‘अभी दो दिन पहले दाढ़ी रंगी है’, रिटायरमेंट पर बोले विराट, टीम में शामिल हुए थे तब इन तीन लोगों ने किया था सपोर्ट

Virat Kohli on Team Induction and Retirement: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से 12 मई को संन्यास लेने की घोषणा की. उनके रिटायरमेंट के बाद से ही कई लोगों ने इसे वापस लेने की अपील की. हालांकि उन्होंने इस पर कान ही नहीं दिया. एक कार्यक्रम में विराट ने इसी सवाल पर एक मजेदार जवाब दिया.

Virat Kohli on Team Induction and Retirement: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन अब भी भारतीय क्रिकेट उनके औरा (आभा) की चमक से बाहर नहीं आ पा रही है. क्रिकेट प्रशंसकों के साथ उनके साथ खेले और बड़े हुए दिग्गजों ने भी इस निर्णय को वापस लेने की अपील की, लेकिन अपने निर्णयों पर अडिग रहने वाले कोहली ने इसे मुस्कुराते हुए ठुकरा दिया. हालांकि भारतीय टीम उनकी बैटिंग पोजिशन हो या टीम का नेतृत्व, शुभमन गिल ने अभी तक बखूबी निभाया है और कोहली ने इसे सराहा भी. लेकिन कोहली का जाना अब भी यह प्रश्न बना हुआ है. हाल ही में कोहली युवराज सिंह की ओर से उनके फाउंडेशन के लिए एक चैरिटी का आयोजन किया गया. यहां पर एक बार फिर से उनके रिटायरमेंट की बात चली तो उन्होंने टीम में शामिल होने के बाद मिले सपोर्ट और संन्यास दोनों पर बात की.

युवराज सिंह द्वारा उआयोजित चैरिटी डिनर में कई मौजूदा और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एक छत के नीचे इकट्ठा हुए. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस शानदार कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम और गौतम गंभीर सहित कोचिंग स्टाफ भी मौजूद रहे. साथ ही सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल, केविन पीटरसन, ब्रायन लारा और आशीष नेहरा जैसी हस्तियां भी इस समारोह की शोभा बनीं. जैसे ही सभी डिनर के लिए अपनी जगह पर बैठ गए और कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, एक बड़ी स्क्रीन पर एक जाना-पहचाना चेहरा नजर आया विराट कोहली, जो केविन पीटरसन से बातचीत करते और खाना खाते दिखे.

‘अभी दो दिन पहले ही दाढ़ी रंगी है’

इसके बाद टीवी प्रजेंटर गौरव कपूर ने एक बेहतरीन टॉकिंग सेशन होस्ट किया, जिसमें रवि शास्त्री, युवराज सिंह, केविन पीटरसन, क्रिस गेल और डैरेन गॉफ शामिल हुए. पहले सेशन में कोहली मंच पर नहीं थे, लेकिन गौरव कपूर के बुलाने पर वे भी बाकी दिग्गजों के साथ मंच पर आ गए. क्रिस गेल के साथ एक ट्रेडमार्क मुलाकात के बाद जब गौरव ने कहा कि लोग उन्हें मैदान पर मिस करते हैं, तो विराट ने मुस्कराते हुए टेस्ट संन्यास पर मजेदार अंदाज़ में जवाब दिया, “मैंने अभी दो दिन पहले ही दाढ़ी रंगी है… जब आपको हर चार दिन में दाढ़ी रंगनी पड़े, तो समझ जाइए वक्त आ गया है.”

जब टीम में आया था, तो तीन लोगों ने सपोर्ट किया

कोहली ने युवराज सिंह से अपने रिश्ते पर भी भावुक अंदाज में बात की. उन्होंने कहा कि जब वे टीम इंडिया में नए थे, तो युवराज, हरभजन सिंह और जहीर खान ने उन्हें सहारा दिया. कोहली ने कहा, “हमने मैदान के अंदर और बाहर एक बेहतरीन रिश्ता साझा किया. पहली बार उनकी मुलाकात बेंगलुरु में नॉर्थ जोन टूर्नामेंट के दौरान हुई थी. उन्होंने मुझे टीम में सहज महसूस कराया और सिखाया कि टॉप लेवल की जिंदगी कैसी होती है. 2011 वर्ल्ड कप में युवराज का खेल देखना बेहद खास था और फिर जब हमें उनकी बीमारी के बारे में पता चला तो वो बड़ा झटका था. लेकिन जिस तरह उन्होंने कैंसर को हराकर वापसी की और जब मैं कप्तान था, तब वे दोबारा टीम में आए, वो प्रेरणादायक था.”

युवराज सिंह की चैरिटी में विराट कोहली. इमेज- सोशल मीडिया.

‘युवराज को देखकर लगा कि टीवी पर देख रहे’

कोहली ने बताया कि उन्हें 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ कट्टक में खेले गए मैच की याद है, जब युवराज ने 150 और धोनी ने 110 रन बनाए थे. कोहली ने कहा, “मैंने केएल राहुल या किसी और से कहा था कि ये तो बचपन में टीवी पर जो देखते थे, वैसा लग रहा है. युवी पा के लिए मेरे मन में बहुत प्यार और सम्मान है, और मैं ये सब किसी और के लिए नहीं करता, लेकिन उनके लिए जरूर करता हूं.”

लंदन में ही शिफ्ट होंगे विराट

विराट कोहली पूरी भारतीय टीम की तरह इस समय लंदन में ही अपना वक्त बिता रहे हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली ने लंदन में ही शिफ्ट होने की योजना बना रखी है. हाल ही में वे विबंलडन में भी शरीक हुए, जहां नोवाक जोकोविक के मैच का लुत्फ लेते हुए उनकी फोटोज वायरल हुईं. हालांकि विराट अब भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं और वनडे सेटअप में वे नीली जर्सी में एशिया कप (सितंबर में) जरूर नजर आएंगे.  

‘जब मैं अस्पताल में थी तब…’, आकश दीप की बहन ने बताई वो बात, जिस पर आंखें हों जाएंगी नम

Jasprit Bumrah vs Joe Root में किसका पलड़ा है भारी, लॉर्ड्स में कौन किस पर पड़ेगा भारी? जानें

दक्षिण अफ्रीका ने 20 साल बाद दर्ज की इतनी बड़ी जीत, तीसरे ही दिन जिम्बाब्वे को रौंद डाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >