टी20 वर्ल्ड कप: कुसल मेंडिस की अर्धशतकीय पारी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 रन का टारगेट

T20 World Cup 2026 के 6ठे मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 163 रन का स्कोर खड़ा किया. आयरलैंड को मुकाबला जीतने के लिए 164 रनों की दरकार है.

T20 World Cup 2026: श्रीलंकाई टीम की ओर से विकेट कीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने अर्धशतक जमाया और आखिर तक आउट नहीं हुए. मेंडिस ने 43 गेंदों का सामना किया. जिसमें 5 चौके जमाए. श्रीलंका और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला जा रहा है.

कामिंदु मेंडिस ने खेली 44 रनों की पारी

श्रीलंका की ओर से कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंदों में 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इसके अलावा ओपनर पथुम निस्संका ने 24 और कामिल मिश्रा ने 14 रन बनाए. दुनिथ वेलालेज 10, पवन रत्नायके 5 और वानिंदु हसरंगा ने एक रन बनाए.

आयरलैंड ने श्रीलंका के नाक में किया दम

श्रीलंकाई टीम को 163 रन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. आयरलैंड के गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बैटर को खुब परेशान किया. बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि मार्क अडायर और गैरेथ डेलानी ने एक-एक विकेट चटकाए.

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना.

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज.

टॉस के बाद क्या बोले आयरलैंड के कप्तान?

टॉस जीतने के बाद आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने कहा- पिच थोड़ी सूखी लग रही है, लेकिन अच्छी विकेट लग रही है. काफी सख्त और मजबूत है, इसलिए हम देखेंगे कि नई गेंद से हम क्या कर सकते हैं. हमारी तैयारी अच्छी रही है. हमारे पास बीच में अच्छे ऑलराउंडर विकल्प हैं. हमने आज एक अतिरिक्त बल्लेबाज को चुना है.

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने क्या कहा?

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा- पिच काफी अच्छी लग रही है, इसलिए इस पर 170 से ऊपर का स्कोर बहुत अच्छा माना जाएगा. मुझे लगता है कि विश्व कप से पहले हमने कई कमियों को दूर कर लिया है. मैं बहुत उत्साहित और खुश हूं. घरेलू विश्व कप है, इसलिए हर कोई उत्साहित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >