Vijay Hazare Trophy: विदर्भ बनाम महाराष्ट्र फाइनल की जंग आज, जानें कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला

Vijay Hazare Trophy: विदर्भ और कर्नाटक के बीच खेला जाने वाला फाइनल मैच लाइव कहां देखा जा सकता है. टीम की पूरी स्क्वॉड और कहां खेला जा रहा है. मैच की पूरी डिटेल हम आपको बता रहे हैं.

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में एक खिलाड़ी जिसका बल्ला खूब गरजा है वो हैं करुण नायर. उनकी फॉर्म ने उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी टीम चयन के लिए भी दावेदारी में ला दिया है. विजय हजारे ट्रॉफी में सात पारियों में 752 के औसत से पांच शतक के साथ करुण नायर ने 752 रन बना दिए हैं. उनकी शानदार बल्लेबाजी के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी उनकी तारीफ की. 33 वर्षीय खिलाड़ी करुण नायर की टीम ने सेमी फाइनल में महाराष्ट्र को 69 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया. कर्नाटक ने मौजूदा चैंपियन हरियाणा को पांच विकेट से हराकर पहले ही अपना स्थान पक्का कर लिया था. आज खेला जाने वाला फाइनल मैच कब और कहां देखा जाएगा. आइये जानते हैं वो जरूरी बातें जो फाइनल मैच में आपके लिए हैं बहुत जरूरी. 

फाइनल के लिए दोनों टीमों की सक्वॉड

कर्नाटक: मयंक अग्रवाल (कप्तान), श्रेयस गोपाल, अभिलाष शेट्टी, केवी अनीश, किशन बेदारे, मनोज भंडागे, प्रवीण दुबे, हार्दिक राज, वी कौशिक, अभिनव मनोहर, निकिन जोस, विद्याधर पाटिल, केएल श्रीजीत, लवनिथ सिसौदिया, आर स्मरण. विजयकुमार वैश्य.

विदर्भ: करुण नायर (कप्तान), नचिकेत भुटे, शुभम दुबे, हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, यश कदम, अमन मोखड़े, दर्शन नालकंडे, यश राठौड़, पार्थ रेखाड़े, जितेश शर्मा, ध्रुव शौरी, अथर्व तायडे, आदित्य ठाकरे, अक्षय वाडकर, अपूर्व वानखेड़े, यश ठाकुर.

कर्नाटक बनाम विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल कब होगा?

कर्नाटक बनाम विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल शनिवार, 18 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे IST पर होगा. और टॉस दोपहर 1 बजे IST पर हुआ. विदर्भ ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

कर्नाटक बनाम विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल कहाँ आयोजित किया जाएगा?

कर्नाटक बनाम विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल वडोदरा के कोटम्बी स्टेडियम में हो रहा है.

कर्नाटक बनाम विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल का प्रसारण कौन सा चैनल करेगा?

कर्नाटक बनाम विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जा रहा है.

कर्नाटक बनाम विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

कर्नाटक बनाम विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

नायर के पास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका

विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) के इतिहास में करुण नायर ने इतिहास रच दिया है. उनके 752 रन किसी कप्तान द्वारा बनाया गया सबसे अधिक रन है, जिसने 2022-23 सत्र के दौरान महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के 660 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. नायर के पास VHT के एक सत्र में सबसे अधिक रन बनाने के नारायण जगदीशन के रिकॉर्ड को भी तोड़ने का मौका है. 2022-23 संस्करण के दौरान उन्होंने 830 रन बनाए हैं. एक और बड़ा स्कोर भी नायर के लिए भारत की एक दिवसीय टीम में जगह पाने की संभावनाओं को और बढ़ा सकता है, कम से कम इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय मैचों के लिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >