आखिरी ओवर ड्रामे पर टिम साउथी ने बैठाया ताल, कहा- लेटकर मसाज ले रहे थे गिल

Tim Southee reaction on Shubman Gill Zak Crawley Contention: लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन जैक क्रॉली की टाइम वेस्टिंग रणनीति पर कप्तान शुभमन गिल भड़क गए और स्लिप से चिल्लाकर नाराजगी जताई. बुमराह के ओवर की तीसरी गेंद से पहले क्रॉली दो बार क्रीज से हटे, जिस पर भारतीय टीम ने विरोध जताया. इस मामले पर इंग्लैंड के बॉलिंग कंसल्टेंट टिम साउदी ने रिएक्शन दिया.

Tim Southee reaction on Shubman Gill Zak Crawley Contention: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे दिन का खेल दिलचस्प अंत हुआ. भारत की पारी 387 रन पर समाप्त हुई, ठीक उतने ही जितने इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बनाए थे. इसके बाद इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट को दिन के बचे हुए आठ से दस मिनट निकालने की जिम्मेदारी दी गई. लेकिन इस दौरान क्रॉली ने समय बर्बाद करने की रणनीति अपनाई, जिस पर कप्तान शुभमन गिल बुरी तरह भड़क गए. दिन का आखिरी ओवर और इंग्लिश पारी का पहला ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए. लेकिन ओवर की तीसरी गेंद से पहले, क्रॉली दो बार क्रीज से हटे और इशारा किया कि बॉलर के पीछे कोई हलचल हो रही है. लेकिन बुमराह और कप्तान शुभमन गिल इससे असहमत दिखे और उन्हें लगा कि इंग्लिश बल्लेबाज समय बर्बाद कर रहे हैं. गिल ने स्लिप से क्रॉली पर नाराजगी जताते हुए चिल्लाया.

पांचवीं गेंद पर बुमराह की एक तेज गेंद क्रॉली के ग्लव्स पर लगी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ग्लव उतारा और फिजियो को बुला लिया. इसके बाद मैदान पर अजब माहौल बन गया. भारतीय खिलाड़ियों ने ताली बजाकर तंज कसा और इंग्लिश बल्लेबाजों के पास पहुंच गए. इसी दौरान शुभमन गिल और क्रॉली के बीच तीखी बहस और उंगली उठाकर इशारे होते देखे गए. इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए टिम साउदी ने कहा कि गिल को शिकायत करने का कोई हक नहीं है, क्योंकि खुद वह दूसरे दिन मैदान पर लेटकर मसाज लेते रहे थे. 

इंग्लैंड के बॉलिंग कंसल्टेंट टिम साउदी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैदान पर दोनों टीमों को इतने जोश में देखना हमेशा रोमांचक होता है. लेकिन मैं नहीं समझता कि भारत किस बात की शिकायत कर रहा था, जब शुभमन कल दिन के बीचों-बीच मैदान पर लेटे हुए मसाज ले रहे थे. यह सब खेल का हिस्सा है.”

केएल राहुल ने कहा ओपनर के तौर पर समझ सकता हूं

इंग्लैंड की टीम अपनी रणनीति में सफल रही और दिन खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 2/0 पर रही. इस पूरे मामले पर भारतीय ओपनर केएल राहुल ने भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा, “दिन के अंत में जो कुछ हुआ, वह अब खेल का हिस्सा बन गया है. बतौर सलामी बल्लेबाज मैं समझ सकता हूं कि आखिरी पांच मिनट में बल्लेबाज किन हालात से गुजरता है. सभी को पता था कि क्या हो रहा है, लेकिन एक ओपनर उसे पूरी तरह महसूस कर सकता है.”

ओवर्स का नुकसान हुआ, ऐसे में ये होना लाजिमी- साउदी

तीन दिन के खेल के दौरान कुल 32 ओवरों का नुकसान हुआ है. इस पर टिम साउदी ने धीमी ओवर गति का बचाव करते हुए कहा, “यह आदर्श स्थिति तो नहीं है, लेकिन मौसम गर्म रहा है, इसलिए सामान्य से ज्यादा ड्रिंक्स ब्रेक लिए गए. गेंद के साथ कई बार रुकावट आई और डीआरएस में भी समय लगता है. लेकिन हां, इतने ओवरों का नुकसान होना निश्चित तौर पर चरम स्तर है.”

इंग्लैंड ने दिन का खेल बिना किसी विकेट के 2 रन पर समाप्त किया. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के 387 रन के जवाब में इतने ही रन बनाए. भारत की ओर से केएल राहुल ने शतक लगाया, तो पंत और जडेजा ने क्रमशः 74 और 72 रन बनाए. अब खेल के चौथे दिन भारत जल्द से जल्द विकेट लेना चाहेगा, ताकि उसे चौथी इनिंग में कम से कम स्कोर चेज करना पड़े. 

‘6 मिनट बाकी थे और हम बेताबी से…’ गिल और क्रॉली के विवाद पर केएल राहुल ने किया खुलासा

दर्द से तड़पते… बल्ला भी नहीं पकड़ पा रहे थे पंत, फिर भी क्रीज पर डटे रहे, केएल राहुल ने किया खुलासा

अब भी टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं रहाणे, सेलेक्टर्स से बात करने पर मिला ये रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >