विराट कोहली का 35वां जन्मदिन होगा बेहद खास, सचिन तेंदुलकर के 49वें शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

विराट कोहली मौजूदा वर्ल्ड कप में प्रचंड़ फॉर्म में चल रहे हैं. कोहली 7 मैचों की 7 पारियों में एक शतक और चार अर्धशतक की मदद से कुल 442 रन बना चुके हैं. वर्ल्ड कप 2023 में सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में कोहली तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें इस समय प्रचंड फॉर्म में चल रही हैं. भारत जहां लगातार 7 मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम इस समय 7 मैचों में 6 जीत के बाद 12 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए एक जीत की जरूरत है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाला भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच एक और कारण से खास है. रविवार 5 नवंबर को विराट कोहली अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगे.

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

विराट कोहली मौजूदा वर्ल्ड कप में प्रचंड़ फॉर्म में चल रहे हैं. कोहली 7 मैचों की 7 पारियों में एक शतक और चार अर्धशतक की मदद से कुल 442 रन बना चुके हैं. वर्ल्ड कप 2023 में सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में कोहली तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में कोहली के पास दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है. कोहली अगर एक शतक बना लेते हैं, तो उनके नाम वनडे में कुल 49 शतक हो जाएंगे. वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड इस समय सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. अगर कोहली अफ्रीका के खिलाफ मैच में शतक लगाने में कामयाब होते हैं, तो सचिन के साथ वो वनडे में सबसे अधिक शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.

इस मामले में सचिन को पीछे छोड़ देंगे कोहली

विराट कोहली एक मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ देंगे. कोहली अगर रविवार को शतक लगाने में कामयाब होते हैं, तो वनडे में सबसे तेज 49 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. कोहली इस समय 288 मैच की 276 पारियों में 48 शतक लगा चुके हैं. जबकि सचिन तेंदुलकर ने 463 मैचों की 452 पारियों में 49 शतक लगाए थे.

Also Read: विराट कोहली के जन्मदिन को यादगार बनाने की तैयारी में कैब, तैयार किया जा रहा केक और खास बल्ला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली लगा चुके हैं 77 शतक

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली अबतक कुल 77 शतक लगा चुके हैं. टेस्ट में कोहली ने 29 शतक लगाया है. जबकि वनडे में 48 और अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक शतक लगाया है.

कोहली के बर्थडे को खास बनाने की तैयारी

ईडन गार्डंस पर इस बार भारतीय टीम अपना एकमात्र लीग मैच रविवार को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी तो यह उसके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का 35वां जन्मदिन भी होगा जिसे यादगार बनाने में बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता. कैब के एक आला अधिकारी ने बताया कि कोहली के लिये एक खास केक और उपहारस्वरूप बल्ला तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा , कोहली चैम्पियन क्रिकेटर हैं और यह हमारी खुशकिस्मती है कि हम उनके जन्मदिन के दिन इतने अहम मैच की मेजबानी कर रहे हैं. हमने उनके लिये एक खास केक तैयार कराया है जो टीम के ड्रेसिंग रूम में भेजा जायेगा.

Also Read: वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देगा यह स्टार खिलाड़ी, कहा- अब समय आ गया है

कोहली के बर्थडे वाले मैच में शामिल हो सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह और अमिताभ बच्चन

पहले ऐसी खबरे थी कि कोहली पारी ब्रेक के दौरान या मैच शुरू होने से पहले मैदान पर ही केक काटेंगे. मैच के लिये कोहली के मास्क भी बांटे जाने की खबरें हैं. उन्होंने कहा, इसके अलावा कैब अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली उन्हें एक बल्ला प्रदान करेंगे. यह या तो पारी के ब्रेक में होगा या मैच शुरू होने से पहले. इस मैच के लिये केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और महानायक अमिताभ बच्चन को भी न्यौता दिया गया है.

Also Read: हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री, सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >