अयोध्या पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, टेस्ट रिटायरमेंट के बाद आशीर्वाद लेने पहुंचे हनुमानगढ़ी, Video

Virat Kohli Anushaka Sharma Visits Ayodhya: टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन किए हैं. इससे पहले वे वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिलने गए थे.

Virat Kohli Anushaka Sharma Visits Ayodhya: टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद विराट कोहली अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं. उनके साथ अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं. विराट इससे पहले संत प्रेमानंद महाराज से भी मिलने वृंदावन गए थे. विराट कोहली ने 12 मई को अपने टेस्ट कैरियर को अलविदा कह दिया. भारत के लिए 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से लगातार भारत के लिए कुल 123 मैचों में प्रतिनिधित्व किया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने इसी साल अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कोहली ने संन्यास लेकर सबको चौंका दिया.

विराट कोहली मैदान पर जितनी आक्रामकता दिखाते हैं, मैदान के बाहर वे उतना ही शांत दिखते हैं. उन्होंने अपने अंदर आए बदलाव के लिए भी अनुष्का शर्मा को ही क्रेडिट दिया था. अब अयोध्या दर्शन भी विराट के इसी बदलाव को दिखा रहा है. रविवार को सुबह विराट अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. विराट ने हाथ जोड़कर हनुमान जी को प्रणाम किया, इसके बाद मंदिर के पुजारी ने उन्हें फूल-माला पहनाई.

विराट कोहली को 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर उद्घाटन समारोह का न्यौता भी दिया गया था, लेकिन उस समय वे वहां नहीं पहुंच सके थे. अब उन्होंने यह कसक भी पूरी कर दी है. विराट ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद प्रेमानंद महाराज से भी आशीर्वाद लिया था. वे कुल मिलाकर तीसरी बार उनके पास पहुंचे थे.

फिलहाल विराट ने केवल टेस्ट क्रिकेट से रियायरमेंट ली है. लेकिन आईपीएल की प्रतिबद्धताएं उनके लिए समाप्त नहीं हुई हैं. उनकी टीम आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. आरसीबी की सफलता में कोहली का भी बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने आईपीएल 2025 में 12 मैचों में 60.88 की एवरेज 548 रन बनाए हैं. उन्होंने 147 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 फिफ्टी भी जड़ी हैं.

आरसीबी का प्लेऑफ में टॉप 2 में भी जगह बना सकती है. हालांकि एसआरएच से मिली हार के बाद उसका समीकरण थोड़ा गड़बड़ा गया है, लेकिन एलएसजी के खिलाफ अंतिम मैच में जीत और अन्य समीकरणों से वह टॉप पर पहुंच सकती है.

पंजाब की हार से रोमांचक हुई IPL 2025 प्लेऑफ टॉप-2 की रेस, GT, RCB, PBKS और MI का अब ये है समीकरण

‘अजीब चयन’, इंग्लैंड दौरे की भारतीय टीम पर बोले संजय मांजरेकर, हरभजन, पठान ने कही ये बात

भारतीय टेस्ट टीम में RCB-KKR जीरो, 5 खिलाड़ी एक IPL 2025 टीम से, देखें; कौन-किस टीम का हिस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >