वैभव सूर्यवंशी की बेताब फैंस, दो लड़कियों ने मिलने के लिए तय की मीलों की लंबी दूरी, देखें तस्वीरें

Vaibhav Suryavanshi Craze Young Girls Travel Met Rising Star: भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस के बीच खासे लोकप्रिय हो गए हैं. आईपीएल और अंडर-19 वनडे में चमक बिखेरने के बाद अब वह यूथ टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटे हैं. टेस्ट से पहले दो युवा महिला प्रशंसकों ने उनसे मिलने के लिए 6 घंटे की यात्रा की, जो चर्चा सोशल मीडिया पर छा गया है.

Vaibhav Suryavanshi Craze Young Girls Travel Met Rising Star: भारत के 14 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट जगत में तेजी से उभरते सितारे के रूप में सामने आ रहे हैं. आईपीएल 2025 में छाने के बाद उन्होंने इंग्लैंड में अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा है. इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद वे प्रशंसकों के और भी चहेते बन गए हैं. बिहार के समस्तीपुर से ताल्लुक रखने वाले वैभव अब 12 जुलाई से केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, बेकनहम में शुरू हो रही यूथ टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटे हैं. हालांकि टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही वैभव एक खास वजह से सुर्खियों में आ गए हैं और वह है एक दिल छू लेने वाला फैन मोमेंट.

आन्या और रिवा, दो महिला फैंस जो उम्र में वैभव के ही आसपास हैं, सिर्फ उनसे मिलने के लिए छह घंटे का लंबा सफर तय कर वॉर्सेस्टर पहुंचीं. खास बात यह रही कि दोनों लड़कियों ने राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी पहन रखी थी, जो वैभव की आईपीएल टीम है. उन्होंने न सिर्फ वैभव से मुलाकात की, तस्वीरें लीं, बल्कि पूरे दिल से वैभव और भारतीय टीम का हौसला भी बढ़ाया. इसकी फोटो राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं. 

भारत की अंडर-19 में वैभव चमके

भारत की अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज 3-2 से जीती, लेकिन आखिरी मुकाबले में टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इस हार के बावजूद वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर फोकस में रहे. उन्होंने 42 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए और एक और सधी हुई पारी खेली.

इस हार के बावजूद, वैभव सूर्यवंशी का आत्मविश्वास, परिपक्वता और फैंस के साथ जुड़ाव के साथ भविष्य का एक बड़ा सितारा बन गए हैं. उन्होंने पूरी पांच मैचों की सीरीज में कुल 355 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल रहा. वैभव अपनी साहसिक बल्लेबाजी के लिए क्रिकेट जगत में एक खास नाम बना चुके हैं. उन्होंने यूथ वनडे का सबसे तेज शतक भी इसी पारी के दौरान पूरा किया. वैभव ने पांच मैचों में 30 चौके और 29 छक्के जड़े. वैभव की पारियां अगर इसी तरह कमाल दिखाती रहीं, तो जल्द ही वे टीम इंडिया में भी दस्तक दे सकते हैं. 

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में पहली बार जीती टी20 सीरीज, राधा यादव ने ढाया कहर

काव्या मारन की टीम को ‘धमकी’; पुलिस ने की कार्रवाई- HCA अध्यक्ष जगन मोहन समेत चार CID हिरासत में

शार्दुल ठाकुर ने जसप्रीत बुमराह के पैर छुए, वीडियो हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >