Virat Kohli रणजी में वापसी को तैयार, जानें कहां होगा मैच, क्या टीवी पर देख पाएंगे मुकाबला?

Virat Kohli: विराट कोहली को रेलवे के खिलाफ आखिरी रणजी ट्रॉफी लीग मैच के लिए सोमवार को दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है. यह मैच 30 जनवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच 9.30 बजे शुरू होगा.

Virat Kohli: स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को रेलवे के खिलाफ आखिरी रणजी ट्रॉफी लीग मैच के लिए सोमवार को दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है. यह मैच 30 जनवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच 9.30 बजे शुरू होगा. आयुष बदोनी टीम की अगुआई करते रहेंगे, जबकि ऋषभ पंत इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे. कोहली को शामिल किए जाने के अलावा दिल्ली की टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. 12 साल से अधिक समय के बाद रणजी में वापसी कर रहे कोहली आज 28 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली की टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू करेंगे. 

2012 में गाजियाबाद में अंतिम रणजी मैच खेलने के बाद विराट वापसी कर रहे हैं. उस समय कोहली भारत क्रिकेट के उभरते हुए सितारे थे लेकिन अब वह इस खेल के सबसे बड़े मौजूदा दिग्गजों में शामिल है. तेरह साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने जा रहे विराट कोहली के मंगलवार से दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास करने की उम्मीद है. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) इस सुपरस्टार की घर वापसी के लिये सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल दिल्ली 6 मैचों में से सिर्फ 1 जीत के साथ ग्रुप डी में छठे स्थान पर है. दूसरी ओर, रेलवे 2 मैचों में 2 जीत के साथ ग्रुप में चौथे स्थान पर है.

जूनियर खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका

डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, ‘‘ हमारे जूनियर खिलाड़ियों के लिए जाहिर तौर पर यह बहुत अच्छा अनुभव होगा क्योंकि उन्हें विराट के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा. आप हमारी टीम पर नजर डालें तो केवल नवदीप सैनी ही भारत के लिए और आईपीएल में विराट के साथ खेले हैं. इस टीम के किसी भी अन्य खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी में विराट के साथ खेलने का अनुभव नहीं है. युवा खिलाड़ी उन्हें देखकर वे बहुत कुछ सीख सकते हैं.’’

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

मैच की व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि विराट की उपस्थिति से मैच का महत्व काफी बढ़ जायेगा. किसी नियमित रणजी मैच के लिए हमारे पास 10 से 12 निजी सुरक्षाकर्मी होते हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से सुरक्षा बढ़ाएंगे ताकि विराट के लिए अभ्यास करने में किसी तरह का व्यवधान ना आये.’’

टीवी पर प्रसारण नहीं तो कैसे देख पाएंगे मैच

रणजी मैच दर्शकों के लिए निःशुल्क हैं. दर्शकों के लिए आम तौर पर एक स्टैंड खोला जाता है लेकिन इस मैच के लिए डीडीसीए अंबेडकर स्टेडियम छोर पर पर तीन स्टैंड खोलेगा. दर्शक यहां आकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. हालांकि इस मैच का सीधा प्रसारण नहीं होगा जिससे कोहली के प्रशंसकों को निराशा जरूर होगी. डीडीसीए के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर बीसीसीआई ऐन मौके पर कोई इंतजाम करता है तो हमें नहीं पता. लेकिन हमें इस मैच के प्रसारण की कोई जानकारी नहीं है. आम तौर पर सभी बड़े केंद्रों पर एक मैच का सीधा प्रसारण (टीवी या स्ट्रीमिंग) होता है. तमिलनाडु के खिलाफ हमारे मैच का सीधा प्रसारण हुआ था. प्रसारण का रोस्टर महीनों पहले बन जाता है.’’

बीवी हो तो ऐसी! विनोद कांबली की पत्नी लेने वाली थीं तलाक, बस इस वजह ने उन्हें रोक दिया

इससे पहले, 36 वर्षीय कोहली घरेलू क्रिकेट में वापसी से पहले मुंबई में भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ ट्रेनिंग करते देखे गए थे। कोहली बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया में 9 पारियों में 23.75 की औसत से सिर्फ 190 रन बना पाए हैं. उनके राष्ट्रीय टीम के साथी रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद अपने-अपने राज्यों के लिए घरेलू मैचों में खेलते हुए देखे गए थे. हालांकि पहला मैच खेलने के बाद तीनों ने दूसरा मैच नहीं खेलने का फैसला किया है. 

रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम

आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाई, शिवम शर्मा, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी, यश ढुल , गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत, जितेश सिंह.

क्या मोहम्मद शमी को मिलेगा मौका? तीसरे टी20 मैच में कैसी रहेगी टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

भारत और इंग्लैंड के बीच 3rd टी20 मैच आज, जानें पिच और मौसम का हाल और कहां देख सकेंगे लाइव मैच

पीटीआई इनपुट के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >