देश के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर का 100 साल की उम्र में हुआ निधन

उम्रदराज क्रिकेटर वसंत राय आज सुबह 2;30 बजे निधन हो गया. वह 100 साल के थे

देश के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर वसंत राय का आज सुबह 2;30 बजे निधन हो गया. वह 100 साल के थे, इसी साल 26 जनवरी को उन्होंने उम्र का शतक जड़ा था, उस वक्त उनसे मिलने सचिन तेंदुलकर स्टीव वॉ भी मिलने गए थे. वसंत राय अपनी पत्नी सहित दो बच्चे छोड़ गए. उनके दमाद सुदर्शन ननवाती ने बताया कि वृद्धावस्था के कारण उनकी मौत मुंबई के वालकेश्वर में हो गया.

सुबह ढाई बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. वसंत राय जी ने 1940 के दशक में 9 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिसमें उन्होंने 277 रन बनाए थे. उनका उच्चतम स्कोर 68 रन था. राय जी जब 13 साल के थे तब मुंबई के जिम खाने में उन्होंने पहला टेस्ट मैच खेला था. वो भारतीय क्रिकेट के सम्पूर्ण यात्रा के गवाह रहे हैं.

आपको बता दें कि लाला अमरनाथ, विजय मर्चेन्ट, सीके नायडू जैसे क्रिकेटर के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके हैं. वो मुंबई और बड़ौदा की ओर से खेला करते थे. वह पेशे से अकाउंटेंट थे और इस विषय पर दो किताबें भी लिखी. वह क्रिकेट इतिहासकार बने और दक्षिण बॉम्‍बे में उनका घर भारतीय क्रिकेट के शुरुआती सालों की किताबों का खजाना के नाम से जाना जाता था.

वह सिर्फ 13 साल के थे जब उन्‍होंने भारत को दक्षिण मुंबई में बॉम्‍बे जिमखाना पर पहला टेस्‍ट मैच खेलते देखा था. वो जॉन मैनर्स के बाद सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बनें. जॉन मैनर्स की मृत्‍यु भी इसी साल 7 मार्च को हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >