Viral Video: बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों के बीच नजर आया विराट कोहली का हमशक्ल, वीडियो वायरल

Viral Video: बांग्लादेश में हिंसा और प्रदर्शन का दौर जारी है. इस बीच नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया है.

Viral Video: बांग्लादेश में जारी हिंसा और प्रदर्शन के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की तरह दिख रहा है. शख्स विराट कोहली का हमशक्ल है. वह भारतीय टीम के खिलाड़ी से इतना मिलता-जुलता दिख रहा है कि लोग हैरान रह जा रहे हैं. कोहली का हमशक्ल सफेद रंग के टी शर्ट पहले नजर आ रहा है. उसने काला कलर का चश्मा भी पहन रखा है, जो एक प्रदर्शनकारी के कंधे पर बैठा दिख रहा है. वीडियो में उसे कोहली के अंदाज में जश्न मनाते भी देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया में लोग कर रहे कोहली को लेकर कमेंट्स

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों के बीच विराट कोहली के हमशक्ल को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और वीडियो लगातार शेयर कर रहे हैं. वीडियो में लोगों की लगातार प्रतिक्रिया भी आ रही है. एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ‘किंग कोहली’ चटगांव की सड़कों पर जीत के जश्न में शामिल हुए.

मोहम्मद यूनुस गुरुवार को लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

मोहम्मद यूनुस गुरुवार को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने घोषणा की कि अंतरिम सरकार गुरुवार को रात करीब आठ बजे शपथ लेगी. उन्होंने कहा कि सलाहकार परिषद में 15 सदस्य हो सकते हैं. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख नियुक्त किए गए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने बुधवार को सभी से शांति कायम करने और हर प्रकार की हिंसा से बचने की अपील की. वहीं, दूसरी ओर शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद देश के सुरक्षा महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है.

Also Read: विनेश फोगाट को मिले सिल्वर मेडल, अमेरिकी रेसलर ने की UWW के नियमों में बदलाव की मांग

प्रदर्शन में अबतक 400 से अधिक लोगों की मौत

सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था को लेकर जुलाई में शुरू हुए प्रदर्शन के हिंसक होने से अब तक मारे गए लागों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है. सोमवार को शेख हसीना को उस समय प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा, जब 40 हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों ने पीएम आवास पर हमला कर दिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया. हसीना सेना के विमान से सीधे भारत पहुंचीं. हिंडन एयरबेस में उनका विमान उतरा.

एक दिन में कैसे बढ़ा विनेश फोगाट का वजन?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >