‘वो दो मौके हमसे छूट गए’, बेन स्टोक्स ने बताया इंग्लैंड के लिए कहां से फिसला मैच, शुभमन गिल पर कही ये बात

Ben Stokes Statement aftert IND vs ENG 2nd Test: भारत ने बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. शुभमन गिल ने मैच में 430 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने, जबकि इंग्लैंड 608 रन के लक्ष्य के जवाब में 271 पर सिमट गया. बेन स्टोक्स ने हार स्वीकारते हुए भारतीय टीम को ‘वर्ल्ड क्लास’ बताया, साथ ही उन्होंने दो अहम मौकों की भी बात की, जहां से इंग्लैंड के लिए मैच फिसल गया.

Ben Stokes Statement after IND vs ENG 2nd Test: भारत ने बर्मिंघम में खेले गए टेस्ट मैच में 336 रन से एकतरफा जीत दर्ज की. पहली पारी में 587 रन के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उसकी फर्स्ट इनिंग में 407 रन पर ढेर किया, इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में फिर से 427 रन बनाकर भारत ने अंग्रेजों के सामने 608 रन की जीत का पहाड़ जैसा लक्ष्य सेट कर दिया. इस भारी भरकम टारगेट के सामने बैजबॉल भी बौना साबित हुआ और इंग्लैंड 271 रन पर ढेर हो गया. इस मैच में कुल 430 रन बनाने वाले कैप्टन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को एक वर्ल्ड क्लास भारतीय टीम ने पूरी तरह मात दी.

मैच के बाद स्टोक्स ने उन अहम मौकों के बारे में बात की, जहां से मैच में इंग्लैंड की पकड़ कमजोर होती चली गई, हालांकि उन्होंने दो ऐसे क्षणों का जिक्र किया जब इंग्लैंड को थोड़ी उम्मीद दिखाई दी. स्टोक्स ने कहा, “दो मौके थे. जब हमने उन्हें 200 पर 5 आउट कर दिया था, हम काफी खुश थे, लेकिन उसके बाद उन्हें तोड़ नहीं पाए. फिर हम खुद 80 पर 5 हो गए, तो वहां से वापसी करना काफी मुश्किल हो गया.”

स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के अपने फैसले पर भी बात की, जो शुरुआत में सही लगता दिखा लेकिन मैच के आगे बढ़ने पर वह रणनीति उलटी पड़ गई. उन्होंने कहा, “यह एक कठिन फैसला था. जैसा कि मैंने कहा, जब हमने उन्हें 200/5 पर रोक दिया था तो लगा कि हम सही ट्रैक पर हैं, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, यह भारत के पक्ष में जाता चला गया.”

शुभमन गिल और टीम इंडिया रहे वर्ल्ड क्लास

भारत की इस जीत के नायक शुभमन गिल रहे, जिन्होंने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाकर कुल 430 रन बनाए और अपनी बल्लेबाजी से मुकाबले को पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया. स्टोक्स ने भारतीय टीम के गेंदबाजों और शुभमन गिल की जमकर तारीफ की और कहा, ” हमने हरसंभव कोशिश की, लेकिन जब सामने वाली टीम हावी हो तो लय पाना मुश्किल है. भारतीय टीम वर्ल्ड क्लास है और शुभमन का प्रदर्शन वाकई शानदार रहा.”

इंग्लिश बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

हालांकि हार के बावजूद स्टोक्स ने कुछ व्यक्तिगत प्रदर्शन की तारीफ की, जिन्होंने इंग्लैंड को कुछ पल उम्मीद दी. खासकर युवा बल्लेबाज जेमी स्मिथ जिन्होंने पहली पारी में नाबाद 184 और दूसरी में 88 रन की आक्रामक पारी खेली, कुल मिलाकर 272 रन बनाए. हैरी ब्रूक ने भी पहली पारी में शानदार 158 रन बनाए.स्टोक्स ने कहा, “जेमी जब से टीम में आए हैं, बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वह बल्ले से जबरदस्त रहे और विकेटकीपिंग में भी उनका योगदान अक्सर नजरअंदाज हो जाता है. उन्होंने अपने नैचुरल खेल पर भरोसा रखा, और जिस तरह उन्होंने और हैरी ने थोड़ा-बहुत मैच का मोमेंटम वापस लाने की कोशिश की, वह काबिल-ए-तारीफ था, भले ही नतीजा हमारे पक्ष में न आया हो.”

अब लॉर्ड्स में होगा घमासान

आगे लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट की तैयारी पर बात करते हुए स्टोक्स ने कहा, “हमें कुछ दिन सोचने का समय मिलेगा, यह हफ्ता काफी कठिन रहा है, अब देखते हैं कि लॉर्ड्स में हम कैसे उतरते हैं.” भारत ने इंग्लैंड में 58 साल में पहली बार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत-इंग्लैंड मौजूदा सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है. सीरीज का तीसरा मैच अब 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी तय है. 

भारतीय क्रिकेट के लिए कैप्टन कूल कैसे हैं सर्वश्रेष्ठ? आंकड़ों में समझिए धोनी की उपलब्धियां

जीत से गदगद शुभमन गिल ने दो खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट, कहा- उन्होंने ही सारा काम आसान कर दिया

शरीर पर चोट, लाल निशान और दर्द, शुभमन गिल दूसरा टेस्ट इसी तरह खेले, खुद बताया; कैसे मिला ये जख्म?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >