रिटायरमेंट के बाद प्रेमानंद महाराज से मिले विराट और अनुष्का, सुनें क्या-क्या बात हुई

Virat Kohli Anushka Sharma at Premanand Maharaj Ashram: टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने एकांतिक वार्तालाप में उनसे बात की. देखें उन्होंने किन विषयों पर बात की.

Virat Kohli Anushka Sharma at Premanand Maharaj Ashram: विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने 14 साल के शानदार करियर का अंत किया. उन्होंने बल्लेबाज और कप्तान दोनों के रूप में दुनिया भर की परिस्थितियों, मैदानों और विपक्षी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. विराट टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के एक दिन बाद मंगलवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे. दंपती ने वृंदावन धाम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया. विराट और अनुष्का स्वामी प्रेमानंद महाराज के अनुयायी माने जाते हैं और इन्हें अक्सर वृंदावन में देखा गया है.

 विराट प्रेमानंद जी महाराज के पास दर्शन के लिए जाते रहते हैं. वे मंगलवार सुबह सफेद रंग की कार में श्री राधाकेलुकुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट लगभग साढ़े तीन घंटे वहां रुके. इसके बाद वह बाराह घाट के पास स्थित गौरांगी शरण महाराज से भी मिले, जो प्रेमानंद महाराज के गुरु माने जाते हैं.

विराट कोहली इससे पहले भी दो बार प्रेमानंद महाराज से मिल चुके हैं. पहली बार वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद आश्रम पहुंचे थे, जब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में शतक के बाद उनका बल्ला शांत हो गया था. इसके बाद जनवरी 2023 में भी उन्होंने संत से मुलाकात की थी. तब वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और उसी के कुछ समय बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे में उन्होंने 160 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी. इस दौरान विराट ने महाराज जी से सवाल किया था कि असफलता से बाहर कैसे निकलें, तब उन्होंने कहा था कि प्रयास जारी रखें. इस बार विराट ने क्या-क्या बात कीं, देखें-

विराट का टेस्ट कैरियर

36 वर्षीय कोहली ने अपने टेस्ट करियर में कुल 123 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 210 पारियों में उन्होंने 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रन रहा. अब विराट ने टी20 के बाद टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है. हालांकि वे वनडे क्रिकेट में जरूर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे, जब भारत बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगा. 

आईपीएल 2025 में फिर जलवा दिखाने उतरेंगे विराट

इससे पहले विराट आईपीएल 2025 में शानदार बल्लेबाजी को जारी रखना चाहेंगे. 8 मई को भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते रोकी गई लीग अब 17 मई से दोबारा शुरू होगी और पहला ही मैच एकबार फिर से आरसीबी और केकेआर के खिलाफ खेला जाएगा, जैसा 23 मार्च को किया गया था. विराट का प्रदर्शन इस साल भी शानदार रहा है, उन्होंने 11 मैचो में 505 रन बनाए हैं. उनकी लाजवाब बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी भी पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है और प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है. 

क्या रोहित और विराट नहीं खेल पाएंगे 2027 वनडे विश्वकप? गावस्कर के बयान ने मचाई खलबली

‘मुझे आश्चर्य नहीं है…’, रोहित और विराट के संन्यास पर बोले गावस्कर, कहा- कोई भी ऐसा नहीं चाहता…

अपने कैरियर के आखिरी टेस्ट में भी कैप्टन थे कोहली, जानें कैसे सिडनी में हुआ था ये खेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >