बिहार के लाल का धमाल, वैभव ने वर्ल्ड कप फाइनल में खेली 175 रन की पारी

Vaibhav Suryavanshi Century: अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने कोहराम मचा दिया. इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेली. कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी फिफ्टी लगाई. टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही टीम इंडिया बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है.

Vaibhav Suryavanshi Century: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 (U19 World Cup 2026) के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का जलवा पूरी दुनिया देख रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने मैदान पर आते ही कोहराम मचा दिया. उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर रन बनाते हुए एक शानदार शतक लगा दिया. वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रन की पारी खेली. खबर लिखे जानें तक टीम इंडिया का स्कोर 251 रन तीन विकेट के नुकसान पर है.

वैभव के बल्ले से निकली आग

वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते ही अपने इरादे साफ कर दिए थे. उन्होंने महज 55 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया. इसके बाद उन्होने अगले 16 बॉल में और पचास रन जोड़ दिए. वहीं वैभव ने 80 बॉल पर 175 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 15 छक्के निकले.

कप्तान म्हात्रे ने भी दिया करारा जवाब

सिर्फ वैभव ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई. उन्होंने फाइनल जैसे बड़े मैच में कप्तानी पारी खेली और अपना अर्धशतक पूरा किया. म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाकर सूझबूझ और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल दिखाया. उन्होंने टीम को एक ठोस शुरुआत देने का काम कर दिया है.

टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला रहा सही

मैच शुरू होने से पहले टॉस का रोल बहुत अहम था. भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीता और बिना किसी झिझक के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उनका मानना था कि पिच काफी सख्त और अच्छी है, जिसका फायदा बल्लेबाजों को मिलेगा. कप्तान का यह फैसला अब तक बिल्कुल सही साबित हुआ है. उनका गेमप्लान बहुत साफ था- बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करना और इंग्लैंड की टीम को दबाव में लाना. भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उसी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरी है, जिसने पिछले मैचों में जीत दिलाई थी.

ये भी पढ़ें-

फाइनल में भारत ने जीता टॉस,इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत-पाक मैच पर मचा बवाल, इरफान बोले- पाकिस्तान सरकार लेगी यू-टर्न, मैदान पर फिर हारेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >