विराट कोहली को भारत ही नहीं अपने लिये भी बनाने होंगे रन, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कह दी बड़ी बात

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली इस समय फॉर्म से बाहर चल रहे हैं. यह टीम के लिए भी एक चिंता का विषय है. इस पर सौरव गांगुली का बयान आया है. बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें न केवल टीम के लिए बल्कि अपने लिये भी रन बनाने होंगे. हम सभी उनके शतक का इंतजार कर रहे हैं.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि संघर्ष कर रहे दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को सिर्फ भारत के लिए बल्कि अपने लिए भी रन बनाने की जरूरत है. कोहली 2019 में ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद के टेस्ट में शतक जड़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन अंक में रन नहीं जुटा सके हैं. वह शनिवार से यहां शुरू हो रहे एशिया कप में फिर से पुरानी लय को हासिल करने की कोशिश करना चाहेंगे.

सौरव गांगुली ने कही यह बात

सौरव गांगुली ने यहां एक बातचीत के दौरान कहा, ‘उसे (कोहली) न केवल भारत के लिए बल्कि खुद के लिए रन बनाने की जरूरत है. उम्मीद है कि यह उसके लिए अच्छा सत्र होगा. हम सभी को विश्वास है कि वह लय में वापस आयेगा.’ भारत के सबसे सफल कप्तानों में एक रहे गांगुली ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि जैसे हम सब उसके शतक का इंतजार कर रहे हैं वह भी उसके लिए उतनी ही मेहनत कर रहा है. टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाज के पास समय कम होता है ऐसे में शतक लगने की संभावना कम हो जाती है लेकिन उम्मीद है कि कोहली के लिए यह सफल सत्र होगा.’

Also Read: Asia Cup 2022: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने लगाये लंबे-लंबे छक्के, बीसीसीआई ने शेयर किया VIDEO
महीने भर कोहली को दिया गया आराम

तैंतीस साल के कोहली ने जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे के बाद एक महीने के विश्राम पर थे. भारतीय टीम ने इस दौरान वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में सीमित ओवरों की श्रृंखला खेली है. पिछली पांच पारियों में कोहली का सर्वोच्च स्कोर 20 रन रहा है जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बनाया था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी छोड़ने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सत्र में उनका बल्ला उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. उन्होंने आईपीएल के इस सत्र में 16 मैचों में 22.73 के औसत से 341 रन बनाये.

ताज बचाना चाहेगी टीम इंडिया

गत चैंपियन भारतीय टीम एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से 28 अगस्त को अपने अभियान की शुरुआत करेगी. पाकिस्तान ने इसी स्थल पर पिछले साल विश्व कप में भारतीय टीम को करारी शिकस्त दी थी. गांगुली ने कहा कि टी-20 विश्व कप की हार का आगामी मैचों के नतीजों पर बहुत कम असर पड़ेगा. गांगुली ने कहा, ‘मैं 1992 से भारत-पाक मैचों को करीब से देख रहा हूं. इन 30 वर्षों में हम केवल एक बार हारे हैं. यह कोई जादू नहीं है कि नतीजा हमेशा आपके पक्ष में रहेगा. आप कभी-कभार हारते हैं, यह कोई बड़ी बात नहीं है.’

Also Read: Asia Cup 2022: विराट कोहली के फॉर्म पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान का आया बयान, कह दी बड़ी बात
सितंबर में गांगुली का कार्यकाल हो रहा है समाप्त

बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में गांगुली का कार्यकाल सितंबर में समाप्त होने वाला है और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की पीठ छह साल के कार्यकाल के बाद ‘कूलिंग ऑफ’ अवधि में संशोधन के लिए बोर्ड की याचिका पर फैसला करेगी. उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से पहले बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) में काम किया था. उन्होंने कहा, ‘यह मेरे हाथ में नहीं है. मुझे नहीं पता, जो भी होना होगा वह होगा. हम देखेंगे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >