T20I में टॉप 10 टीम स्कोर, इंग्लैंड ने 300 का आंकड़ा पार कर हिलाई रिकॉर्ड बुक, भारत को पीछे कर बना नंबर वन

Top 10 Highest T20I Score by Teams: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैनचेस्ट के ओल्ड ट्रेफर्ड में शुक्रवार को तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने 300 रन का आंकड़ा पार करके इतिहास रच दिया.

Top 10 Highest T20I Score by Teams: इंग्लैंड ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20 मैच में हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 304 रन बनाकर 300 का आंकड़ा पार किया. ऐसा करने वाली इंग्लैंड दुनिया की तीसरी टीम बनी. इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे फिल सॉल्ट, जिन्होंने महज 60 गेंदों पर नाबाद 141 रन ठोके. उनकी पारी में 15 चौकों 8 छक्कों की बरसात हुई. वहीं कप्तान जोस बटलर ने 30 गेंदों पर 83 रन बनाए, जबकि जैकब बेथेल ने 26 रन का योगदान दिया और कप्तान हैरी ब्रूक ने नाबाद 41 रन जोड़े. इंग्लैंड की इस बल्लेबाजी तूफान के सामने साउथ अफ्रीकी गेंदबाज बेबस नजर आए. पूरी साउथ अफ्रीकी टीम केवल 158 रन ही बना सकी और इंग्लैंड ने 146 रन से मुकाबले को अपने नाम किया. 

रिकॉर्ड बुक में इंग्लैंड

इंग्लैंड का यह स्कोर पहली बार किसी फुल मेंबर टीम बनाम फुल मेंबर टीम के मुकाबले में 300 पार करने वाला रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के नाम पर था, टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में 297 रन बनाए थे. अब भारत टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर खिसक गया है. वहीं तीसरे नंबर पर भी भारत है. टीम इंडिया ने भी साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ 2024 में जोहान्सबर्ग में 283 रन जड़े थे.   

वहीं सबसे ज्यादा  सबसे बड़े टी20 इंटरनेशनल स्कोर की बात करें, तो इस सूची में जिम्बाब्वे (344/4 बनाम गाम्बिया) सबसे ऊपर हैं. जबकि नेपाल (314/3 बनाम मंगोलिया) दूसरे नंबर पर है. 

टी20 इंटरनेशनल के शीर्ष 10 बड़े स्कोर

जिम्बाब्वे: 344/4 बनाम गाम्बिया, नैरोबी (रुआराका), 2024

नेपाल: 314/3 बनाम मंगोलिया, हांगझोउ, 2023

इंग्लैंड: 304/2 बनाम साउथ अफ्रीका, मैनचेस्टर, 2025

भारत: 297/6 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024

जिम्बाब्वे: 286/5 बनाम सेशेल्स, नैरोबी (जिम), 2024

भारत: 283/1 बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2024

अफगानिस्तान: 278/3 बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019

चेक गणराज्य: 278/4 बनाम तुर्की, इल्फ़ोव काउंटी, 2019

नाइजीरिया: 271/4 बनाम आइवरी कोस्ट, अबुजा, 2024

मलेशिया: 268/4 बनाम थाईलैंड, हांगझोउ, 2023

  • आपको बता दें कि इंग्लैंड के नाम पर ही वनडे क्रिकेट का भी सबसे बड़ा स्कोर है. उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 2022 में 4 विकेट के नुकसान पर 498 रन बनाए थे. यह अब तक सबसे बड़ा ODI स्कोर है.

सॉल्ट की विस्फोटक पारी और बिखर गया दक्षिण अफ्रीका

मैच की बात करें तो सॉल्ट की पारी का रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने में सबसे बड़ा हाथ रहा. दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 200+ की स्ट्राइक रेट से साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की धुनाई की. पहले ही तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ चुके सॉल्ट ने केवल 39 गेंद पर शतक जड़ते हुए नाबाद 141 रन की पारी खेली. जबकि जॉस बटलर ने भी ताबड़तोड़ 30 गेंद में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 83 रन ठोके. इनकी बदौलत इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर 304 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में पूरी साउथ अफ्रीका टीम बिखर गई.

305 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज मात्र 16.1 ओवर में 158 रन पर सिमट गए. टीम के लिए कप्तान एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 41 रन बनाए. रियान रिकलेटन 20 रन तक ही सीमित रहे, जबकि डोनोवन फेरेरा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 23-23 रन का योगदान दिया. ब्योर्म फोर्टन ने 32 रन की पारी खेलकर थोड़ी देर संघर्ष किया. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट झटके, वहीं सैम करन, लियाम डॉसन और विल जैक्स ने दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

ये भी पढे़ें:-

Asia Cup: बुमराह के 1 ओवर में 6 छक्के लगाने का चैलेंज, ओमान के खिलाफ पहली गेंद पर आउट, दिखी पाकिस्तान की औकात

IND vs PAK Head to Head: एशिया कप में कितनी बार भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, देखें पूरी लिस्ट

शतक नहीं तो नंगा… मैथ्यू हेडन का चौंकाने वाला बयान, बेटी ग्रेस ने इस खिलाड़ी से की अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >