सुपर-8 में 5 टीमों की एंट्री, हारते ही पाकिस्तान का खेल खत्म

T20 World Cup SUPER 8: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 में पहुंचने के लिए टीमों के बीच जंग जारी है. जबकि भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका ने सुपर 8 के क्वालीफाई कर लिया है.

T20 World Cup SUPER 8: भारत से हारने के बाद पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. ग्रुप ए में लगातार तीन मैच जीतकर भारत 6 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है. जबकि यूएसए की टीम दो मैच जीतकर दो अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है. पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. पाकिस्तान के भी 4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर यूएसए से पीछे है. पाकिस्तान को अपना आखिरी मुकाबला नामीबिया के साथ 18 फरवरी को खेलना है.

नामीबिया से करो या मरो वाला मुकाबला खेलेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम 18 फरवरी को जब मैदान पर उतरेगी, तो उसके सामने जीत ही एकमात्र ऑप्शन होगा. अगर नामीबिया मुकाबला जीत जाती है, तो पाकिस्तान का सफर वहीं समाप्त हो जाएगा. वैसी स्थिति में यूएसए की टीम सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमें

भारत- ग्रुप ए
वेस्टइंडीज – ग्रुप सी
इंग्लैंड – ग्रुप सी
दक्षिण अफ्रीका – ग्रुप डी
श्रीलंका – ग्रुप बी

वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली टीमें

नामीबिया – ग्रुप ए
ओमान – ग्रुप बी
स्कॉटलैंड – ग्रुप सी
इटली – ग्रुप सी
नेपाल – ग्रुप सी

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन

वर्ल्ड कप 2026 में भारत के मुकाबले को छोड़ दें तो पाकिस्तान का प्रदर्शन अब तक ठीक रहा है. नीदरलैंड को अपने पहले मुकाबले में 3 विकेट से हराया था, तो दूसरे मैच में यूएसए को 32 रन से हराया था. हालांकि दोनों मुकाबले को जीतने के लिए पाकिस्तान को काफी मेहनत करनी पड़ी थी. कमजोर माने जाने वाली यूएसए और नीदरलैंड की टीमों ने पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी थी.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की हुई गजब बेइज्जती, आकाश चोपड़ा ने पोस्ट कर पड़ोसियों को लताड़ा

फिर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान, टीम इंडिया ने हराने के बाद ऐसे दिखाई औकात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >