोक दिया. बाद में 5 विकेट खोकर 20 गेंद शेष रहते 126 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मैचे से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
4:49 AM. 27 Apr 214:49 AM. 27 Apr
पंजाब को हराकर केकेआर की अंक तालिका में लंबी छलांग
पंजाब को हराकर केकेआर ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगाया है. केकेआर पहले 8वें नंबर पर था, लेकिन अब 5वें नंबर पर पहुंच गया है. केकेआर के दो मैच में जीत के बाद 4 अंक हैं.
4:49 AM. 27 Apr 214:49 AM. 27 Apr
ऐसी रही पंजाब की गेंदबाजी
पंजाब की ओर से हेनरिक्स, मोहम्मद शमी, अर्शदीप और दीपक हुड्डा ने एक-एक विकेट चटकाये.
4:49 AM. 27 Apr 214:49 AM. 27 Apr
केकेआर की ओर से राहुल त्रिपाठी और मोर्गन ने खेली तूफानी पारी
पंजाब के लक्ष्य का पीछा करते उतरी केकेआर की टीम को 17 रन पर तीन झटका लगा. लेकिन उसके बाद राहुल त्रिपाठी और मोर्गन ने मोर्चा संभाला और केकेआर के विकेट के पतन को रोकने में कामयाब रहे. दोनों खिलाड़ियों ने तूफानी पारी भी खेली. त्रिपाठी ने 32 गेंदों में 7 चौके की मदद से 41 रन बनाये, तो 40 गेंदों में दो छक्के और 7 चौकों की मदद से 47 रन बनाकर मोर्गन आखिर तक आउट नहीं हुए.
4:49 AM. 27 Apr 214:49 AM. 27 Apr
पंजाब को 5 विकेट से रौंदकर केकेआर जीत की पटरी पर लौटा
आईपीएल 2021 के 21वें मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही लगातार चार हार के बाद केकेआर जीत की पटरी पर लौटा. केकेआर ने पहले पंजाब को 9 विकेट गिराकर 123 रन पर रोक दिया. बाद में 5 विकेट खोकर 20 गेंद शेष रहते 126 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
4:49 AM. 27 Apr 214:49 AM. 27 Apr
केकेआर को पांचवां झटका, रसेल 10 रन बनाकर आउट
केकेआर को 15वें ओवर की पहली गेंद पर रसेल 10 रन बनाकर रन आउट हो गये. रसेल को अर्शदीप ने रन आउट किया. रसेल ने 9 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके भी लगाये.
4:49 AM. 27 Apr 214:49 AM. 27 Apr
केकेआर को चौथा झटका, त्रिपाठी 41 रन बनाकर आउट
केकेआर को 11वें ओवर में चौथा झटका लगा है. राहुल त्रिपाठी 32 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए. त्रिपाठी को हुड्डा ने शाहरुख खान के हाथों कैच आउट कराया.
4:49 AM. 27 Apr 214:49 AM. 27 Apr
राहुल और मोर्गन ने संभाला मोर्चा
राहुल त्रिपाठी और मोर्गन ने मोर्चा संभाल लिया है. 9 ओवर में केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 68 रन हो चुका है. मोर्गन ने इस समय 24 और त्रिपाठी 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
4:49 AM. 27 Apr 214:49 AM. 27 Apr
केकेआर की खराब शुरुआत, राणा, गिल और नारायण पवेलियन लौटे
केकेआर की शुरुआत खराब रही है. नितीश राणा, शुभमन गिल के बाद सुनील नारायण आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. गिल को शामी ने 9 रन पर पगबाधा आउट किया. जबकि राणा को हेनरिक्स ने और नारायण को अर्शदीप ने शून्य पर आउट किया.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
केकेआर की खराब शुरुआत, राणा खाता खोले बिना आउट
केकेआर की शुरुआत खराब रही. पहले ओवर में ही सलामी बल्लेबाज नितीश राणा खाता खोले बिना आउट होकर पवेलियन लौटे. हेनरिक्स ने राणा को आउट किया.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
केकेआर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
प्रसिद्ध कृष्णा की अगुआई में केकेआर के गेंदबाजों ने पंजाब पर कहर बरपाया. कृष्णा ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाये. जबकि कमिंस और नारायण ने दो-दो विकेट लिये. शिवम मावी और चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाये.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
केकेआर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, पंजाब को 123 रन पर रोका
टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 123 रन बनाया. पंजाब की ओर से 34 गेंदों में दो छक्के और एक चौके की मदद से 31 रन बनाये. जबकि क्रिस जोर्डन 18 गेंदों में 3 छक्के और एक चौके की मदद से 30 रन बनाया.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
पंजाब को 8वां झटका, रवि बिश्नोई 1 रन बनाकर आउट
पंजाब को 19वें ओवर की पहली गेंद पर 8वों झटका लगा. रवि बिश्नोई 4 गेंदों में 1 रन बनाकर कमिंस के शिकार हुए.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
पंजाब को 6ठा झटका, पूरन 19 रन बनाकर आउट
पंजाब को 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. पूरन 19 गेंदों में एक छक्के और एक चौके की मदद से 19 रन बनाकर चक्रवर्ती के शिकार हुए. जोर्डन नये बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने आये हैं.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
पंजाब को पांचवां झटका, हेनरिक्स 2 रन बनाकर आउट
पंजाब को 14वें ओवर की पहली गेंद पर पांचवां झटका लगा. हेनरिक्स 3 गेंदों में केवल 2 रन बनाकर नारायण के दूसरे शिकार हुए.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
पंजाब को चौथा झटका, मयंक अग्रवाल 31 रन बनाकर आउट
पंजाब को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. मयंक अग्रवाल 34 गेंदों में दो छक्के और एक चौके की मदद से 31 रन बनाकर नारायण के शिकार हुए.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
पंजाब को तीसरा झटका, हुड्डा 1 रन बनाकर आउट
पंजाब की टीम को 8वें ओवर की चौथी गेंद पर तीसरा झटका लगा. प्रसिद्ध कृष्णा ने दीपक हुड्डा को मोर्गन के हाथों कैच कराया. हुड्डा ने 4 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल 1 रन बनाये.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
पंजाब को दूसरा झटका, क्रिस गेल खाता खोले बिना आउट
पंजाब को 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर बहुत बड़ा झटका लगा है. क्रिस गेल शिवम मावी की गेंद पर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट हुए. फिल्ड अंपायर ने गेल को आउट नहीं दिया था, फिर केकेआर ने डीआरएस लिया.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
पंजाब को पहला झटका, राहुल 19 रन बनाकर आउट
पंजाब को 6ठे ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा. केएल राहुल 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर कमिंस के शिकार हुए. राहुल के आउट होने के बाद क्रिस गेल मैदान पर उतरे हैं.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
5 ओवर में पंजाब का स्कोर 29 रन, राहुल-मयंक की जोड़ी क्रीज में मौजूद
पंजाब की शुरुआत धीमी रही है. केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने 5 ओवर में टीम के लिए केवल 29 रन जोड़े हैं.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
पंजाब की बल्लेबाजी शुरू, राहुल और मयंक की जोड़ी मैदान में
पंजाब की ओर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पंजाब के लिए पारी की शुरुआत करने आये. दोनों ने पंजाब के लिए पहले ओवर में केवल दो रन जोड़े. केकेआर की ओर से पहला ओवर शिवम मावी ने डाला.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
केकेआर में कोई बदलाव नहीं, पंजाब में फैबियन एलन की जगह क्रिस जोर्डन
केकेआर ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि पंजाब किंग्स ने फैबियन एलन की जगह क्रिस जोर्डन को अंतिम एकादश में रखा है.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन)
केएल राहुल (w / c), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, मोइसेस हेनरिक्स, शाहरुख खान, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
कोलकाता ने टॉस जीता, पंजाब को बल्लेबाजी का न्योता, देखें प्लेइंग इलेवन
पंजाब के खिलाफ केकेआर ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान मोर्गन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करने आएगी.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
अंक तालिका में पंजाब 5वें स्थान पर मौजूद
प्वाइंट टेबल में पंजाब इस समय 5वें स्थान पर मौजूद है. पंजाब ने 5 मैच मैच में दो जीत और 3 हार के बाद 4 अंक लेकर पांचवें स्थान पर बनी हुई है.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
पंजाब के खिलाफ नारायण दूसरे सबसे सफल गेंदबाज
पंजाब के खिलाफ सुनील नारायण दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं. नारायण ने अब तक 28 विकेट लिये हैं. जबकि पंजाब के खिलाफ सबसे अधिक 29 विकेट उमेश यादव ने लिये हैं.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
पंजाब के खिलाफ गिल का रिकॉर्ड बेहतर
पंजाब के खिलाफ शुभमन गिल का रिकॉर्ड शानदार रहा है. गिल ने 5 पारियों में 3 अर्धशतक पंजाब के खिलाफ लगाये हैं. गिल ने 104.50 के औसत से 209 रन बनाये हैं.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में केकेआर और पंजाब का मुकाबला
पंजाब और केकेआर के बीच आज दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में मुकाबला होगा. आईपीएल 2021 का पहला मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
3:11 AM. 27 Apr 213:11 AM. 27 Apr
केकेआर के खिलाफ जमकर बरसे क्रिस गेल
केकेआर के खिलाफ पंजाब के क्रिस गेल का बल्ला खुब चला है. केकेआर के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वालों में गेल भी शामिल हैं, जिसने 700 या उससे अधिक रन बनाये हैं. गेल ने केकेआर के खिलाफ 54 छक्का भी लगाया है.
आज के मैच में पंजाब पर केकेआर का पलड़ा भारी है. आईपीएल में अबतक दोनों टीमों के बीच 27 मुकाबले खेले गये हैं. जिसमें 18 बार केकेआर की टीम ने मैच जीता है, जबकि पंजाब 9 मुकाबला जीतने में कामयाब रहा.
11:52 PM. 26 Apr 2111:52 PM. 26 Apr
अब से कुछ देर बाद केकेआर और पंजाब के बीच मुकाबला
आईपीएल 2021 में आज केकेआर और पंजाब के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमें शाम 7:30 बजे दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
मुख्य बातें
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 PBKS vs KKR Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 21वें मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही लगातार चार हार के बाद केकेआर जीत की पटरी पर लौटा. केकेआर ने पहले पंजाब को 9 विकेट गिराकर 123 रन पर रोक दिया. बाद में 5 विकेट खोकर 20 गेंद शेष रहते 126 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मैचे से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.