ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली, दिल्ली ने किया Vijay Hazare Trophy टीम का ऐलान

Vijay Hazare Trophy: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की पुष्टि कर दी है और दिल्ली की टीम में उनका भी नाम है. कोहली विजय हजारे में ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलेंगे. पहले दो मैचों के लिए उनका नाम टीम में है.

Vijay Hazare Trophy: दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने आगामी विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का भी नाम है. डीडीसीए की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, 24 दिसंबर से शुरू हो रही आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया है. जैसा कि पहले कई रिपोर्टों में बताया गया था, अनुभवी विराट कोहली भी शुरुआती दो मैचों के लिए टीम का हिस्सा हैं. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है और कोहली कुल कितने मैच खेलेंगे.

ऋषभ पंत करेंगे टीम की कप्तानी

इसके अलावा, इशांत शर्मा और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों ने भी टूर्नामेंट में अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है. भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा, जो फिलहाल टी20 टीम का हिस्सा हैं, उपलब्ध होने पर टीम में शामिल होंगे. ग्रुप डी में शामिल दिल्ली को 8 जनवरी तक सात मैच खेलने होंगे. ये सितारे घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों के लिए रणजी/विजय हजारे/सैयद मुश्ताक अली जैसे टूर्नामेंट में खेलना अनिवार्य कर दिया गया है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ऋषभ पंत और विराट कोहली कितने मैच तक खेलेंगे.

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में नजर आएंगे कोहली-रोहित

न्यूजीलैंड की टीम जनवरी में भारत का दौरा करने वाली है. यहां उसे तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू हो रही है. इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा का खेलना लगभग तय है. दोनों ने हाल ही में संपन्न वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली थी, जहां कोहली ने रांची में खेले गए पहले वनडे में ही शतक जड़ा था. विराट और रोहित अब केवल वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. दोनों का लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना और जीतना है.

आयुष बदोनी को बनाया गया उपकप्तान

विजय हजारे में दिल्ली की टीम की बात करें तो उभरते हुए खिलाड़ी आयुष बदोनी को उप-कप्तान बनाया गया है. तेजस्वी दहिया पंत के बाद दूसरे विकेटकीपर हैं. दिल्ली की टीम नीतीश राणा, सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य और यश ढुल जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से काफी मजबूत दिख रही है. गेंदबाजी में प्रिंस यादव जैसे जाने-माने चेहरे मौजूद हैं, साथ ही इशांत और सैनी भी गेंदबाजी का हिस्सा हैं. दूसरी ओर, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के भी इस घरेलू टुर्नामेंट में खेलने की उम्मीद है, जहां वह मुंबई का प्रतिनिधित्व करेंगे. रोहित का खेलना लगभग तय है.

VHT के दो मैचों के लिए दिल्ली की टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी (उप-कप्तान), विराट कोहली, अर्पित राणा, यश ढुल, सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी सिंह (विकेटकीपर), नीतीश राणा, रितिक शौकीन, हर्ष त्यागी, सिमरजीत सिंह, प्रिंस यादव, दिविज मेहरा, आयुष डोसेजा, वैभव कांडपाल, रोहन राणा, ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी, अनुज रावत (स्टैंडबाय विकेटकीपर).

फेक ग्राफिक्स से सावधान रहें

Fact check: फैलाई जा रही है मोहन भागवत की प्रभात खबर के Logo वाली भ्रामक तस्वीर

ये भी पढ़ें…

IND vs SA 5th T20I: संजू सैमसन की प्लेइंग XI में वापसी, सूर्या ने किए टीम में 3 बदलाव

14 Second का वीडियो, Josh Englis ने PBKS के साथ कर दिया स्कैम! नीलामी के बाद हनीमून किया पोस्टपोन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >