रवींद्र जडेजा बनना चाहते थे टीम इंडिया के कप्तान! ख्वाहिश पर ऑलराउंडर ने कही ये बात

Ravindra Jadeja on Indian Team Captaincy Prospects: रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद रवींद्र जडेजा को संभावित कप्तान माना जा रहा था, लेकिन टीम की कमान शुभमन गिल को मिल गई. जडेजा ने उस समय कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. अब एजबेस्टन टेस्ट में 89 रन की पारी के बाद जब उनसे कप्तानी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इस पर शानदार जवाब दिया.

Ravindra Jadeja on Indian Team Captaincy Prospects: रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन किया. वह भारत के कप्तान शुभमन गिल के सहयोगी की भूमिका में रहे. उन्होंने 137 गेंदों में 89 रनों की बहुमूल्य पारी खेली, जिससे भारत ने मैच में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. दोनों ने मिलकर 203 रन की साझेदारी की. दिन के खेल में भारत ने शानदार बल्लेबाजी की और 587 रन बनाकर तहलका मचा दिया. भारत के इस दौरे से पहले रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. जिसके बाद शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया. जडेजा टीम के अनुभवी खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन उन्हें टीम की कमान नहीं सौंपी गई. दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद जडेजा से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया.

जब नए कप्तान की चर्चा शुरू हुई थी, तो रवींद्र जडेजा का नाम भी गंभीर दावेदारों में शामिल था. उनके अनुभव और ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए कई पूर्व खिलाड़ियों और फैंस ने उन्हें कप्तानी का प्रबल विकल्प माना. हालांकि, टीम इंडिया ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी. 15 साल के करियर में इंग्लैंड का यह उनका तीसरा दौरा है. जब उनसे पूछा गया कि क्या कप्तानी की ख्वाहिश उनके मन में आई तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “नहीं, अब वो समय निकल गया है.”  

मैच में कैसी रखना चाहते हैं रणनीति

तीसरे दिन की रणनीति को लेकर जडेजा ने कहा, “हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं. अगर हम लंच से पहले 2-3 विकेट निकाल लेते हैं, तो निश्चित रूप से मैच में हमारी पकड़ मजबूत हो जाएगी. क्रिकेट में बड़े-बड़े साझेदारियां भी बनी हैं, इसलिए हम मैच को हल्के में नहीं लेंगे. आज हमने जो ऊर्जा के साथ खेला, उम्मीद है कि भारत के पक्ष में अच्छा नतीजा आएगा.”

भारत ने बनाया दबदबा

जडेजा की पारी की बदौलत भारत को एक विशाल स्कोर खड़ा करने का रास्ता साफ हुआ. हालांकि उनकी पारी का अंत निराशाजनक रहा जब उन्होंने जोश टंग की एक तेज और उछाल भरी गेंद को पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके ग्लव्स को छूकर विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों में चली गई. जडेजा के आउट होने के बाद गिल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ 144 रन की साझेदारी की और इंग्लैंड के थके हुए गेंदबाजों पर कहर बरपाया. सुंदर को जो रूट ने 42 रन पर बोल्ड किया, जबकि शुभमन गिल की मैराथन पारी 269 रन पर समाप्त हुई. 

इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. आकाश दीप और मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम लड़खड़ा गई. इन दोनों ने मिलकर बेन डकेट (0), ओली पोप (0) और जैक क्रॉली (19) के विकेट झटके. हालांकि इसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभालते हुए 52 रन की नाबाद साझेदारी कर इंग्लैंड को 77/3 तक पहुंचाया.

रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड बुक में ऐसी उपलब्धि वाले एकमात्र खिलाड़ी बने

‘ऐसा लगा जैसे गिल…’, कैप्टन के लिए रवींद्र जडेजा ने कही बड़ी बात, दोहरे शतक से शुभमन ने बनाए धमाकेदार रिकॉर्ड

सर जडेजा ने तोड़ दी BCCI की गाइडलाइन, लेकिन खुश है बोर्ड; सजा तो दूर की बात, जानें ऐसा क्या कर दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >