इंग्लैंड में तिलक वर्मा का बल्ला उगल रहा चौके-छक्के, तीसरे मैच में ही ठोका दूसरा शतक

Tilak Varma 2nd Century in County Cricket: इंग्लैंड में एक तरफ जहां टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में भिड़ रही है, वहीं तिलक वर्मा काउंटी क्रिकेट में रन बरसा रहे हैं. हैंपशायर की ओर से खेलते हुए तिलक ने अपने पहले सीजन में ही बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. नॉटिंघमशर के खिलाफ खेले गए ताजा मुकाबले में उनके शतक ने टीम की स्थिति को मजबूत किया.

Tilak Varma 2nd Century in County Cricket: जहां एक ओर टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में जोर-आजमाइश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ युवा भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने काउंटी चैंपियनशिप में अपने बल्ले से धमाल मचा रखा है. तिलक इस समय इंग्लैंड में हैंपशायर की ओर से काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और अपने पहले ही सीजन में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. काउंटी चैंपियनशिप 2025 के ताजा मुकाबले में उन्होंने नॉटिंघमशर के खिलाफ जोरदार शतकीय पारी खेली, जिससे उनकी टीम को मजबूती मिली है.

तिलक वर्मा ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन 2025 के 47वें मुकाबले में नॉटिंघमशायर के खिलाफ अपनी चौथी ही पारी में दूसरा शतक ठोक दिया. उन्होंने 256 गेंदों में 112 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनकी इस जुझारू पारी की बदौलत हैंपशर ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 367 रन बना लिए और मैच में मजबूत पकड़ बना ली. जॉश टंग, ब्रेट हटन और फरहान अहमद के खिलाफ आसानी से रन बटोरे. लेकिन आउट होने से पहले तिलक ने पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को जमकर निशाना बनाया और घरघोर पिटाई की. आखिरकार तिलक को फ्रेडी मैककैन ने आउट किया.  

इस पारी में उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया. तिलक वर्मा जब क्रीज पर आए, उस समय हैंपशर का स्कोर दो विकेट पर 111 रन था. टीम के 173 पर ���ार विकेट गिर चुके थे, लेकिन तिलक ने कप्तान बिन ब्राउन (28 रन) के साथ मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की. इसके बाद फेलिक्स ऑर्गन (नाबाद 71) के साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए 126 रन जोड़े. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक हैंपशायर ने 6 विकेट पर 367 रन बना लिए हैं, जबकि नॉटिंघमशायर ने पहली पारी 8 विकेट पर 578 रन बनाकर घोषित की थी.

लगातार रनों की बरसात कर रहे हैं तिलक

यह तिलक वर्मा का इस काउंटी सीजन में दूसरा शतक है. उन्होंने इससे पहले अपना डेब्यू मैच एसेक्स के खिलाफ खेला था, जिसमें 241 गेंदों में 100 रन बनाए थे. उस मैच में भी उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए थे. वो मुकाबला ड्रॉ रहा था. दूसरे मैच में वूर्सेस्टर के खिलाफ तिलक ने दो उपयोगी पारियां खेलीं, जिसमें पहली इनिंग में 56 और दूसरी में 47 रन बनाए थे. काउंटी चैंपियनशिप 2025 में अब तक तिलक वर्मा ने हैंपशर के लिए तीन मैचों की चार पारियों में 78.75 की शानदार औसत से कुल 315 रन बना लिए हैं और वह टीम के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

ये भी पढ़ें:-

पाकिस्तान से स्पॉट फिक्सर, पर तेंदुलकर-द्रविड़-बुमराह नहीं, डिविलियर्स ने चुनी हैरान करने वाली ऑल-टाइम वर्ल्ड XI

पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के बाद ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला बना दूसरा देश

तूफानी गेंद पर पंत का स्टंप उड़ा और फिर गड़ गया, आर्चर ने सेलीब्रेशन में ऐसे मारी लात, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >