Virat Kohli Records: विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जमाया सबसे तेज 27000 रन, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

Virat Kohli Records: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने 35 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. कोहली भले ही अर्धशतक नहीं बना पाए, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लिया.

Virat Kohli Records: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ने तूफानी पारी खेली और 9 विकेट खोकर 285 रन पर पहली पारी घोषित कर दी. भारत ने इस दौरान एक पारी में सबसे तेज 200 रन बनाने के ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. भारतीय पारी के दौरान विराट कोहली ने जैसे ही 35 रन जोड़े उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27000 रन पूरे कर लिए. इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. विराट कोहली ने 27 हजार रन केवल 594 पारियों में बनाया. जबकि सचिन ने इतना रन बनाने के लिए 623 पारियां खेली थी.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड सचिन के नाम

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने नाम सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड दर्ज है. सचिन ने 664 मैचों की 782 पारियों में कुल 34357 रन बनाए हैं. जबकि दूसरे स्थान पर कुमार संगकारा ने 594 मैचों की 666 पारियों में कुल 28016 रन बनाए हैं. तीसरे स्थान पर मौजूद रिकी पोंटिंग ने 560 मैचों की 668 पारियों में 27483 रन बनाए हैं. वहीं चौथे स्थान पर पहुंच चुके विराट कोहली ने 535 मैचों की 594 पारियों में कुल 27012 रन बना लिए हैं.

Also Read: IND vs BAN 2nd Test: भारत ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा, क्लीन स्वीप से केवल 8 विकेट दूर

भारत के नाम रहा खेल का चौथा दिन, कई रिकॉर्ड बने

बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण दूसरे और तीसरे दिन का खेल नहीं होने के बाद चौथे दिन सोमवार को मैच में काफी उतार चढाव देखने को मिले. पूरे दिन में 18 विकेट गिरे, भारत ने सबसे तेज 50, 100 और 200 रन बनाये. विराट कोहली ने 27000 टेस्ट रन पूरे किये तो रविंद्र जडेजा ने 300 वां विकेट लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >