यूं ही नहीं बर्बाद हुआ PSL 2025, जय शाह और BCCI के संबंधों ने किया बहुत बड़ा खेल, रिपोर्ट

PSL 2025 Postponed Reason for ECB Denial: भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव के बीच दोनों देशों की क्रिकेट लीगें स्थगित कर दी गई हैं. पीएसएल के दुबई शिफ्ट की पाकिस्तान की योजना विदेशी खिलाड़ियों की अनिच्छा और ईसीबी के इनकार के चलते विफल रही. माना जा रहा है कि भारत के इशारे पर ईसीबी ने पीएसएल की मेजबानी से इनकार किया.

PSL 2025 Postponed Reason for ECB Denial: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के बीच दोनों देशों की क्रिकेट लीग भी फिलहाल के लिए ठंडे बस्ते में है. दोनों ने अपनी लीग को सस्पेंड कर दिया है. पाकिस्तान बोर्ड अपने बचे हुए आठ पीएसएल खेलों की मेजबानी दुबई में करना चाहता था. यहां तक ​​कि उसने सार्वजनिक घोषणा भी की थी कि लीग को दुबई में स्थानांतरित किया जा रहा है. लेकिन कुछ घंटों बाद उसे अपना रुख बदलना पड़ा और कहा कि लीग को स्थगित किया जा रहा है. यह स्पष्ट था कि पीएसएल में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ी इसे जारी रखने के इच्छुक नहीं थे. लेकिन क्रिकेट कूटनीति चुपचाप अपनी भूमिका निभाती दिख रही है. समझा जाता है कि अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारतीय क्रिकेट प्रशासकों के इशारे पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मैचों की मेजबानी करने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है.

एक भारतीय क्रिकेट अधिकारी ने आईपीएल 2025 को निलंबित करने के बाद कहा थी कि जब सीमा पर सैनिक मर रहे हैं, तो चुप नहीं रह सकते. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारत की ओर से इशारे के बाद ही ईसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग को यूएई में न कराने का फैसला किया है. पूर्व बीसीसीआई सचिव और वर्तमान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और यूएई के नेतृत्व और क्रिकेट बोर्ड के साथ उनके ज्ञात संबंधों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

बीसीसीआई और ईसीबी के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण रहे हैं. यूएई क्रिकेट के महासचिव मुबाशिर उस्मानी मूल रूप से मुंबई के भारतीय हैं. उनके और जय शाह के बीच संबंध काफी खास हैं. शाह के नेतृत्व में बीसीसीआई ने यूएई में डेढ़ आईपीएल सीजन आयोजित किए और वहां 2021 टी20 विश्व कप का आयोजन भी किया. ईसीबी के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा, “हम बीसीसीआई और जय भाई के आभारी हैं.” उन्होंने इस मामले में भारत की भूमिका को स्वीकार किया.

Dubai international cricket ground. Image: social media/x

पीसीबी के अनुरोध पर विचार करने के लिए शुरू में सहमत होने के बाद, ईसीबी ने पहले दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उपयोग करने के पीसीबी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया. रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि उसने बहुत अधिक राशि की मांग कर दी, जो नकदी की कमी से जूझ रहे पीसीबी की पहुंच से बाहर था. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी रहने के कारण पीएसएल का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है. वहीं बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को 1 हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया है, जिसके बाद वह शेड्यूल जारी करेगा. ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई भारत के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र के मैदानों का चुनाव इसके लिए कर सकता है.

Cricket: ऐसा अजूबा पहले नहीं हुआ! 10 के दसों खिलाड़ी हुए रिटायर्ड आउट, जानें क्या है कारण

फाइनल में भिड़ेंगे भारत और श्रीलंका, विश्वकप पर रहेंगी नजरें, कैसी है दोनों टीमों की तैयारी?

इन चार शहरों में रीशेड्यूल हो सकता है IPL 2025, BCCI इस योजना पर कर रहा काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >