वैभव सूर्यवंशी ने 15वें बर्थडे पर क्यों नहीं काटा केक? बेहद दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से वैभव सूर्यवंशी ने कोहराम मचा दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक ठोकने वाले इस युवा सितारे ने अपने 15वें जन्मदिन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

Vaibhav Sooryavanshi: 27 मार्च को वैभव सूर्यवंशी ने अपना 15वां जन्मदिन मनाया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने अपना बर्थडे केक नहीं काटा. चेन्नई के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत के बाद जब उनसे इसकी वजह पूछी गई, तो उन्होंने बड़े ही मासूम और मजेदार अंदाज में जवाब दिया. सूर्यवंशी ने कहा- सच कहूं तो मैंने अपने बर्थडे पर कुछ खास नहीं किया. केक काटने का प्रोग्राम तो था, लेकिन चेहरे पर केक लगने के डर से मैं समय से पहले ही सो गया. हालांकि वैभव ने भले ही चाकू से केक न काटा हो, लेकिन मैदान पर चेन्नई के गेंदबाजों की धुलाई करके और 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर उन्होंने अपना 15वां जन्मदिन यादगार बना लिया.

वैभव ने चेन्नई के खिलाफ खेली 52 रनों की विस्फोटक पारी

राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करने आए वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने महज 17 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. उन्होंने अपना अर्धशतक लगातार दो छक्के मारकर पूरा किया.

वैभव ने 300 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 305.88 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वैभव की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से रौंद डाला. राजस्थान ने 12 ओवर और एक गेंद का सामना किया और मुकाबला अपने नाम कर लिया.

आईपीएल में वैभव का सफर: छोटा करियर, बड़े धमाके

वैभव सूर्यवंशी अब तक केवल 8 आईपीएल मैच खेले हैं और 304 रन बना लिए. जिसमें 22 चौके और 29 छक्के भी शामिल हैं. आईपीएल में वैभव का उच्चतम स्कोर 101 रन है. उन्होंने 218 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: गुलाबी रंग अच्छा लगता है, CSK के खिलाफ जीत के बाद बदले रवींद्र जडेजा के सुर

CSK vs RR: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी, RR ने CSK को 8 विकेट से रौंदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >