T20 World Cup Ticket: बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप की टिकटों की बिक्री के तीसरे चरण की शुरुआत की घोषणा मंगलवार को कर दी है. इससे पहले 11 दिसंबर 2025 और 14 जनवरी 2026 को शुरुआती दो चरण में टिकटों की बिक्री हुई थी.
कैसे टिकट बुक करें?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 देखने के लिए अगर आप टिकट बुक कराने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको tickets.cricketworldcup.com पर जाना होगा. होम पेज पर ही सभी टीमों का नाम लोगो के साथ नजर आएगा. जिस भी टीम का मैच आपको देखना है, उसपर क्लिक करना होगा. या फिर वेन्यू के हिसाब से भी आप टिकट की बुकिंग करा सकते हैं. टीम या वेन्यू पर क्लिक करने के बाद आप दूसरे पेज पर चले जाएंगे. जहां आपको पूरी डिटेल मिल जाएगी. आप पूरी डिटेल पढ़कर अपनी टिकट बुकिंग करा सकते हैं.
स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद
बीसीसीआई को उन मुकाबलों के लिए भी दर्शकों के अच्छी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है जिसमें भारत नहीं खेलेगा. बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा, टिकट बिक्री का तीसरा चरण शुरू होने के साथ हम अपने स्टेडियम में उन मुकाबलों के लिए दर्शकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने क्या कहा?
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, शुरुआती दो चरणों में टिकटों की अच्छी बिक्री हुई. जो टूर्नामेंट को लेकर दर्शकों में उत्साह को दिखाता है.
