Highlights
India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मैच खेला गया. टीम इंडिया ने इस मैच को 61 रन से जीता. 176 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 114 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली. वहीं भारत ने ईशान किशन (Ishan Kishan) की 77 रन की पारी की बदौलत 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे.
भारत की बड़ी जीत
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने 61 रन से जीत हासिल की. 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाक टीम 114 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान टीम की ओर से उस्मान खान ने 44 रन की पारी खेली. वहीं पाकिस्तान के सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिले. वहीं कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने भी एक-एक विकेट हासिल किया.
पाकिस्तान की खराब शुरूआत
176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की हालत खराब हो गई है. पाक टीम ने पहले पावरप्ले यानी 6 ओवर में 38 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाए. इस बीच साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इसके बाद साईम अयूब 6 रन बनाकर आउट हुए. तीसरा झटका कप्तान सलमान आगा के रुप में लगा जो एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं चौथा विकेट बाबर आजम के रुप में लगा जो पांच रन बनाकर आउट हो गए.
भारत ने दिया 176 रन का लक्ष्य
महामुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. भारत की इस पारी में ओपनर ईशान किशन ने 77 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान सूर्या ने 32 रन की पारी खेली. वहीं ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 17 बॉल में 27 रन बनाए और आखिरी ओवर में रन आउट हो गए. इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से साईम अयूब ने चार ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.
ईशान किशन की तूफानी पारी
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन ने शानदार पारी खेली. उन्होने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली. इस दौरान ईशान ने 192.50 के स्टाइक रेट से रन बनाए, उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले. ईशान किशन का विकेट साईम अयुब को मिला, जिन्होने ईशान को बोल्ड किया.
कप्तानों ने नहीं मिलाए हाथ
महामुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने टॉस के वक्त हाथ नहीं मिलाए. टीम इंडिया के कप्तान सूर्या ने एशिया कप 2025 के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नो हैंडशेक पॉलिसी को जारी रखा.
ये भी पढ़ें-
जब टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को दी बहुत बुरी हार, जानें मैच में क्या हुआ?
भारत ने पाक टीम को दी मात, 8 विकेट से जीता मुकाबला, वृंदा के तूफान में उड़ा पाकिस्तान
