एयरपोर्ट पर भड़के कोहली, बच्चों की फोटो लेने पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को सुनाई खरी-खोटी

Virat Kohli: मेलबर्न एयरपोर्ट पर फोटो लेने पर विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पर नाराजगी जताई.

Virat Kohli: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जब से ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं, वहां की मीडिया उन पर लगातार लेख लिख रही है. मीडिया के कैमरे भी उनका लगातार पीछा करते नजर आते हैं. इसी तरह के एक मामले में विराट ने आपा खो दिया और मेलबर्न एयरपोर्ट पर मौजूद पत्रकारों पर भड़क गए. मेलबर्न एयरपोर्ट पर घटी इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग कोहली का समर्थन करते नजर आए. 

दरअसल गाबा में तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया चौथे टेस्ट के लिए मेलबर्न रवाना हो चुकी है. विराट भी अपनी फैमिली के साथ मेलबर्न पहुंचे. लेकिन एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के कई पत्रकार मौजूद थे, जिन्होंने कोहली के बच्चों की फोटो लेने की कोशिश की. कोहली ने उन्हें ऐसा करने से मना भी किया. लेकिन जब वे नहीं माने तो वे भड़क गए और वहां मौजूद पत्रकार से तल्ख अंदाज में कुछ बात करते नजर आए. हालांकि इसके बाद कोहली ने अपनी सफाई दी, उन्होंने कहा कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ हूं, उन्हें प्राइवेसी चाहिए. उनकी मर्जी के बिना आप उनकी फोटो नहीं खींच सकते. कोहली वहां जो कुछ हुआ उससे खुश नहीं थे. 

विराट अपने परिवार की प्राइवेसी का रखते हैं खास ध्यान

कोहली अपने परिवार की प्राइवेसी का काफी ख्याल रखते हैं. उनके दोनों बच्चों को उन्होंने सोशल मीडिया से दूर रखा है. उनकी बेटी वामिका और इसी साल जन्मे पुत्र अकाय की फोटो लेने से उन्होंने साफ मना कर दिया था. वे अपने परिवार को भी मीडिया से दूर रखते हैं. सोशल ���ीडिया पर कोहली का यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग उनके समर्थन में नजर आए. एक यूजर ने कहा कि जब वे अपने बच्चों की फोटो खिंचते हुए नहीं देखना चाहते तो आप ऐसा क्यों कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने कहा कि उनका गुस्सा जायज है. 

भारत इस समय पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में है. तीन टेस्ट मैचों में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं. पहला टेस्ट मैच भारत ने 295 रन से जीता तो दूसरा टेस्ट कंगारू टीम ने 10 विकेट से अपने नाम किया. तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट मैच के लिए मेलबर्न में भिड़ेंगे. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को दोनों मैच जीतने होंगे. 

भारत में नहीं रहेंगे Virat और अनुष्का! कोच का दावा इस देश में परिवार के साथ होंगे शिफ्ट

तीसरा टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किल, जानें WTC फाइनल अब कैसे पहुंचेगा भारत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >