विश्व क्रिकेट में उलटफेर, नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को दी पटखनी, सांसे रोक देने वाले मैच में दो रन से जीता अफ्रीकी देश, Video

U19 World Cup: मलेशिया के कुचिंग के बोर्नियो क्रिकेट ग्राउंड पर नाइजीरिया ने 2025 अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के लीग मैच में न्यूजीलैंड को चौंकाते हुए केवल 2 रन से हरा दिया.

U19 World Cup: क्रिकेट ऐसा खेल है, जिसमें आखिरी गेंद तक मुकाबला किसी भी पक्ष में मुड़ सकता है. आखिरी गेंद पर छक्का लगना हो या विकेट गिरना सबकुछ मुमकिन है. इसी तरह के उलटफेर क्रिकेट में आए दिन होते हैं. आमतौर पर कमजोर टीमों से यह अपेक्षा नहीं की जाती कि वे कुछ विशेष कर देंगी, लेकिन विरले मैचों में ऐसा भी हो जाता है कि टी20 विश्वकप जीतने वाली टीम को अपेक्षाकृत कम फेमस टीम हरा देती है. इसी तरह का नजारा इस बार महिला U19 विश्वकप में देखने को मिला है, जहां नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड के हरा दिया है. मलेशिया के कुचिंग के बोर्नियो क्रिकेट ग्राउंड पर नाइजीरिया ने 2025 अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के लीग मैच में न्यूजीलैंड को चौंकाते हुए केवल 2 रन से हरा दिया. 

बारिश से प्रभावित खेल में 13 ओवर का खेल हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइजीरिया ने कप्तान पिटी लकी (22 गेंदों में 18 रन) और लिलियन उडेह (25 गेंदों में 19 रन) के योगदान से 6 विकेट पर 65 रन बनाए.  न्यूजीलैंड ने अपने ओपनर केट इरविन का विकेट पहली ही गेंद पर गंवा दिया. वह रन आउट हो गईं. इसके बाद दूसरी ओपनर एम्मा मैकलियोड तीसरे ओवर में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उसेन पीस की गेंद पर आउट हो गईं. न्यूजीलैंड ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाए और 11 ओवर के अंत में 5 विकेट पर 49 रन बनाए. न्यूजीलैंड को अंतिम ओवर में नौ रन चाहिए थे, लेकिन उडेह की गेंद पर केवल छह रन ही बना पाए, जिससे नाइजीरिया ने दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की.

आखिरी गेंद पर क्या हुआ

न्यूजीलैंड को आखिरी गेंद पर पांच रन बनाने थे. अयान लाम्बट ने लिलियन उदे की गेंद पर जोरदार स्विंग किया, लेकिन वह सही टाइमिंग से नहीं खेल पाईं और गेंद डीप मिड-विकेट फेंस के पास धीमी हो गई, जहां एनोइंटेड अखिगबे ने उसे उठाकर विकेटकीपर डेबोराह बैसी की तरफ फेंक दिया. यह एक अच्छी तरह से निर्देशित थ्रो नहीं था. लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ना था, क्योंकि जरूरी रन किसी भी तरह दौड़ कर नहीं पूरे हो सकते थे. लैम्बैट और डार्सी प्रसाद के तीसरा रन पूरा करने से पहले नाइजीरिया की कीपर बैसी ने गिल्लियां उखाड़ दीं. इस तरह नाइजीरिया ने 2 रन से मुकाबला जीत लिया. 

U19 World Cup: भारतीय महिला टीम का जीत से आगाज, वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा

नाइजीरिया ने रचा इतिहास

लकी ने नाइजीरिया का विश्व कप का पहला छक्का इसी मैच में लगाया. जो लैम्बैट की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ पर लगाया गया था. नाइजीरिया ने इसके साथ ही 2025 महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की. क्रिकेट मुख्य रूप से अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण और पूर्व में केंद्रित है. विश्व कप के लिए क्वालीफाई करके, नाइजीरिया ने 2020 पुरुष अंडर-19 विश्व कप में पश्चिम अफ्रीकी देशों के बीच इतिहास रच दिया था. और अब इस बार उन्होंने विश्व कप में ICC के पूर्ण सदस्य को हराकर एक कदम और आगे बढ़ाया.

Also Read: मां ने स्टेडियम में कभी मैच नहीं देखा था, लेकिन उस दिन…, सचिन तेंदुलकर ने किया बड़ा खुलासा

Also Read: इंग्लैंड के वो पांच बल्लेबाज जिन्होंने 2024 में जड़े सबसे ज्यादा रन, टी20 मैच से पहले भारत को रहना होगा सतर्क

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >