दो चार नहीं पूरे दस, 18 नंबर जर्सी वाले विराट कोहली तोड़ देंगे सचिन, पोटिंग और गांगुली के रिकॉर्ड्स

Champions Trophy 2025: विराट कोहली के नाम पर यूं तो कई रिकॉर्ड्स हैं. लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में उनके पास अपने कैरियर में और 10 कीर्तिमान बनाने का मौका होगा. Virat Kohli eyes on 10 records in Champions Trophy.

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के धमाकेदार आगाज का इंतजार सभी को है. लेकिन सबसे ज्यादा इंतजार विराट कोहली के बल्ले और उनके प्रशंसकों को रहेगा. लंबे समय से खामोश उनकी आक्रामक बल्लेबाजी चैंपियंस ट्रॉफी में रन उगलना चाहेगी. विराट कोहली पहले ही एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. लेकिन 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में उनके सामने कई और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने का मौका होगा. आइये जानते हैं विराट के नाम पर कौन से 10 रिकॉर्ड दर्ज हो सकते हैं. Virat Kohli eyes on 10 records in Champions Trophy.

1. चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन

कोहली अब तक 529 रन बना चुके हैं और इस सूची में 11वें स्थान पर हैं. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनसे आगे के 10 बल्लेबाज इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे. रोहित शर्मा (481) और जो रूट (431) ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनके करीब हैं. इसके अलावा, क्रिस गेल (791 रन) के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कोहली को केवल 262 रन चाहिए.

2. चैंपियंस ट्रॉफी में पहला शतक

हालांकि कोहली का चैंपियंस ट्रॉफी में औसत 88.17 है, लेकिन अब तक उन्होंने इस टूर्नामेंट में एक भी शतक नहीं लगाया है. यह टूर्नामेंट उनके लिए इस सूखे को खत्म करने का सुनहरा मौका हो सकता है.

3. भारत के लिए सर्वाधिक रन

कोहली को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बनने के लिए केवल 173 रन चाहिए. फिलहाल कोहली 529 रन बना चुके हैं. इस दौरान वे राहुल द्रविड़ (627 रन), सौरव गांगुली (665 रन), और शिखर धवन (701 रन) को पीछे छोड़ देंगे.

4. वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) के नाम है. हालांकि, कोहली 13,963 रन के साथ कुमार संगकारा (14,234 रन) से सिर्फ 271 रन पीछे हैं और जल्द ही वह दूसरे स्थान पर पहुंच सकते हैं.

5. सबसे तेज 14,000 वनडे रन

कोहली ने अब तक 285 पारियों में 13,963 रन बनाए हैं. यदि वह अगली 64 पारियों में 37 रन और बना लेते हैं, तो वह सबसे तेज 14,000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इससे पहले, सचिन तेंदुलकर (350 पारियां) और कुमार संगकारा (378 पारियां) ने इस उपलब्धि को हासिल किया था.

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी में यह भी हो गया, भारतीय टीम की नई जर्सी पर प्रिंट हो गया पाकिस्तान का नाम, देखें फोटोज

6. आईसीसी टूर्नामेंट्स में सर्वाधिक रन

वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी को मिलाकर कोहली ने 2,324 रन बनाए हैं और उन्हें रिकी पोंटिंग (2,336 रन) से आगे निकलने के लिए सिर्फ 13 रन चाहिए. सचिन तेंदुलकर (2,719 रन) इस सूची में सबसे आगे हैं, लेकिन कोहली इस फासले को कम करने का प्रयास करेंगे.

7. वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा कैच

कोहली ने वनडे में 154 कैच पकड़े हैं और अब वह मोहम्मद अजहरुद्दीन (156) और रिकी पोंटिंग (160) से आगे निकलने के करीब हैं. हालांकि सबसे टॉप पर काबिज महेला जयवर्धने (218 कैच) का रिकॉर्ड फिलहाल दूर नजर आता है.

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत को लगा झटका, कोच मोर्ने मोर्कल टीम इंडिया को छोड़ लौटे घर

8. चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक 50+ स्कोर

कोहली ने अब तक 5 बार 50+ स्कोर किया है और गांगुली, द्रविड़ और धवन (6 बार) के रिकॉर्ड की बराबरी के लिए उन्हें केवल एक और अर्धशतक की जरूरत है. अगर वह दो और अर्धशतक लगा देते हैं, तो वह इस सूची में शीर्ष स्थान पर होंगे.

9. आईसीसी टूर्नामेंट्स में सर्वाधिक चौके और अर्धशतक

कोहली ने अब तक 22 बार 50+ स्कोर किया है और यदि वह दो और अर्धशतक बनाते हैं, तो सचिन तेंदुलकर (23) को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लेंगे. इसके अलावा, कोहली के नाम 212 चौके हैं और वह क्रिस गेल और रोहित शर्मा (217 चौके) से केवल 6 चौके पीछे हैं.

10. तीन फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी बनने का मौका

10वां बोनस रिकॉर्ड भी विराट के हत्थे चढ़ सकता है, अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचता है, तो रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा इतिहास रच सकते हैं. ये तीनों खिलाड़ी तीन अलग-अलग चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल (2013, 2017, 2025) खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. अगर भारत यह ट्रॉफी जीतता है, तो यह तिकड़ी रिकी पोंटिंग, माइकल हसी, ब्रेट ली और शेन वॉटसन की तरह दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएगी.

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी, बुधवार को कराची में होगी. पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा. वहीं भारतीय टीम अपना अभियान बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को करेगा. जबकि क्रिकेट की दुनिया का सबसे प्रतीक्षित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को होगा. वहीं ग्रुप स्टेज में भारत अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को खेलेगा. पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को तो दूसरा 5 मार्च को होगा, जबकि फाइनल के लिए 9 मार्च की तारीख तय की गई है. 

यह भी पढ़ें: Champions Trophy में न्यूजीलैंड से हर बार हारा पाकिस्तान, लेकिन पूर्व क्रिकेटर खुश, बताया ऐसे मिलेगी जीत

यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: बल्लेबाजी में मचाएंगे कहर, इन पांच बल्लेबाजों पर टीमों का सबसे बड़ा दांव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >