बस एक शतक में फूले तौहीद, हृदय से निकाली बात, बोले अगर ऐंठन न आई होती तो…

Champions Trophy 2025: भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मैच दुबई में खेला गया. टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की ओर जोरदार कदम बढ़ाए हैं. बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदोय का शतक सबसे आकर्षक पारी रही. वहीं भारत के लिए मोहम्मद शमी और शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया.

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराकर भारत ने बेहतरीन शुरुआत की. भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल और हर्षित राणा ने बांग्लादेश के 35 रन पर ही आधी टीम पवेलियन भेज दी थी. लेकिन इसके बाद तौहीद हृदय और जाकिर अली ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 229 रन तक पहुंचा दिया. तौहीद ने भारत के खिलाफ अपना पहला शतक पूरा किया. वे मैच के दौरान ऐंठन का शिकार हो गए. तौहीद हृदोय ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कह कि अगर वह ऐंठन के शिकार नहीं हुए होते तो और रन बना सकते थे.  

अक्षर पटेल ने बांग्लादेश को 9वें ओवर में दो झटके दिए. दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश ने इस समय 35 रन पर पांच विकेट गंवा दिये.  जिसके बाद तौहीद (100) और जाकिर अली (68) ने छठे विकेट के लिये 158 रन की साझेदारी की और टीम को 229 रन तक ले गए. तौहीद उस समय 88 रन पर थे जब एक रन लेते समय ऐंठन का शिकार हो गए. इसके बाद उनके लिये बल्लेबाजी करना मुश्किल हो गया था लेकिन वह आउट होने वाले आखिरी बांग्लादेशी बल्लेबाज रहे. 

मैच के बाद उन्होंने कहा ,‘‘बाहर से यह आसान लग रहा था लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद आसान नहीं था. मैं संयम के साथ खेल रहा था और खुद से बात कर रहा था कि इससे कैसे निकला जाये. मुझे भरोसा था कि अगर मैं टिक गया तो डॉट गेंदों की भरपाई कर लूंगा.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘अगर ऐंठन नहीं आई होती तो 20-30 रन और बना लेता. शतक से मुझे भविष्य के लिये आत्मविश्वास मिला.’’

तौहीद का मानना है कि अगर बांग्लादेश 50 रन और बना लेता तो जीत सकता था. उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि 270 के आसपास का स्कोर बेहतर होता. हमने शुरूआती विकेट जल्दी गंवा दिये जिसके बाद मैंने साझेदारी बनाने पर फोकस रखा. जब मैं और जाकिर खेल रहे थे तो हम यही बात कर रहे थे. जाकिर अगर बड़ी पारी खेल जाता तो हमारे लिये आसान होता. लेकिन खेल में यह सब चलता है.’’

बांग्लादेश के 227 रन के जवाब में भारत ने शुभमन गिल के शतक और रोहित शर्मा और केएल राहुल के समान 41 रन की बदौलत 46.3 ओवर में 231 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए में +0.48 रनरेट के साथ 2 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है. अब इस ग्रुप का तीसरा मुकाबला 23 फरवरी को इंडिया और पाकिस्तान के बीच होगा. जहां भारत के पास सीधा सेमीफाइनल का टिकट कटाने का मौका होगा, वहीं पाकिस्तान के पास आखिरी उम्मीद, क्योंकि पाकिस्तान अगर हारता है, तो वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: भाारत-पाक भिड़ंत से पहले पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में आंसुओं का सैलाब, फूट-फूट कर रोया यह बल्लेबाज

यह भी पढ़ें: भारत बांग्लादेश मैच में चैंपियंस ट्रॉफी लोगो से पाकिस्तान का नाम ही गायब, सुलग उठे पड़ोसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >