ICC का बड़ा फैसला, 2028 T20 वर्ल्ड कप 20 नहीं 32 टीमें लेंगी हिस्सा! AGM में 12 टीमों को जोड़ने पर चर्चा

T20 World Cup 2028 to be played with 32 Teams: टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च के बीच 20 टीमों के साथ खेला जाएगा. अब तक 15 टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं, बाकी 5 स्थानों के लिए क्वालीफायर होने हैं. अब आईसीसी ने 2028 टी20 वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 32 करने पर विचार शुरू कर दिया है.

T20 World Cup 2028 to be played with 32 Teams: टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में फरवरी-मार्च के बीच आयोजित होने की संभावना है. इसमें 20 टीमें शामिल होंगी. इसके लिए क्वालिफायर दुनिया के हर हिस्से में चल रहे हैं. कुल 15 टीमों ने इसके लिए क्वालिफाई कर लिया है. जल्द ही 5 अन्य टीमों के बीच मुकाबला शुरू होंगे. आईसीसी ने अब 2028 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. सिंगापुर में हुई आईसीसी की वार्षिक आम बैठक (AGM) में इस बात पर चर्चा हुई कि टूर्नामेंट में और ज्यादा टीमों को शामिल किया जाए, जिससे मौजूदा 20 टीमों की संख्या बढ़ाकर 2028 तक 32 की जा सके.

इनसाइड स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी एजीएम में टी20 वर्ल्ड कप को 32 टीमों का टूर्नामेंट बनाने को लेकर चर्चा हुई. साथ ही, एक छह सदस्यीय कार्यसमूह का गठन किया गया है, जिसकी अगुवाई न्यूजीलैंड के रोजर ट्वोज करेंगे. इस समूह में भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे बड़े क्रिकेट देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो आगामी टूर्नामेंट में नई टीमों को शामिल करने की प्रक्रिया पर काम करेंगे.

इटली और नीदरलैंड्स ने किया क्वालिफाई

यह फैसला तब आया है जब इटली की क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया. जो बर्न्स की अगुवाई वाली टीम के साथ नीदरलैंड्स ने भी यूरोप क्वालिफायर से इस मेगा इवेंट में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब तक कुल 15 टीमों ने इसके लिए क्वालिफाई किया है. इसमें से श्रीलंका और भारत को मेजबान होने के नाते जगह मिली है. इसके अलावा आईसीसी की टॉप रैंकिंग वाले देश भी शामिल हैं. यूरोप और अमेरिका से दो टीमों ने इसमें जगह बना ली है. अब 5 टीमों की जगह खाली है, इन टीमों का चयन दो अलग-अलग क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिए किया जाएगा. 

ऐसे होगा बाकी 5 टीमों का चयन

पहला क्वालीफायर अफ्रीकी देशों के लिए निर्धारित है, जो 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 तक जिम्बाब्वे में आयोजित होगा. इस प्रतियोगिता में 8 टीमें हिस्सा लेंगी और शीर्ष 2 टीमें टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी. दूसरा क्वालीफायर एशिया और ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्षेत्र की टीमों के लिए होगा, जिसकी मेज़बानी अक्टूबर 2025 में ओमान करेगा. इसमें कुल 9 टीमें भाग लेंगी और टॉप 3 टीमों को टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अब तक क्वालीफाई करने वाली टीमें

भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, इटली, नीदरलैंड्स

इंग्लैंड की खिलाड़ी ने रोकी बॉल; इंडिया की अपील नामंजूर, लॉर्ड्स में मचा बवाल, क्या कहता है ICC का नियम?

‘भारत के खिलाफ…’, आंद्रे रसेल ने जख्म पर छिड़का नमक, इस पारी को बताया करियर का बेस्ट मोमेंट

टीम इंडिया को लगा झटका, चौथे टेस्ट से पहले चोटिल हुआ पेसर, इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >